NABARD DA Mains Admit Card 2026 : आउट, डाउनलोड लिंक, मुख्य परीक्षा तिथि और जरुरी निर्देश जानें

Last Updated on 04/04/2026 8:25 AM by Prashant Shahi

NABARD DA Mains Admit Card 2026 आधिकारिक रूप से 03 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी, वे अब अपने Mains Admit Card को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस लेख में आपको डाउनलोड प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक, जरूरी दस्तावेज, एग्जाम पैटर्न, और परीक्षा से पहले की तैयारी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

लेटेस्ट अपडेट

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ने Development Assistant Grade B Mains Admit Card 2026 को 03 अप्रैल 2026 को एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब Registration Number / Roll Number और Password / Date of Birth की मदद से लॉगिन कर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। चूंकि मुख्य परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होने वाली है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

NABARD DA Mains Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थाराष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक
परीक्षा का नामनाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेंस एडमिट कार्ड 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी03 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि12 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.nabard.org 

NABARD Development Assistant Mains Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें :

  1. सबसे पहले NABARD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध Career / Recruitment / Current Openings सेक्शन खोलें।
  3. वहां NABARD Development Assistant Grade B Mains Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब लॉगिन पेज खुलेगा।
  5. यहां अपना Registration Number / Roll Number दर्ज करें।
  6. इसके बाद Password / Date of Birth भरें।
  7. स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code सही-सही दर्ज करें।
  8. Login / Submit बटन पर क्लिक करें।
  9. आपका Mains Admit Card स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  10. सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें।
  11. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर कौन-कौन सी जानकारी चेक करें ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद केवल प्रिंट निकालना ही पर्याप्त नहीं है। आपको उसमें दी गई हर डिटेल ध्यान से जांचनी चाहिए। खासकर निम्न जानकारी :

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पता
  • परीक्षा शिफ्ट
  • महत्वपूर्ण निर्देश
  • श्रेणी / अन्य बेसिक डिटेल्स

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे

NABARD Development Assistant Grade B Mains Exam 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि वे परीक्षा केंद्र पर केवल Admit Card ही नहीं, बल्कि सभी आवश्यक दस्तावेज भी साथ लेकर जाएं।

  • Printed Admit Card / Call Letter
  • एक वैध Photo ID Proof, जैसे:
    • Aadhaar Card
    • PAN Card
    • Voter ID
    • Passport
    • Driving License
  • Passport Size Photograph (यदि निर्देश में मांगी गई हो)
  • PwBD Certificate (यदि लागू हो)

परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें
  • Printed Admit Card और Valid Photo ID साथ रखें
  • Admit Card पर दी गई Exam Timing और Centre Details पहले से चेक करें
  • Mobile, Smart Watch, Bluetooth Device, Calculator जैसी चीजें न ले जाएं
  • किसी भी प्रकार की चिट, नोट्स या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ न रखें
  • केंद्र पर दिए गए सुरक्षा और पहचान सत्यापन नियमों का पालन करें
  • अंतिम समय की घबराहट से बचने के लिए एक दिन पहले तैयारी पूरी कर लें

NABARD DA Mains Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड सुचनायहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top