Last Updated on 18/04/2026 9:23 AM by Prashant Shahi
BPSC 71st Mains Admit Card 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, यह परीक्षा राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवाओं में चयन के लिए आयोजित की जाती है, इसलिए इसमें सफल होने के लिए सही रणनीति और समय प्रबंधन बेहद जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट
BPSC 71वीं मेन्स परीक्षा 2026 का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
BPSC 71st Mains Admit Card 2026 : संक्षिप्त जानकारी
| आयोजन संस्थान | बिहार लोक सेवा आयोग |
| परीक्षा का नाम | बीपीएससी 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 1298 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 17 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 25 – 30 अप्रैल 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC 71st Mains Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “BPSC 71st Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना User ID/Registration Number और Password/Date of Birth दर्ज करें
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें
सलाह : कम से कम 2-3 प्रिंटआउट जरूर रखें, ताकि भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
एडमिट कार्ड में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित डिटेल्स को ध्यान से चेक करें :
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा तिथि और समय
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़ी जरूरी निर्देश
अगर किसी भी प्रकार की गलती मिलती है, तो तुरंत BPSC से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है ?
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है :
- BPSC 71st Mains Admit Card (प्रिंट आउट)
- वैध फोटो आईडी (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि जरूरी हो)
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा के दिन ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30–45 मिनट पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ लाना अनिवार्य है।
- एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम व परीक्षा समय का पालन करें।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है।
- निर्देशानुसार केवल ब्लैक/ब्लू बॉल पेन का ही उपयोग करें
- उत्तर पुस्तिका में सभी जानकारी सही और स्पष्ट भरें।
- किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का उपयोग न करें।
- परीक्षा के दौरान शांत रहें और निर्देशों का पालन करें।
BPSC 71st Mains Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| एडमिट कार्ड नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
