BPSC AEDO Admit Card 2026 : डाउनलोड लिंक एक्टिव, ऐसे करें डाउनलोड, जानें एग्जाम पैटर्न और डेट

Last Updated on 03/04/2026 3:43 PM by Prashant Shahi

BPSC AEDO Admit Card 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग नें असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती की परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया हैं। बीपीएससी एईडीओ परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपना एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य रहेगा।

BPSC AEDO Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

बीपीएससी ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 03 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है, उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल bpsc.bihar.gov.in के माध्यम रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र को ध्यान से जांच लें।

BPSC AEDO Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थान बिहार लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामबीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद935
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी03 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि11 से 21 अप्रैल 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bihar.gov.in

BPSC AEDO Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

अगर आप पहली बार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें :

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Admit Card / Download Section को ओपन करें।
  3. वहां BPSC AEDO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  5. आवश्यक जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  7. उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें।
  8. भविष्य के उपयोग के लिए उसका PDF डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी चेक करें ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को नीचे दी गई जानकारियां जरूर जांचनी चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता / माता का नाम (यदि उपलब्ध हो)
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • कैटेगरी / जेंडर (यदि दर्शाया गया हो)
  • परीक्षा से जुड़े निर्देश

अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती है, तो उसे नजरअंदाज न करें।

बीपीएससी एईडीओ परीक्षा तिथि 2026

BPSC AEDO Exam 2026 का आयोजन 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम और रिपोर्टिंग समय को ध्यान से जांच लेना चाहिए। सभी उम्मीदवारों की परीक्षा एक ही दिन नहीं होगी, इसलिए अपने Admit Card पर दर्ज तारीख को ही अंतिम मानें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को पहले से यात्रा योजना बना लेनी चाहिए और परीक्षा से एक दिन पहले जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए।

BPSC AEDO Exam 2026 में क्या-क्या साथ ले जाएं ?

परीक्षा केंद्र पर केवल एडमिट कार्ड ले जाना पर्याप्त नहीं होता। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेज और सामान साथ रखना चाहिए :

  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट
  • एक वैध फोटो आईडी प्रूफ
    • आधार कार्ड
    • वोटर आईडी
    • पैन कार्ड
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • पासपोर्ट (यदि उपलब्ध हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगा गया हो)

परीक्षा केंद्र पर क्या नहीं ले जाना चाहिए ?

अभ्यर्थियों को कई बार छोटी लापरवाही के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए इन चीजों को परीक्षा केंद्र पर ले जाने से बचें :

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • कैलकुलेटर
  • नोट्स / कागज
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
  • बैग / पर्स (यदि अनुमति न हो)

परीक्षा केंद्र के नियमों का उल्लंघन करने पर एंट्री रोकी भी जा सकती है

BPSC AEDO Exam Pattern 2026

BPSC AEDO Exam 2026 लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी, जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल तीन पेपर शामिल होंगे — सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता। सामान्य भाषा पेपर में सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) और सामान्य हिंदी (70 अंक) शामिल होंगे। यह पेपर केवल Qualifying होगा, जिसमें दोनों भाषाओं को मिलाकर न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है। सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता के प्रत्येक पेपर में 100-100 प्रश्न, 100-100 अंक और 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

  • परीक्षा मोड : ऑब्जेक्टिव टाइप
  • कुल पेपर : 03
  • कुल प्रश्न : 300 अंक
  • प्रत्येक पेपर : 100 अंक
  • प्रत्येक प्रश्न : 01 अंक
  • गलत उत्तर : 1/3 अंक कटेंगे

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

BPSC AEDO Exam 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन जरूर करना चाहिए :

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
  • एडमिट कार्ड और फोटो आईडी दोनों साथ रखें
  • सेंटर पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न ले जाएं
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश पहले ही पढ़ लें
  • प्रश्नपत्र मिलने के बाद पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
  • OMR / उत्तर पत्रक भरते समय गलती न करें
  • घबराहट से बचें और पहले आसान प्रश्न हल करें
  • किसी भी अफवाह या अनौपचारिक सूचना पर भरोसा न करें

BPSC AEDO Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top