CRPF Constable Tradesman Vacancy 2026 : नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका, पूरी जानकारी यहाँ

Last Updated on 10/04/2026 3:29 PM by Prashant Shahi

CRPF Constable Tradesman Vacancy 2026 : केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) नें तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायनियर सपाही भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माधयम से सीआरपीएफ में कुल 9175 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है जो 10वीं और 12वीं पास हैं और डिफेंस सेक्टर में स्थायी करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को स्किल बेस्ड जॉब के साथ अच्छी सैलरी और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 : अपडेट

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए अधिसूचना 08 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की अधिकारिक वेबसाइट https://rect.crpf.gov.in/के माधयम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों, चयन प्रक्रिया और भर्ती से जुडी पूरी जानकारी जाँच लें।

CRPF Constable Tradesman Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाकेंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल
पद का नामकांस्टेबल
कुल पद9175
आयु सीमा18 – 27
योग्यता10वीं – 12वीं
आवेदन प्रारंभ की तिथि20 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि19 मई 2026
अधिकारिक वेबसाईटhttps://rect.crpf.gov.in/

पदों का विवरण

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत विभिन्न ट्रेड आधारित कुल 9175 रिक्त पदों पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायनियर सहित अन्य ट्रेड शामिल हैं। अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेड और राज्य अनुसार पद की विस्तृत जानकरी अधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें।

कटैगरीकुल रिक्तियाँ
पुरुष9096
महिला79

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है।
  • चालक पद के लिए :
    • न्यूनतम 10वीं पास या समकक्ष योग्यता
    • भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस
    • भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना जरूरी
  • मेकैनिक मोटर व्हीकल के लिए :
    • 10वीं पास या समकक्ष योग्यता
    • संबंधित ट्रेड में 02 वर्ष का ITI सर्टिफिकेट
    • साथ में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव
  • अन्य सभी ट्रेड्स के लिए :
    • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष योग्यता
    • संबंधित ट्रेड में बेसिक स्किल/अनुभव होना आवश्यक
  • पायनियर विंग के लिए :
    • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है
    • संबंधित ट्रेड में 02 वर्ष का कार्य अनुभव जरुरी

आयु सीमा

CRPF Constable Tradesman Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार निर्धारित की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग तय की गई है, उम्मीदवारों को अपने ट्रेड के अनुसार आयु की जांच करना जरूरी है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चालक पद के लिए :

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 27 वर्ष

अन्य सभी ट्रेड्स के लिए :

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 23 वर्ष

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती से जुडी तिथियाँ

आवेदन शुरू होने की तिथि20 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि19 मई 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथिअभी जारी नहीं
परीक्षा की तिथिअभी जारी नहीं

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्लूएस/ओबीसी 100/- रुपये
एससी/एसटी/महिला/पूर्व सैनिक 00/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग

चयन प्रक्रिया

  • फिजिकल परीक्षा : इसमें उम्मीदवार की दौड़, शारीरिक क्षमता, हाइट और छाती माप की जांच होती है। यह केवल क्वालिफाइंग होता है, यानी इसके मेरिट में नंबर नहीं जुड़ते।
  • सीबीटी परीक्षा : यह लिखित परीक्षा होती है जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर आगे की मेरिट तय होती है।
  • ट्रेड व कौशल परीक्षा : इसमें उम्मीदवार के चुने गए ट्रेड (जैसे कुक, इलेक्ट्रीशियन आदि) की प्रैक्टिकल स्किल की जांच की जाती है। यह क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है।
  • दस्तावेज सत्यापन : इस चरण में सभी जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, प्रमाण पत्र आदि की जांच की जाती है। गलत या अधूरे दस्तावेज होने पर अभ्यार्थी को बाहर किया जा सकता है।
  • चिकित्सा परिक्षण : अंतिम चरण में सफल उम्मीदवारों की मेडिकल फिटनेस की पूरी जांच होती है। पूरी तरह फिट पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाता है।

CRPF Constable Tradesman Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :

  1. CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Constable Tradesman Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल)
  4. लॉगिन करके फॉर्म भरें
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें
  7. फाइनल सबमिट करके प्रिंट निकाल लें

👉 टिप : फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और डॉक्यूमेंट्स स्पष्ट रखें।

जरूरी दस्तावेज

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन से पहले निम्न दस्तावेज तैयार रखें।

  • मैट्रिक मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड/वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (केवल चालक पद के लिए)
  • आईटीआई/ट्रेड सर्टिफिकेट
  • एक्स-सर्विसमैन प्रमाण पत्र (भूतपूर्व सैनिक के लिए)
  • निवास प्रमाण पत्र (राज्य अनुसार)

सीआरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026

CRPF Constable Tradesman Vacancy 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। और प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे और परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। साथ ही, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति2525
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता2525
सामान्य गणित2525
हिंदी, अंग्रेजी भाषा2525

शारीरिक दक्षता परीक्षण

  • तकनीकी एवं ट्रेड्समैन पद :
    • पुरुष : 24 मिनट में 05 किमी दौड़
    • महिला : 8.30 मिनट में 1.6 किमी दौड़
  • अन्य ट्रेड्स :
    • पुरुष : 10 मिनट में 1.6 किमी दौड़
    • महिला : 12 मिनट में 1.6 किमी दौड़
  • पायनियर विंग :
    • पुरुष: 09 मिनट में 1.6 किमी दौड़
    • महिला : लागू नहीं

शारीरिक मानक परीक्षण

  • पुरुष उम्मीदवार :
    • ऊंचाई : 170 सेमी
    • छाती (बिना फुलाए) : 80 सेमी
    • छाती (फुलाने पर) : 85 सेमी
  • महिला उम्मीदवार :
    • ऊंचाई : 157 सेमी
    • छाती माप : लागू नहीं

कांस्टेबल ट्रेड्समैन को कितनी मलेगी सैलरी ?

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 03 के तहत आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। यह वेतन संरचना 7वें वेतन आयोग के अनुसार तय की गई है, जिसमें बेसिक सैलरी के साथ कई सरकारी भत्ते भी शामिल होते हैं।

  • पे लेवल : लेवल 03
  • बेसिक सैलरी : ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह
  • महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, मेडिकल सुविधाएं पेंशन और अन्य सरकारी लाभ

CRPF Constable Tradesman Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top