RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 : सीबीटी 01 उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक और आपत्ति दर्ज

Last Updated on 07/04/2026 3:16 PM by Prashant Shahi

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN 06/2025 के तहत आयोजित ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 01 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी उपलब्ध करा दी है। यह परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अब अपने प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स और संभावित स्कोर का मिलान कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,810 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, इसलिए यह अपडेट लाखों अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना है।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल उत्तर कुंजी 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 06 अप्रैल 2026 को आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का आंसर की जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आधिकारिक उत्तरों के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया गया है। अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो वे 12 अप्रैल 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यह ऑब्जेक्शन विंडो उम्मीदवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी चरण में वे गलत आंसर की या प्रश्न के खिलाफ अपनी दावेदारी दर्ज कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती आयोग का नामरेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नामआरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्याCEN 06/2025
कुल पद5810
 परीक्षा की तिथि16 – 27 मार्च 2026
 उत्तर कुंजी जारी की तिथि06 अप्रैल 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि12 अप्रैल 2026 तक
अधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 : कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं :

  1. अपने संबंधित RRB Region की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN 05/2024 NTPC Graduate सेक्शन खोजें।
  3. वहां “CBT-1 Answer Key / Objection Tracker” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब Registration Number और Date of Birth/Password से लॉगिन करें।
  5. लॉगिन के बाद Question Paper, Response Sheet और Answer Key स्क्रीन पर दिखेगी।
  6. सभी प्रश्नों और answers को ध्यान से मिलाएं।
  7. यदि किसी प्रश्न पर आपत्ति है, तो Objection विकल्प चुनकर सबमिट करें।

RRB NTPC Answer Key 2026 : ऐसे करें संभावित अंक की गणना

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 01 में उम्मीदवार अपनी प्रोविजनल उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट की मदद से अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं। इसके लिए पहले सही और गलत उत्तरों की कुल संख्या गिननी होती है। इसके बाद RRB द्वारा तय मार्किंग स्कीम के अनुसार अंक जोड़े व काटे जाते हैं। इससे अभ्यर्थी अपने संभावित प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं।

  • प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक मिलेगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक (0.33) काटा जाएगा।
  • अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।

फार्मूला : कुल स्कोर = सही उत्तरों की कुल संख्या – (गलत उत्तरों की कुल संख्या × 1/3)

RRB NTPC Answer Key 2026 : आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का official answer गलत है, तो वह objection दर्ज कर सकता है।

  1. सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Answer Key / Objection Tracker लिंक खोलें।
  3. अब Registration Number और Password/Date of Birth से लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर दिखाई गई Answer Key और Question Paper ध्यान से जांचें।
  5. जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे select करें।
  6. अब objection reason और सही उत्तर से जुड़ा विवरण भरें।
  7. यदि मांगा जाए, तो supporting proof/document भी अपलोड करें।
  8. अंत में objection fee जमा करके फॉर्म submit कर दें।

RRB NTPC Answer Key 2026 के बाद आगे क्या होगा ?

उत्तर कुंजी और आपत्ति विंडो बंद होने के बाद RRB पहले सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फिर उम्मीदवारों के नॉर्मलाइज्ड अंक के आधार पर सीबीटी 01 रिजल्ट तैयार होगा। CBT 01 में सफल अभ्यर्थियों को CBT 02 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आगे पोस्ट के अनुसार टाइपिंग टेस्ट/सीबीएटी/ स्किल टेस्ट, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और चिकित्सा परिक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी चरण पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top