CBSE Group A B C Tier 02 Admit Card 2026 : जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम डेट, डायरेक्ट लिंक व निर्देश

Last Updated on 16/04/2026 8:08 AM by Prashant Shahi

CBSE Group A B C Tier 02 Admit Card 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ग्रुप A, B और C भर्ती 2026 टियर 02 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। इस भर्ती के तहत से कुल 124 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। Tier 01 परीक्षा के बाद अब Tier 02 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने Tier 1 परीक्षा पास की थी, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा संबंधी सभी विवरण दिए गए हैं। अभ्यर्थी को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

लेटेस्ट अपडेट

सीबीएससी ने Group A B C Tier 02 Admit Card 2026 को 15 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने आवेदन संख्यां और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, Tier 02 परीक्षा का आयोजन 18, 19, 25 और 26 अप्रैल 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

CBSE Group A B C Tier 02 Admit Card 2026 : संक्षिप्त जानकारी

आयोजन संस्थानकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
परीक्षा का नामसीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी भर्ती 2026
कुल पद124
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी15 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि18, 19, 25 और 26 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in

CBSE Tier 02 Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Latest Notification” या Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें
  3. “CBSE Group A, B, C Tier 02 Admit Card 2026” लिंक चुनें
  4. अपना Application Number / Registration ID और Password / DOB दर्ज करें
  5. Submit बटन पर क्लिक करें
  6. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  7. डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

सलाह : परीक्षा से पहले कम से कम 2 प्रिंट कॉपी रखें।

एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण

Admit Card डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित जानकारी को जरूर चेक करें :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े निर्देश

यदि किसी भी जानकारी में गलती हो, तो तुरंत CBSE हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा तिथि और समय की जानकरी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा Group A, B और C पदों के लिए Tier 02 परीक्षा का आयोजन 18, 19, 25 और 26 अप्रैल 2026 को विभिन्न शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित समय पर आयोजित होगी, जिसकी पूरी जानकारी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में चेक कर सकते हैं। अधिकांश परीक्षाएं सुबह (09:30 AM – 12:30 PM) और दोपहर (02:30 PM – 05:30 PM) शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।

  • परीक्षा तिथि : 18 अप्रैल 2026
    • प्रथम शिफ्ट (09:30 AM – 12:30 PM)
      • पोस्ट : सहायक सचिव (Assistant Secretary)
    • द्वितीय शिफ्ट (02:30 PM – 05:30 PM)
      • पोस्ट : लेखा अधिकारी (Accounts Officer)
  • परीक्षा तिथि : 19 अप्रैल 2026
    • प्रथम शिफ्ट (09:30 AM – 12:30 PM)
      • पोस्ट : अधीक्षक (Superintendent)
    • द्वितीय शिफ्ट (02:30 PM – 05:30 PM)
      • पोस्ट : कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी
  • परीक्षा तिथि : 25 अप्रैल 2026
    • प्रथम शिफ्ट (09:30 AM – 12:30 PM)
      • पोस्ट :
        • सहायक प्रोफेसर एवं सहायक निदेशक (अकादमिक)
        • सहायक प्रोफेसर एवं सहायक निदेशक (प्रशिक्षण)
        • सहायक प्रोफेसर एवं सहायक निदेशक (कौशल शिक्षा)
  • परीक्षा तिथि : 26 अप्रैल 2026
    • प्रथम शिफ्ट (09:30 AM – 11:45 AM)
      • पोस्ट : कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
    • द्वितीय शिफ्ट (02:30 PM – 05:30 PM)
      • पोस्ट : जूनियर लेखाकार (Junior Accountant)

परीक्षा के दिन ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले ये जरूरी डॉक्यूमेंट जरूर साथ रखें :

  • प्रिंटेड Admit Card
  • एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (Aadhaar Card / PAN Card / Voter ID)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवश्यक होने पर PwD सर्टिफिकेट

बिना एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर इन निर्देशों का पालन करें :

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे
  • किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल, स्मार्ट वॉच) न ले जाएं
  • एडमिट कार्ड और ID प्रूफ अनिवार्य है
  • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें
  • परीक्षा शुरू होने के बाद एंट्री नहीं मिलेगी
  • ड्रेस कोड (यदि लागू हो) का पालन करें
  • किसी भी प्रकार की नकल से बचें
  • निर्देशों का पालन न करने पर परीक्षा रद्द हो सकती है

CBSE Group A B C Tier 02 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top