HPSC HCS Prelims Result 2026 जारी, यहां देखें रिजल्ट लिंक, कटऑफ और आगे की प्रक्रिया

Last Updated on 07/05/2026 8:08 AM by Prashant Shahi

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एचसीएस और Allied Services Preliminary Examination 2026 का रिजल्ट 04 मई 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 26 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए हरियाणा सरकार के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन 27 जून से 29 जून 2026 तक किया जाएगा। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट में शामिल है।

HPSC HCS Result 2026 : लेटेस्ट अपडेट

HPSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार HCS Preliminary Examination 2026 का परिणाम 04 मई को घोषित किया गया। आयोग ने योग्य उम्मीदवारों को Mains Exam के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। प्रीलिम्स परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में General Studies और CSAT पेपर शामिल थे।

प्रीलिम्स केवल क्वालिफाइंग और स्क्रीनिंग प्रकृति की परीक्षा होती है। इसके आधार पर उम्मीदवारों को Mains के लिए चयनित किया जाता है। अब आयोग जून महीने में Mains परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा 27, 28 और 29 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। Mains परीक्षा उम्मीदवारों के अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

HPSC HCS Prelims Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामएचपीएससी एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाहरियाणा लोक सेवा आयोग
कुल पद102
रिजल्ट मोडऑनलाइन
प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि26 अप्रैल 2026
रिजल्ट जारी की तिथि04 मई 2026
मुख्य परीक्षा की तिथि27 – 29 जून 2026
अधिकारिक वेबसाइटhpsc.gov.in

HPSC HCS Prelims Result 2026 कैसे चेक करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले HPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Homepage पर “Results” सेक्शन ओपन करें।
  3. “HCS (Executive Branch) & Allied Services Preliminary Examination 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  4. रिजल्ट PDF स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  5. अब Ctrl + F की मदद से अपना Roll Number सर्च करें।
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

HPSC HCS Mains Exam 2026 कब होगा ?

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब Mains Examination में शामिल होंगे। आयोग के अनुसार Mains परीक्षा 27 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा Descriptive Mode में होगी जिसमें उम्मीदवारों की Analytical Ability, Writing Skills, प्रशासनिक समझ और विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा।

Mains परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अब निम्न बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए :

  • Answer Writing Practice शुरू करें
  • Haryana GK और Current Affairs मजबूत करें
  • Previous Year Papers Solve करें
  • Essay और Descriptive Questions की तैयारी करें
  • समय प्रबंधन पर फोकस करें

जो उम्मीदवार अभी से सही रणनीति के साथ तैयारी करेंगे, उनके Interview तक पहुंचने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

HPSC HCS Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

HPSC HCS भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होती है :

  • Preliminary Examination : यह Objective Type परीक्षा होती है। इसका उपयोग केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में किया जाता है।
  • Main Examination : मुख्य परीक्षा Descriptive होती है और मेरिट में इसके अंक जोड़े जाते हैं।
  • Interview : मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Interview के लिए बुलाया जाता है। अंतिम चयन Mains और Interview के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

HPSC HCS Result 2026 के बाद क्या करें

अगर आपका रोल नंबर रिजल्ट PDF में शामिल है तो अब आपको Mains परीक्षा पर पूरी तरह फोकस करना चाहिए।

  • Mains Syllabus का Detailed Analysis करें
  • नोट्स को Revise करें
  • Mock Tests दें
  • Time Bound Practice करें
  • कमजोर विषयों को प्राथमिकता दें

वहीं जिन उम्मीदवारों का चयन नहीं हुआ है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। HPSC और अन्य State PSC परीक्षाओं की तैयारी जारी रखें क्योंकि Competitive Exams में Consistency सबसे महत्वपूर्ण होती है।

HPSC HCS Prelims Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top