Bihar Jeevika Final Result 2026 : फाइनल परिणाम घोषित, यहाँ से तुरंत देखें अपना रिजल्ट, जानें आगे की जानकरी

Last Updated on 18/04/2026 4:32 PM by Prashant Shahi

Bihar Jeevika Final Result 2026 : बिहार रूरल लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसाइटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जीविका भर्ती परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में उम्मीदवार का स्कोर, क्वालिफाई स्टेटस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। यह रिजल्ट उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम है जो चयन सूची का इंतजार कर रहे थे। उम्मीदवार PDF फॉर्मेट में जारी लिस्ट में अपना रोल नंबर सर्च करके चयन स्थिति जान सकते हैं।

ताज़ा अपडेट

BRLPS ने 17 अप्रैल 2026 को बिहार जीविका फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। यह रिजल्ट CBT परीक्षा 2025 के आधार पर तैयार किया गया है, जो 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित हुई थी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2747 पदों के लिए चयन सूची प्रकाशित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। अब चयनित उम्मीदवारों के लिए अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग प्रक्रिया होगा, जिसकी जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

Bihar Jeevika Final Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामबिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2026
बोर्ड का नामबिहार रूरल लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसाइटी
कुल पद2747
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि19 नवंबर – 15 दिसंबर 2025
रिजल्ट जारी की तिथि17 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाइटbrlps.in

Bihar Jeevika Final Result 2026 : कैसे चेक करें ?

कई उम्मीदवारों को यही समस्या होती है कि रिजल्ट कहां और कैसे देखें। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस दिया गया है :

  1. पहले BRLPS की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं
  2. अब “Bihar Jeevika Final Result 2026” लिंक क्लिक करें
  3. अब आपके सामने रिजल्ट PDF ओपन हो जाएगा
  4. PDF को डाउनलोड बटन पर क्लिक करके सेव करें
  5. Ctrl + F (सर्च ऑप्शन) दबाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें
  6. लिस्ट में रोल नंबर मिलने पर अपनी चयन स्थिति चेक करें

अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप चयनित हो चुके हैं

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होती है ?

फाइनल रिजल्ट PDF में आमतौर पर निम्न जानकारी होती है :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पोस्ट / पद का नाम
  • कैटेगरी
  • प्राप्त अंक
  • नॉर्मलाइजेशन मार्क्स (यदि लागू हो)
  • क्वालिफाई स्टेटस
  • मेरिट लिस्ट में स्थान (यदि दिया हो)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी सूचना

यह जानकारी उम्मीदवार को यह समझने में मदद करती है कि वह चयनित हुआ है या नहीं।

चयन प्रक्रिया

बिहार जीविका भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों पर आधारित रही, CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा), इंटरव्यू/स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसमें नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया भी लागू की गई।

इसके बाद संबंधित पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट लिया गया। अंतिम फाइनल रिजल्ट इन सभी चरणों के प्रदर्शन, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे योग्य उम्मीदवारों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित हो सके।

Bihar Jeevika Cut Off 2026 : संभावित कटऑफ

हालांकि आधिकारिक कट-ऑफ अलग से जारी नहीं की गई है, लेकिन एक्सपर्ट एनालिसिस के अनुसार संभावित कट-ऑफ इस प्रकार हो सकती है :

कैटेगरीसंभावित कट-ऑफ
General70-75%
OBC65-70%
SC55-60%
ST50-55%

फाइनल रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया

बिहार जीविका फाइनल रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया के लिए तैयार रहना होगा। सबसे पहले विभाग द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की तिथि जारी की जाएगी, जिसमें सभी मूल प्रमाण पत्रों की जांच होगी। इसके बाद कुछ पदों के लिए मेडिकल टेस्ट भी कराया जा सकता है। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को फाइनल अपॉइंटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को तय समय पर रिपोर्टिंग करनी होगी और जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Bihar Jeevika Final Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top