RPSC Veterinary Officer Admit Card 2026 : जारी, यहाँ से अभी करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि, डाउनलोड लिंक और गाइडलाइन्स

Last Updated on 17/04/2026 8:02 AM by Prashant Shahi

RPSC Veterinary Officer Admit Card 2026 : आरपीएससी द्वारा वेटेनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा वेटेनरी ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को निर्धारित किया गया है, जिसके लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ताजा अपडेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RPSC Veterinary Officer Admit Card 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की जानकारी को ध्यान से जांच लें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना और एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है।

RPSC Veterinary Officer Admit Card 2026 : संक्षिप्त जानकारी

आयोजन संस्थानराजस्थान लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामआरपीएससी वेटेनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद1100
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी16 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि19 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

RPSC Veterinary Officer Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कन्फ्यूजन हो रहा है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :

  1. सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. “Veterinary Officer Admit Card 2026” लिंक को चुनें
  4. अब Application Number / SSO ID और Password दर्ज करें
  5. लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
  6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

Tip : कम से कम 2-3 प्रिंटआउट जरूर रखें ताकि किसी इमरजेंसी में दिक्कत न हो।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • एग्जाम इंस्ट्रक्शन

अगर इनमें कोई गलती दिखे, तो तुरंत RPSC हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा तिथि और समय

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, वेटरनरी ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और निर्धारित समय के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा समय का सख्ती से पालन किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना जरूरी है।

  • परीक्षा तिथि : 19 अप्रैल 2026
  • प्रथम सत्र : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • द्वितीय सत्र : दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक
  • अतिरिक्त समय : OMR उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा

परीक्षा में क्या-क्या डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी है ?

एग्जाम सेंटर पर जाते समय ये चीजें जरूर साथ रखें :

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (कुछ मामलों में)

बिना एडमिट कार्ड या ID प्रूफ के एंट्री नहीं मिलेगी।

जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड का साफ और प्रिंटेड कॉपी साथ जरूर लेकर जाएं।
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड) साथ रखना अनिवार्य है।
  • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, लेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित है।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
  • OMR शीट भरते समय रोल नंबर, बुकलेट सीरीज आदि सही-सही भरें।
  • परीक्षा के समय अनुचित गतिविधि करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले एग्जाम हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RPSC Veterinary Officer Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top