MP Police Constable Final Result 2026 जारी, ऐसे करें चेक, आगे की प्रक्रिया और जरूरी जानकारी जानें

Last Updated on 10/04/2026 8:13 AM by Prashant Shahi

MP Police Constable Final Result 2026 : मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट 09 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में भाग लिए हुए उम्मीदवार अब मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कटऑफ अंक देख सकते हैं। एमपीईएसबी ने कुल 7500 कांस्टेबल के रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती हेतु यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी।

MP Police Constable Final Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामएमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025
आयोजन संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
कुल पद7500
परीक्षा तिथि30 अक्टूबर 2025
शारीरिक परिक्षण तिथि23 फरवरी – 14 मार्च 202
रिजल्ट मोडऑनलाइन
रिजल्ट जारी की तिथि09 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.esb.mp.gov.in

MPESB Police Constable Final Result 2026 : कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं :

  1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Police Constable Final Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना Application Number / Roll Number दर्ज करें
  4. Date of Birth या पासवर्ड भरें
  5. Submit बटन पर क्लिक करें
  6. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  7. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड और प्रिंट कर लें

सलाह : रिजल्ट चेक करते समय इंटरनेट कनेक्शन स्थिर रखें ताकि कोई समस्या न आए।

रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

फाइनल रिजल्ट PDF या स्कोरकार्ड में निम्न जानकारी शामिल होती है :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • कैटेगरी (General/OBC/SC/ST)
  • कुल प्राप्त अंक
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • मेरिट पोजिशन (यदि लागू हो)

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल कटऑफ अंक 2026

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती (PCRT) पहले चरण के लिए जारी कटऑफ अंक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। भर्ती बोर्ड द्वारा कटऑफ में परसेंटाइल के आधार पर मेरिट तय की गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चयन के लिए कितनी प्रतिस्पर्धा रही। नीचे दी गई टेबल में कैटेगरी वाइज कटऑफ दअंक दी गई हैं।

श्रेणीकटऑफ अंक
UR98.351826
SC89.123435
ST80.256915
OBC96.169567
EWS92.242410

किन आधार पर जारी हुआ फाइनल रिजल्ट

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और विषय संबंधित समझ का मूल्यांकन हुआ।

इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परिक्षण और शारीरिक मानक परिक्षण के लिए बुलाया गया, जहां उनकी शारीरिक क्षमता, दौड़, ऊंचाई, सीना आदि मापदंडों की जांच की गई। अंत में, सभी चरणों के प्रदर्शन और निर्धारित कटऑफ के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर परिणाम घोषित किया गया।

चयनित उम्मीदवारों को आगे क्या करना होगा ?

MPESB Police Constable Final Result 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को अब अगले चरणों पर तुरंत ध्यान देना होगा। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के निर्देशानुसार सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाण पत्र तैयार रखें, जहां शैक्षणिक योग्यता, पहचान और श्रेणी संबंधी दस्तावेजों की जांच होगी।

इसके बाद उम्मीदवारों को चिकित्सा परिक्षण से गुजरना होगा, जिसमें उनकी शारीरिक व मानसिक फिटनेस का परीक्षण किया जाएगा। दोनों चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अंतिम रूप से नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों कोदस्तावेज सत्यापन के समय निम्न दस्तावेज साथ रखने होंगे :

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड / पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म की कॉपी
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

महत्वपूर्ण निर्देश

चयनित अभ्यार्थी व अगली प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण निर्देश।

  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट द्वारा जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें
  • फाइनल रिजल्ट में चयनित अभ्यार्थी ही आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं
  • दस्तावेज सत्यापन के लिए दस्तावेजों की मूल कॉपी और फोटोकॉपी साथ रखें
  • DV और मेडिकल की निर्धारित तारीख व समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है
  • किसी भी प्रकार की गलत या फर्जी दस्तावेज मिलने पर चयन रद्द हो सकता है
  • एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म की कॉपी साथ रखें व नोटिस को ध्यान से पढ़ें

MP Police Constable Final Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
कटऑफ अंकयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top