CGPSC Court Manager Mains Result 2026 : घोषित, यहाँ से देखें रिजल्ट PDF, मेरिट लिस्ट और आगे की जानकारी

Last Updated on 29/04/2026 2:50 PM by Prashant Shahi

CGPSC Court Manager Mains Result 2026 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कोर्ट मैनेजर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब 27 अप्रैल 2026 को आयोग ने मेंस परिणाम जारी कर उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट PDF के माध्यम से चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट आगे की चयन प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।

लेटेस्ट अपडेट

सीजीपीएससी ने Court Manager Mains Result 2026 को 27 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी और अब इसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में शामिल है, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना रिजल्ट चेक करें और आगे की तैयारी शुरू करें।

CGPSC Court Manager Mains Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामसीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मुख्य परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
विज्ञापन संख्या 03/2025
कुल पद22
रिजल्ट मोडऑनलाइन
मुख्य परीक्षा की तिथि19 अप्रैल 2026
रिजल्ट जारी की तिथि27 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.psc.cg.gov.in

CGPSC Court Manager Mains Result 2026 : ऐसे करें चेक

रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है, लेकिन कई उम्मीदवार गलत तरीका अपनाते हैं। सही स्टेप्स नीचे दिए गए हैं :

  1. सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  2. “Result” सेक्शन पर जाएं
  3. “Court Manager Mains Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  4. PDF फाइल डाउनलोड करें
  5. Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number / Name सर्च करें

अगर आपका नाम या रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित हैं।

रिजल्ट पीडीऍफ़ में क्या-क्या जानकारी होती है ?

रिजल्ट PDF में सिर्फ पास/फेल नहीं होता, बल्कि कई जरूरी डिटेल्स होती हैं :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • श्रेणी (Category)
  • चयन की स्थिति
  • अगली प्रक्रिया के निर्देश

ध्यान रखे : कई बार PDF में केवल शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के नाम होते हैं, इसलिए ध्यान से देखें।

मेरिट लिस्ट कैसे बनती है ?

सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर भर्ती में मेरिट लिस्ट उम्मीदवार के समग्र प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है। केवल लिखित परीक्षा पास करना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि अंतिम चयन कई चरणों के मूल्यांकन के बाद तय होता है। आयोग सभी चरणों के अंकों को मिलाकर एक फाइनल मेरिट तैयार करता है, जिसमें उच्च अंक पाने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है।

  • मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक
  • अभ्यार्थी इंटरव्यू में प्रदर्शन
  • डॉक्यूमेंट सत्यापन की पात्रता
  • कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक
  • कुल उपलब्ध पदों की संख्या

आगे क्या होगा ?

सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मेंस रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगला चरण साक्षात्कार का होगा, जो संभावित रूप से मई 2026 में आयोजित किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट में शामिल है, उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी किया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवार की व्यक्तित्व, प्रशासनिक समझ और विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा।

इंटरव्यू के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसमें सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। अंत में मेंस और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिससे अंतिम चयन सुनिश्चित होगा।

CGPSC Court Manager Mains Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top