UP PGT Admit Card 2026 : लिंक एक्टिव, यहाँ से करें डाउनलोड, देखें परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और जरूरी निर्देश

Last Updated on 09/05/2026 7:50 AM by Prashant Shahi

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा UP PGT Admit Card 2026 आज 05 मई 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट टीचर लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भर्ती कुल 624 लेक्चरर पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा का आयोजन 09 मई और 10 मई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UP PGT Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लेक्चरर पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 05 मई 2026 को एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय कर दिया है।

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, विषय का नाम और परीक्षा निर्देश व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।

UP PGT Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट टीचर परीक्षा 2026
कुल पद624
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी06 मई 2026
परीक्षा की तिथि09 – 10 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटupessc.up.gov.in

UP PGT Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Homepage पर “UP PGT Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. Login करने के बाद Admit Card स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. सभी जानकारी जांचने के बाद PDF डाउनलोड करें।
  6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

प्रवेश पत्र में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

UP PGT Hall Ticket 2026 में निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध रहेंगी :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • विषय का नाम
  • जरूरी दिशा-निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो अभ्यर्थियों को तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।

UP PGT Exam Date 2026 : परीक्षा तिथि व शिफ्ट टाइमिंग

UP PGT परीक्षा 2026 का आयोजन 09 मई और 10 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा अलग-अलग विषयों के अनुसार निर्धारित शिफ्ट में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

  • परीक्षा तिथि : 09 एवं 10 मई 2026
  • परीक्षा मोड : ऑफलाइन / निर्धारित केंद्रों पर
  • शिफ्ट 01 समय : सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक
  • शिफ्ट 02 समय : दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम : परीक्षा शुरू होने से पहले पहुंचना अनिवार्य ।

परीक्षा पैटर्न की जानकारी

उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती परीक्षा में मुख्य रूप से संबंधित विषय से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा का वेटेज सबसे अधिक रहेगा। इसके अलावा अभिव्यक्ति क्षमता, साक्षात्कार तथा विशेष योग्यता को भी अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी, जिसमें लिखित परीक्षा 425 अंकों की निर्धारित है। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में समय प्रबंधन और विषयवार तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

विषयप्रश्न/अंक
संबंधित विषय125 MCQs / 425 अंक
अभिव्यक्ति क्षमता50 अंक
विशेष योग्यता (PhD, M.Ed, B.Ed, खेल आदि)25 अंक
कुल अंक500 अंक

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी होगा ?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा :

  • UP PGT Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारदर्शी बॉल पेन

बिना वैध फोटो पहचान पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ डिवाइस प्रतिबंधित रहेंगे।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर कार्रवाई की जा सकती है।
  • परीक्षा केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग और अनुशासन बनाए रखें।
  • प्रश्नपत्र मिलने के बाद सभी विवरण जांच लें।
  • OMR शीट सावधानीपूर्वक भरें।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले केंद्र न छोड़ें।

UP PGT Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top