JSSC Excise Constable Admit Card 2026 आउट, ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि, एग्जाम पैटर्न और निर्देश

Last Updated on 10/04/2026 9:33 AM by Prashant Shahi

JSSC Excise Constable Admit Card 2026 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 09 अप्रैल 2026 को एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यार्थी अधिकारिक पोर्टल से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने शारीरिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा

JSSC Excise Constable Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानझारखंड कर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा का नामजेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा 2026 (JECCE- 2023)
कुल पद583
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी09 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि12 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in

JSSC Excise Constable Admit Card 2026 : ऐसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :

  1. सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “Excise Constable Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अब लॉगिन पेज खुलेगा
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  5. कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें
  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  7. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत सुधार कराना जरूरी है। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल है।

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता/माता का नाम
  • जन्म तिथि, लिंग और श्रेणी
  • रोल नंबर व पंजीकरण संख्या
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
  • परीक्षा का नाम और विवरण
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा तिथि,शिफ्ट का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम, कोड और पता
  • परीक्षा में अनुमत और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची
  • परीक्षा से जुड़े निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में दी गई किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखे, तो तुरंत संबंधित आधिकारिक हेल्पलाइन (+91- 9264431721) या ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

JSSC Excise Constable Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 2026 का मल्टी-पेपर आधारित है, लिखित परीक्षा तीन पेपर में आयोजित की जाएगी और सभी पेपर OMR आधारित होंगे। पेपर 01 में हिंदी और अंग्रेजी विषय के 120 प्रश्न शामिल होंगे, जिसकी अवधि 2 घंटे होगी। पेपर 02 में क्षेत्रीय भाषा से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसका समय भी 02 घंटे का रहेगा। पेपर 03 में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और झारखंड जीके से कुल 120 प्रश्न शामिल होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे और प्रत्येक पेपर के लिए अलग-अलग समय निर्धारित होगा।

  • परीक्षा प्रकार : लिखित परीक्षा (OMR आधारित)
  • प्रश्न प्रकार : बहुविकल्पीय (MCQ)
  • कुल प्रश्न : 340, कुल अंक : 1020
  • समय अवधि : 6 घंटे (प्रत्येक पेपर 2 घंटे)
  • प्रत्येक प्रश्न : 03 अंक, नेगेटिव मार्किंग : 1/3

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ अनिवार्य दस्तावेज और आवश्यक वस्तुएं साथ ले जाना जरूरी है :

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट (साफ और स्पष्ट)
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य)
  • पासपोर्ट साइज हाल की फोटो (2-3 कॉपी)
  • आवश्यकतानुसार अन्य दस्तावेज
  • नीला/काला बॉल पेन (OMR शीट भरने के लिए)

परीक्षा दिन के महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से 30–60 मिनट पहले पहुंचें
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो ID साथ रखना अनिवार्य है
  • गेट बंद होने के समय के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा
  • OMR शीट को सावधानीपूर्वक और सही तरीके से भरें
  • प्रश्न पत्र मिलने के बाद सभी निर्देश पहले पढ़ लें
  • किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का उपयोग न करें
  • मोबाइल, स्मार्टवॉच या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बिल्कुल न ले जाएं
  • ड्रेस कोड (यदि लागू हो) का पालन करें
  • परीक्षा हॉल में शांति और अनुशासन बनाए रखें
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी

JSSC Excise Constable Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top