Last Updated on 18/05/2026 5:16 PM by Prashant Shahi
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से LNMU PG Admission 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत MA, MSc और MCom कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होगी। यह एडमिशन सत्र 2026-28 के लिए आयोजित किया जा रहा है। ऐसे छात्र जो बिहार सहित अन्य राज्यों से स्नातक कर चुके हैं और LNMU से PG करना चाहते हैं, वे यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 01 जून 2026 तक आवेदन कर पाएंगे। इस एडमिशन प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
एलएनएमयू पीजी प्रवेश 2026 : अधिसूचना जारी
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन 21 मई 2026 से शुरू होकर 01 जून 2026 तक चलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। यूनिवर्सिटी की ओर से विषयवार सीट, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और कॉलेज अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी भी जल्द जारी की जा सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होने के बाद समय रहते फॉर्म भर लें ताकि अंतिम समय में सर्वर या डॉक्यूमेंट अपलोड जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।
LNMU PG Admission 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| विश्वविद्यालय का नाम | ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय |
| कोर्स | पीजी एडमिशन (MA, M.Sc, M.Com) |
| शैक्षणिक वर्ष | 2026-28 |
| कॉलेज | गवर्नमेंट & प्राइवेट कॉलेज |
| आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 21 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 01 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://lnmu.ac.in/ |
कौन-कौन छात्र कर सकते हैं आवेदन ?
LNMU PG Admission 2026 के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास किया हो। संबंधित विषय में न्यूनतम अंकों की शर्त विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित की जा सकती है।
यदि किसी छात्र ने BA, BSc या BCom पास किया है, तो वे अपने संबंधित विषय में MA, MSc या MCom कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अंतिम पात्रता नियम ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार ही मान्य होंगे।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस | ₹750/- रूपये |
| अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति | ₹750/- रूपये |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI |
आवेदन के समय किन दस्तावेजों की होगी जरूरत ?
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। गलत या अधूरे दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।
- Graduation Marksheet
- Graduation Admit Card
- 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- EWS Certificate (यदि लागू हो)
LNMU PG Admission 2026 : आवेदन कैसे करें ?
LNMU PG Admission 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले LNMU के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- PG Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- New Registration करें।
- मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- Final Submit पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
एलएनएमयू पीजी प्रवेश महत्वपूर्ण तिथियाँ
| आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी | 19 मई 2026 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 21 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 01 जून 2026 |
| विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि | 02 जून – 03 जून 2026 तक |
| प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी | 06 जून 2026 |
| आवेदन फॉर्म सुधार की तिथि | 07 जून – 08 जून 2026 तक |
| प्रथम चयन सूची जारी की तिथि | 13 जून 2026 |
| प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन | 15 जून – 30 जून 2026 तक |
| कक्षाएं शुरू होने की तिथि | 01 जुलाई 2026 |
मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी ?
LNMU PG Admission 2026 में चयन मुख्य रूप से ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय विषयवार मेरिट लिस्ट जारी करेगा। मेरिट सामान्यतः निचे दिए निम्नलिखित मानदंडों के अनुसार तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कॉलेज अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- ग्रेजुएशन में प्राप्त अंक
- संबंधित विषय की योग्यता
- आरक्षण नियम
- विश्वविद्यालय की चयन नीति
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कॉलेज अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
LNMU PG Admission 2026 में कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध होंगे ?
विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न PG Courses में एडमिशन लिया जाएगा। इसमें Arts, Science और Commerce स्ट्रीम के कई विषय शामिल रहेंगे।
MA Courses
- हिंदी
- अंग्रेजी
- इतिहास
- राजनीति विज्ञान
- भूगोल
- अर्थशास्त्र
- समाजशास्त्र
MSc Courses
- Physics
- Chemistry
- Mathematics
- Botany
- Zoology
MCom Course
- Commerce
अलग-अलग कॉलेजों में सीट उपलब्धता विषय के अनुसार अलग हो सकती है।
आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें
कई छात्र आवेदन के दौरान छोटी गलतियों के कारण परेशानी में पड़ जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय सावधानी जरूरी है।
- अभ्यार्थी अपना नाम और जन्मतिथि सही भरें
- ग्रेजुएशन में प्राप्त अंक सही – सही दर्ज करें
- एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दें
- साफ फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें
- अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करें
छात्रों के लिए यह एडमिशन क्यों महत्वपूर्ण है?
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी बिहार के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। यहाँ से PG करने वाले छात्रों को आगे NET, PhD, Teaching तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ मिलता है। इसके अलावा कम फीस, स्थानीय कॉलेज विकल्प और विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों के कारण बड़ी संख्या में छात्र हर वर्ष LNMU PG प्रवेश का इंतजार करते हैं। जो छात्र सरकारी नौकरी, रिसर्च या उच्च शिक्षा में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए यह एडमिशन एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।
LNMU PG Admission 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
