BPSSC Havildar Instructor Bharti 2026 : आवेदन शुरू, योग्यता व हवलदार प्रशिक्षक भर्ती की पूरी जानकारी देखें

Last Updated on 05/05/2026 1:58 PM by Prashant Shahi

BPSSC Havildar Instructor Bharti 2026 : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 28 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 122 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 मई 2026 से शुरू होकर 01 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें। यह भर्ती खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो पुलिस विभाग में ट्रेनिंग और इंस्ट्रक्टर रोल में करियर बनाना चाहते हैं।

BPSSC Havildar Instructor Bharti 2026 : भर्ती का ओवरव्यू

भर्ती संस्थाबिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग
पद का नामहवलदार प्रशिक्षक
कुल पद122
आयु सीमा18 – 40 वर्ष
योग्यताइंटरमीडिएट
आवेदन प्रारंभ की तिथि01 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 01 जून 2026
अधिकारिक वेबसाईटbpssc.bihar.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी अनिवार्य है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी का 01 अगस्त 2025 तक इंटरमीडिएट (10+2) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। यह योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से होनी चाहिए।

  • उम्मीदवार ने 10+2 (Intermediate) पास किया हो
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से प्रमाणित होना चाहिए
  • निर्धारित तिथि (01 अगस्त 2025) तक योग्यता पूरी होनी जरूरी
  • उच्च योग्यता होने पर भी आवेदन कर सकते हैं

ध्यान दें : गलत या अधूरी शैक्षणिक जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

आयु सीमा

इस भर्ती में आयु सीमा 01 अगस्त 2025 के आधार पर तय की गई है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित है, साथ ही आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाती है।

  • सामान्य (पुरुष) : 18 – 37 वर्ष
  • सामान्य (महिला) : 18 – 40 वर्ष
  • BC/EBC/Transgender : 18 – 40 वर्ष
  • SC/ST (पुरुष/महिला) : 18 – 42 वर्ष
  • बिहार सरकारी कर्मचारी : अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
  • पूर्व सैनिक : 3 वर्ष + सेवा अवधि (अधिकतम आयु 57 वर्ष तक)

सलाह : आवेदन करने से पहले अपनी आयु की सटीक गणना करें, क्योंकि गलत आयु भरने पर चयन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹100/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

BPSSC Havildar Instructor Bharti 2026 : आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करते समय छोटी गलती भी बड़ी समस्या बन सकती है, इसलिए ध्यान से follow करें:

  1. BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती सेक्शन खोलें
  2. “Havildar Instructor Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. सबसे पहले New Registration करके बेसिक डिटेल भरें
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद Login ID और Password से लॉगिन करें
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी सही भरें
  6. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  7. कैटेगरी अनुसार ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें
  8. फाइनल सबमिट करके Application Form का प्रिंट सुरक्षित रखें

जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन और आगे की चयन प्रक्रिया (DV/Medical) के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड, वैध फोटो ID
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अन्य प्रमाण पत्र

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन कई चरणों में होता है। हर चरण को समझकर तैयारी करना जरूरी है, क्योंकि एक भी स्टेप में कमी होने पर चयन रुक सकता है।

  • लिखित परीक्षा : बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स शामिल होंगे। यह चरण आपकी बेसिक समझ व तैयारी का आकलन करता है।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा : इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसे टेस्ट होंगे। यह चरण आपकी फिटनेस और सहनशक्ति (stamina) को जांचने के लिए होता है।
  • दस्तावेज सत्यापन : इस स्टेज में आपके सभी शैक्षणिक और पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी। गलत जानकारी मिलने पर उम्मीदवार को बाहर किया जा सकता है।
  • मेडिकल परीक्षा : अंतिम चरण में स्वास्थ्य जांच होती है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि उम्मीदवार पुलिस सेवा के लिए शारीरिक रूप से फिट है।

परीक्षा पैटर्न

बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा का स्तर कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के अनुसार रखा गया है। इसका मतलब है कि प्रश्न बेसिक से लेकर मध्यम स्तर के होंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा ज्यादा होने के कारण तैयारी मजबूत होना जरूरी है। परीक्षा में अलग-अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जिससे उम्मीदवार की समझ और सामान्य ज्ञान को परखा जा सके।

इस परीक्षा का उद्देश्य सिर्फ ज्ञान चेक करना नहीं है, बल्कि यह तय करना है कि उम्मीदवार आगे के फिज़िकल और अन्य चरणों के लिए योग्य है या नहीं। इसलिए इसे क्वालिफाईंग प्रकृति का माना जाता है। इसमें अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।

  • कुल अंक : 100
  • परीक्षा अवधि : 2 घंटे
  • प्रत्येक प्रश्न : 01 अंक
  • प्रश्न स्तर : 10वीं आधारित

पूछे जाने वाले विषय

  • हिंदी और अंग्रेजी
  • गणित
  • सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र)
  • विज्ञान (भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान)
  • सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएं

शारीरिक मानक

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती में शारीरिक मानक (Physical Standards) बेहद महत्वपूर्ण हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित ऊंचाई, छाती और वजन के मापदंडों को पूरा करते हों। यह प्रारंभिक स्क्रीनिंग का हिस्सा होता है, जिसमें असफल होने पर आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाता।

मुख्य शारीरिक मानक :

  • ऊंचाई (Height) :
    • सामान्य/OBC (पुरुष): 165 सेमी
    • SC/ST/EBC (पुरुष): 160 सेमी
    • सभी महिला उम्मीदवार: 155 सेमी
  • छाती (Chest – केवल पुरुष) :
    • सामान्य/OBC: 81 सेमी (बिना फुलाए), 86 सेमी (फुलाकर)
    • SC/ST: 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाकर)
  • वजन (Weight – केवल महिला) :
    • न्यूनतम 48 किलोग्राम

सलाह : यदि आप इन मानकों को पूरा नहीं करते हैं, तो आवेदन करने का जोखिम न लें।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) चयन प्रक्रिया का सबसे निर्णायक चरण है। इसमें उम्मीदवार की speed, strength और stamina को टेस्ट किया जाता है। इस परीक्षा में प्राप्त अंक ही फाइनल मेरिट में जोड़े जाते हैं।

PET के मुख्य चरण :

  • दौड़ (Running) :
    • पुरुष : 1 किमी दौड़ 6 मिनट में
    • महिला : 1 किमी दौड़ 5 मिनट में
    • अधिकतम अंक : 50
  • गोला फेंक (Shot Put) :
    • पुरुष : 16 पाउंड का गोला, न्यूनतम 16 फीट
    • महिला : 12 पाउंड का गोला, न्यूनतम 12 फीट
    • अधिकतम अंक : 25
  • ऊंची कूद (High Jump) :
    • पुरुष : न्यूनतम 4 फीट
    • महिला : न्यूनतम 3 फीट
    • अधिकतम अंक : 25

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top