Bihar Jivika Result 2026 : रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड व जानें अगले चरण की जानकरी

Last Updated on 07/04/2026 5:39 PM by Prashant Shahi

Bihar Jivika Result 2026 : बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति ने बिहार जीविका भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने ब्लॉक परियोजना में जीविका संबंधित पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब परिणाम या शॉर्टलिस्ट सूची आधिकारिक पोर्टल brlps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। कुल 2747 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित CBT परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच संपन्न कराई गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 06 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है।

बिहार जीविका सीबीटी रिजल्ट 2026

बिहार जीविका कंप्यूटर आधारित परीक्षा का रिजल्ट पीडीऍफ़ फॉर्मेट में आधिकारिक रूप से 06 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट 2747 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर घोषित किया गया है, जो 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक विभिन्न चरणों में आयोजित हुई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने रोल नंबर, लॉगिन विवरण की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ या उसके बाद कटऑफ, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अगले चरण से जुड़ी सूचना भी जारी की जा सकती है।

Bihar Jivika Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानबिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति
परीक्षा का नामबिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद2747
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025
रिजल्ट जारी06 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटbrlps.in

Bihar Jivika Result 2026 : कैसे चेक करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं :

  1. BRLPS की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Career / Recruitment सेक्शन खोलें।
  3. Result / Score Card डाउनलोड लिंक खोजें।
  4. लॉगिन पेज पर Application Number / Login ID और Password दर्ज करें।
  5. Captcha Code भरकर Login बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर रिजल्ट/स्कोरकार्ड खुलने के बाद PDF डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी चेक करनी चाहिए ?

सिर्फ नाम मिल जाना काफी नहीं है। रिजल्ट देखने के बाद अभ्यर्थियों को नीचे दी गई जानकारियां भी वेरीफाई करनी चाहिए :

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • संगठन का नाम – बीआरएलपीएस
  • आवेदन किए गए पद का नाम
  • परीक्षा की तिथि
  • शिफ्ट/परीक्षा समय
  • उम्मीदवार की श्रेणी
  • प्राप्त अंक/स्कोर (यदि उपलब्ध हो)
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • मेरिट/शॉर्टलिस्ट स्थिति (यदि लागू हो)
  • आगे की प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना

बिहार जीविका भर्ती परीक्षा में न्यूनतम आहर्ता अंक

बिहार जीविका सीबीटी परीक्षा 2026 में उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना जरूरी है। यह अंक श्रेणीवार तय किए गए हैं। हालांकि, केवल न्यूनतम अंक हासिल कर लेना ही अंतिम चयन की गारंटी नहीं देता। वास्तविक कटऑफ / शॉर्टलिस्ट अंक पदों की संख्या, उम्मीदवारों की कुल उपस्थिति और परीक्षा के कठिनाई स्तर के अनुसार अधिक हो सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने स्कोर के साथ-साथ आधिकारिक मेरिट स्थिति भी जरूर जांचनी चाहिए।

  • अनारक्षित (UR) – 50%
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 45%
  • पिछड़ा वर्ग (BC) – 45%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – 45%
  • अनुसूचित जाति (SC) – 40%
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 40%

Bihar Jivika Result 2026 के बाद क्या होगा ?

बिहार जीविका परिणाम 2026 जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए तैयार रहना होगा। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को पद के अनुसार टाइपिंग या स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है, खासकर कार्यालय सहायक और आईटी से जुड़े पदों पर। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे। सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी की जाएंगी।

चयनित उम्मीदवारों को कौन-कौन से दस्तावेज तैयार रखने चाहिए ?

  • 10वीं का प्रमाणपत्र
  • 12वीं का प्रमाणपत्र
  • Graduation / Post Graduation Marksheet & Certificate
  • Experience Certificate (यदि लागू)
  • Identity Proof (Aadhaar/PAN/Voter ID)
  • Passport Size Photograph
  • Signature Copy
  • Caste Certificate (यदि लागू)
  • Domicile Certificate (यदि लागू)
  • EWS Certificate (यदि लागू)
  • PwBD Certificate (यदि लागू)
  • NOC (यदि सरकारी/अन्य संस्थान में कार्यरत हों)
  • Application Form Printout
  • Result / Shortlisted List Printout

Bihar Jivika Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top