UPSSSC JE Admit Card 2026 : जारी, ऐसे करें डाउनलोड, यहाँ परीक्षा तिथि और जरूरी निर्देश देखें

Last Updated on 03/05/2026 8:13 AM by Prashant Shahi

UPSSSC JE Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा तिथि, समय और केंद्र से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई होती है। उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन परेशानी से बचा जा सके।

लेटेस्ट अपडेट

यूपीएसएसएससी नें UPSSSC Junior Engineer Admit Card 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर 29 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा यह परीक्षा 03 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

UPSSSC JE Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
परीक्षा का नामयूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026
कुल पद4612
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी29 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि03 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC JE Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Admit Card” या “Important Announcement” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “Junior Engineer Admit Card 2026” लिंक को चुनें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड भरकर Submit करें।
  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करना बहुत जरूरी है। इसमें निम्न विवरण शामिल होंगे :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से संबंधित निर्देश

अगर किसी भी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत UPSSSC से संपर्क करें।

परीक्षा तिथि और समय की जानकारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (Civil) की मुख्य लिखित परीक्षा 03 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक निर्धारित समय स्लॉट में आयोजित होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है।

  • परीक्षा तिथि : 03 मई 2026 (रविवार)
  • परीक्षा समय : सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
  • परीक्षा प्रकार : लिखित (मुख्य परीक्षा)

परीक्षा के दिन जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर जाते समय निम्न दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है :

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhar Card / Voter ID / PAN Card)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)

बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा।

जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर 30-45 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट अनिवार्य रूप से साथ रखें।
  • वैध फोटो आईडी (आधार/वोटर आईडी) साथ लाएं।
  • मोबाइल, स्मार्टवॉच या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हैं।
  • निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें।
  • किसी भी प्रकार की नकल या गलत गतिविधि से बचें।

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

कई बार सर्वर स्लो या तकनीकी समस्या के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाता। ऐसे में :

  • कुछ समय बाद फिर से कोशिश करें
  • इंटरनेट कनेक्शन चेक करें
  • सही लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
  • दूसरे ब्राउज़र या डिवाइस से प्रयास करें

फिर भी समस्या बनी रहती है तो UPSSSC हेल्पलाइन से संपर्क करें।

UPSSSC JE Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top