UPSC CDS 02 2026 : सीडीएस पदों पर आवेदन शुरू, डिफेंस ऑफिसर बनने का मौका, ऐसे करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी

Last Updated on 21/05/2026 5:18 PM by Prashant Shahi

UPSC CDS 02 2026 : संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 02 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 09 जून 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 451 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न डिफेंस अकादमियों में प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट : आवेदन शुरू

UPSC CDS 02 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 09 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 451 पदों पर चयन किया जाएगा। सीडीएस परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करें और आगामी परीक्षा की तैयारी पर फोकस शुरू कर दें।

UPSC CDS 02 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थासंघ लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामसंयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 02 2026
कुल पद451
आयु सीमा18 – 23 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि20 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि09 जून 2026
अधिकारिक वेबसाईटupsc.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

UPSC CDS 02 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित अकादमी के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। अलग-अलग डिफेंस अकादमी के लिए योग्यता मानदंड अलग रखे गए हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।

  • Indian Military Academy : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • Indian Naval Academy : इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री आवश्यक।
  • Air Force Academy : स्नातक डिग्री के साथ 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित विषय जरूरी।
  • Officers Training Academy : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।

आयु सीमा

UPSC CDS 02 2026 भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आयु सीमा पूरी करनी होगी। अलग-अलग प्रशिक्षण अकादमी के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु मानदंड अलग तय किए गए हैं।

  • Indian Military Academy (IMA) : लगभग 19 से 24 वर्ष।
  • Indian Naval Academy (INA) : लगभग 19 से 24 वर्ष।
  • Air Force Academy (AFA) : लगभग 20 से 24 वर्ष।
  • Officers Training Academy (OTA) : लगभग 19 से 25 वर्ष।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु छूट संबंधित नियमों के अनुसार लागू होगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹200/- रूपये
एससी/एसटी/महिला₹00/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

UPSC CDS 02 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. यदि पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो ओटीआर प्रक्रिया पूरी करें।
  3. होमपेज पर UPSC CDS II 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  7. सभी जानकारी जांचकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  8. भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UPSC CDS 02 2026 चयन प्रक्रिया

UPSC CDS II 2026 भर्ती प्रक्रिया विभिन्न चरणों में पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए प्रत्येक चरण सफलतापूर्वक पास करना होगा।

  • लिखित परीक्षा : उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान और संबंधित पद के अनुसार अन्य विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • SSB इंटरव्यू : लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, मानसिक योग्यता और निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।
  • मेडिकल परीक्षा : SSB में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। इसमें शारीरिक और चिकित्सीय फिटनेस की जांच की जाएगी।
  • दस्तावेज़ सत्यापन : उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शैक्षिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण और आवेदन प्रक्रिया के दौरान जमा किए गए अन्य दस्तावेज़ शामिल होंगे।
  • मेरिट लिस्ट : सभी चरण पूरे होने के बाद प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित डिफेंस अकादमी में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

UPSC CDS II 2026 : परीक्षा पैटर्न

UPSC CDS II 2026 परीक्षा में उम्मीदवारों की योग्यता, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी समझ और गणितीय क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। अलग-अलग अकादमी के अनुसार परीक्षा पैटर्न निर्धारित किया गया है। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्न हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेंगे। और प्रत्येक पेपर की अवधि 02 घंटे की होगी।

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और वायु सेना अकादमी (AFA) के लिए :

विषयअधिकतम अंकअवधि
अंग्रेजी1202 घंटे
सामान्य ज्ञान1202 घंटे
प्रारंभिक गणित1002 घंटे
कुल अंक3406 घंटे

अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के लिए :

विषयअधिकतम अंकअवधि
अंग्रेजी1002 घंटे
सामान्य ज्ञान1002 घंटे
कुल अंक2004 घंटे

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज तैयार रखना चाहिए, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • स्नातक की डिग्री
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • फोटो पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

वेतनमान

UPSC CDS परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवार प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अधिकारी पद पर नियुक्त होते हैं। पद और रैंक के अनुसार वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया जाता है। बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (DA), परिवहन भत्ता, मेडिकल सुविधा, आवास सुविधा और अन्य सैन्य लाभ भी दिए जाते हैं।

  • लेफ्टिनेंट (Level 10) : ₹56,100 – ₹1,77,500 प्रति माह
  • कैप्टन (Level 10B) : ₹61,300 – ₹1,93,900 प्रति माह
  • मेजर (Level 11) : ₹69,400 – ₹2,07,200 प्रति माह
  • लेफ्टिनेंट कर्नल (Level 12A) : ₹1,21,200 – ₹2,12,400 प्रति माह
  • कर्नल (Level 13) : ₹1,30,600 – ₹2,15,900 प्रति माह
  • ब्रिगेडियर (Level 13A) : ₹1,39,600 – ₹2,17,600 प्रति माह
  • मेजर जनरल (Level 14) : ₹1,44,200 – ₹2,18,200 प्रति माह
  • लेफ्टिनेंट जनरल और उच्च पदों पर वेतन ₹2 लाख से अधिक तक पहुंच सकता है।

UPSC CDS 02 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top