CTET September 2026 : आवेदन शुरू, शिक्षक बनने का मौका, जानें योग्यता, फीस, परीक्षा पैटर्न और पूरा शेड्यूल

Last Updated on 13/05/2026 8:47 AM by Prashant Shahi

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET September 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि उम्मीदवार 10 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह परीक्षा प्राथमिक (Class 1 to 5) और उच्च प्राथमिक (Class 6 to 8) स्तर पर शिक्षक पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। CTET सर्टिफिकेट केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आर्मी स्कूल समेत कई सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

लेटेस्ट अपडेट : आवेदन शुरू

CTET September 2026 नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी 11 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा में Paper 1 और Paper 2 दोनों आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार किसी एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। और साथ ही परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन शुल्क और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी देख सकते हैं।

CTET September 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2026
संचालन निकायकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
न्यूनतम आयु18 वर्ष
आवेदन मोडऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि11 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.ctet.nic.in

CTET 2026 क्या है ?

CTET यानी Central Teacher Eligibility Test एक राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसे CBSE आयोजित करता है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आर्मी स्कूल और कई राज्य सरकार एवं निजी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET केवल पात्रता परीक्षा है, यह सीधे नौकरी नहीं देती। हालांकि शिक्षक भर्ती में CTET स्कोर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सीटीईटी सितम्बर 2026 से जुडी महत्वपूर्ण तिथियाँ

सीटीईटी अधिसूचना11 मई 2026
ऑनलाइन फॉर्म शुरू11 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि10 जून 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026
आवेदन सुधार की तिथि15 – 18 जून 2026
सीटीईटी एडमिट कार्ड 202604 सितंबर 2026
सीटीईटी परीक्षा तिथि 202606 सितंबर 2026

शैक्षणिक योग्यता

CTET September 2026 परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को Paper 1 और Paper 2 के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। यह परीक्षा प्राथमिक (Class 1-5) और उच्च प्राथमिक (Class 6-8) स्तर के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनकी योग्यता NCTE मानकों के अनुसार मान्य है। अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे।

CTET Paper 1 (Class 1 to 5) :

  • 12वीं में कम से कम 50% अंक और 2 वर्षीय D.El.Ed
  • 12वीं में 45% अंक और NCTE मान्यता प्राप्त D.El.Ed
  • 12वीं में 50% अंक और 4 वर्षीय B.El.Ed
  • 12वीं में 50% अंक और विशेष शिक्षा में Diploma
  • Graduation के साथ B.Ed वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं

CTET Paper 2 (Class 6 to 8) :

  • Graduation और B.Ed
  • Graduation में 45% अंक और NCTE मान्यता प्राप्त B.Ed
  • 12वीं में 50% अंक और 4 वर्षीय B.A.Ed/B.Sc.Ed
  • Graduation में 50% अंक और Special Education में B.Ed

आयु सीमा

CTET September 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु निर्धारित की गई है। अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है, इसलिए पात्रता रखने वाले उम्मीदवार किसी भी उम्र में आवेदन कर सकते हैं।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : निर्धारित नहीं
  • आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट मिलेगी
  • आयु की गणना नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देश अवश्य जांच लेने चाहिए।

आवेदन शुल्क

श्रेणीपेपर I के लिए आवेदन शुल्कपेपर II के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईबीसी₹1000/- रूपये₹1200/- रूपये
अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति, दिव्यांग ₹500/- रूपये₹600/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआईडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए :

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID

गलत दस्तावेज या गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

CTET September 2026 Online Form : कैसे भरें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “CTET September 2026 Registration” लिंक खोलें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन ID प्राप्त करें।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी सही भरें।
  5. शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा केंद्र का चयन करें।
  6. पासपोर्ट फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. अंतिम सबमिट के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें क्योंकि बाद में सुधार का मौका सीमित हो सकता है।

CTET September 2026 Exam Pattern : परीक्षा पैटर्न

Paper 1 Exam Pattern

विषयप्रश्नअंक
Child Development & Pedagogy3030
Language I3030
Language II3030
Mathematics3030
Environmental Studies3030

कुल प्रश्न : 150
कुल अंक : 150

Paper 2 Exam Pattern

विषयप्रश्नअंक
Child Development & Pedagogy3030
Language I3030
Language II3030
Mathematics & Science / Social Science6060

कुल प्रश्न : 150
कुल अंक : 150
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

सीटीईटी सर्टिफिकेट वैधता & करियर बेनिफिट्स

CTET पास करने के बाद उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाता है। अब CTET सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन कर दी गई है, यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को दोबारा CTET देने की जरूरत नहीं होती। हालांकि बेहतर स्कोर के लिए उम्मीदवार पुनः परीक्षा दे सकते हैं।

  • Kendriya Vidyalaya में आवेदन का अवसर
  • Navodaya Vidyalaya भर्ती में पात्रता
  • Army Public School में नौकरी के अवसर
  • कई राज्य एवं निजी स्कूलों में आवेदन
  • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में प्राथमिक पात्रता का लाभ मिलता है।

CTET September 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top