Last Updated on 12/05/2026 4:08 PM by Prashant Shahi
IIT JEE Advanced Admit Card 2026 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने द्वारा आयोजित जेई एडवांस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज, 11 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में बी.टेक, इंटीग्रेटेड कोर्सेज और अन्य इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
लेटेस्ट अपडेट : जेई एडवांस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
आईआईटी जेई एडवांस परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज, 11 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार जेई मेंस 2026 में निर्धारित कटऑफ के अंदर रहे थे और जेई एडवांस 2026 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन पूरा किया था, वे अब पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।
IIT JEE Advanced Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की |
| परीक्षा का नाम | आईआईटी जेई एडवांस परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 11 मई 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 17 मई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | jeeadv.ac.in |
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी ?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई निम्नलिखित जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए—
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- जरूरी परीक्षा निर्देश
यदि किसी भी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए। गलत जानकारी होने पर परीक्षा केंद्र पर परेशानी हो सकती है।
JEE Advanced Admit Card 2026 : ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “JEE Advanced 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- Registration Number, Date of Birth और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को Admit Card की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग
JEE Advanced 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी और उम्मीदवारों को दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य रहेगा।
- Paper 01 : सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- Paper 02 : दोपहर 02:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
- परीक्षा तिथि : 17 मई 2026
- दोनों पेपर देना जरूरी, तभी मूल्यांकन किया जाएगा
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि एंट्री प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है ?
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे :
- JEE Advanced Admit Card 2026
- एक वैध फोटो आईडी प्रूफ
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- स्कूल आईडी
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट आदि
इसके अलावा उम्मीदवारों को साधारण पारदर्शी पानी की बोतल और आवश्यक स्टेशनरी ले जाने की अनुमति हो सकती है।
किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध ?
परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अनुचित सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। उम्मीदवार इन चीजों को साथ न ले जाएं—
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- ब्लूटूथ डिवाइस
- कैलकुलेटर
- नोट्स या किताबें
- किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री
यदि किसी उम्मीदवार के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद क्या करें ?
JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश पहले से पढ़ लें ताकि परीक्षा वाले दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। एडमिट कार्ड का साफ प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें। इसके साथ वैध फोटो ID भी तैयार रखें। अंतिम दिनों में केवल Revision, Mock Test और Time Management पर फोकस करें तथा पर्याप्त नींद लेकर मानसिक रूप से शांत रहने की कोशिश करें।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
- JEE Advanced 2026 परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड और वैध फोटो ID साथ लेकर जाएं।
- परीक्षा केंद्र का पता एक दिन पहले ही चेक कर लें।
- मोबाइल, स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने से बचें।
- केवल अनुमति प्राप्त वस्तुएं ही परीक्षा हॉल में लेकर जाएं।
- परीक्षा के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से दूर रहें, अन्यथा कार्रवाई हो सकती है।
- परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लें और शांत मन से परीक्षा दें।
IIT JEE Advanced Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
