Last Updated on 22/05/2026 5:22 PM by Prashant Shahi
SSC CGL Recruitment 2026 : कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेक्शन ऑफिसर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, टेस्ट असिस्टेंट सहित अन्य के कुल 12,256 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य पूरी जानकारी समझना जरूरी है।
लेटेस्ट अपडेट : एसएससी सीजीएल 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
एसएससी ने सीजीएल 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 12,256 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित की गई है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द आवेदन पूरा करें और फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी सावधानीपूर्वक जांच लें।
SSC CGL Recruitment 2026 : संक्षिप्त विवरण
| भर्ती संस्था | कर्मचारी चयन आयोग |
| परीक्षा का नाम | एसएससी सीजीएल 2026 |
| कुल पद | 12256 |
| आयु सीमा | 18 – 32 वर्ष |
| योग्यता | स्नातक |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 21 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 जून 2026 |
| अधिकारिक वेबसाईट | www.ssc.gov.in |
SSC CGL Eligibility Criteria 2026 : पात्रता मानदंड
SSC CGL के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए।
- कुछ विशेष पदों के लिए विषय आधारित योग्यता आवश्यक हो सकती है।
- Junior Statistical Officer जैसे पदों के लिए Mathematics / Statistics से संबंधित योग्यता मांगी जा सकती है।
आयु सीमा
पद अनुसार आयु सीमा अलग-अलग हो सकती है:
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 27 से 32 वर्ष (पद अनुसार)
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस | ₹100/- रूपये |
| एससी/एसटी/दिव्यांग | ₹00/- रूपये |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI |
SSC CGL Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया
SSC CGL भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा।
- टियर 01 (प्रारंभिक परीक्षा) : यह पहला चरण होगा, जिसमें अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता व अन्य विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह स्क्रीनिंग आधारित परीक्षा होती है।
- टियर 02 (मुख्य परीक्षा) : टियर 01 पास करने वाले उम्मीदवार टियर 02 परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें विषय आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे और अंतिम मेरिट में इसका योगदान रहेगा।
- दस्तावेज सत्यापन : परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- चिकित्सा परिक्षण (पद अनुसार) : कुछ विशेष पदों के लिए उम्मीदवारों की मेडिकल फिटनेस जांच की जा सकती है।
- अंतिम चयन सूची : सभी चरण पूरे होने के बाद प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर फाइनल मेरिट जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित विभागों में नियुक्ति दी जाएगी।
SSC CGL में अधिकांश पदों के लिए इंटरव्यू नहीं होता है। अंतिम चयन मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाता है।
SSC CGL Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न
SSC CGL 2026 परीक्षा दो चरणों Tier 1 और Tier 2 में आयोजित की जाएगी। Tier 1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी और यह क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। Tier 2 मुख्य परीक्षा होगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
SSC CGL Tier 1 Exam Pattern 2026 :
टियर 01 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसे 60 मिनट में पूरा करना होगा। प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय सीमा निर्धारित रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। टियर 01 परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे।
| विषय | प्रश्न संख्या | कुल अंक |
|---|---|---|
| सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति | 25 | 50 |
| सामान्य जागरूकता | 25 | 50 |
| मात्रात्मक रूझान | 25 | 50 |
| अंग्रेजी समझ | 25 | 50 |
| कुल | 100 | 200 |
SSC CGL Tier 2 Exam Pattern 2026
टियर 02 परीक्षा मुख्य चयन परीक्षा होगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न पेपर शामिल किए जाएंगे। सभी पदों के लिए पेपर 01 अनिवार्य रहेगा। जबकि पेपर II केवल जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) पद के उम्मीदवारों के लिए होगा। और पेपर III वित्त एवं अर्थशास्त्र से संबंधित विशेष पदों के लिए आयोजित किया जाएगा।
| पेपर | समय अवधि |
|---|---|
| Paper I (सभी पदों के लिए अनिवार्य) | 2 घंटे 30 मिनट |
| Paper II (सांख्यिकी) | 2 घंटे |
| Paper III (सामान्य अध्ययन – वित्त एवं अर्थशास्त्र) | 2 घंटे |
SSC CGL Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं :
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- One Time Registration (OTR) पूरा करें।
- लॉगिन करके SSC CGL 2026 आवेदन लिंक खोलें।
- व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
एसएससी सीजीएल 2026 के लिए इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें :
- आधार कार्ड
- ग्रेजुएशन मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर स्कैन कॉपी
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
- EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू)
SSC CGL 2026 : वेतनमान
SSC CGL के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार आकर्षक वेतनमान दिया जाता है। सैलरी पद, पे-लेवल, ग्रेड पे और पोस्टिंग शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। उम्मीदवारों को बेसिक पे के साथ DA (महंगाई भत्ता), HRA (हाउस रेंट अलाउंस), TA (यात्रा भत्ता) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं। SSC CGL के कई पदों पर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹35,000 से ₹65,000 प्रति माह तक पहुंच सकती है। उच्च पदों पर प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि भी होती है।
| पद | पे लेवल | वेतनमान | ग्रेड पे |
|---|---|---|---|
| सहायक अनुभाग अधिकारी (CSS) | लेवल 7 | ₹44,900 – ₹1,42,400 | ₹4600 |
| निरीक्षक (आयकर) | लेवल 7 | ₹44,900 – ₹1,42,400 | ₹4600 |
| निरीक्षक (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) | लेवल 7 | ₹44,900 – ₹1,42,400 | ₹4600 |
| सब इंस्पेक्टर (CBI) | लेवल 7 | ₹44,900 – ₹1,42,400 | ₹4600 |
| कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी (JSO) | लेवल 6 | ₹35,400 – ₹1,12,400 | ₹4200 |
| मंडल लेखाकार | लेवल 6 | ₹35,400 – ₹1,12,400 | ₹4200 |
| लेखा परीक्षक | लेवल 5 | ₹29,200 – ₹92,300 | ₹2800 |
| लेखाकार / जूनियर लेखाकार | लेवल 5 | ₹29,200 – ₹92,300 | ₹2800 |
| कर सहायक (CBDT / CBIC) | लेवल 4 | ₹25,500 – ₹81,100 | ₹2400 |
SSC CGL सरकारी नौकरी में अच्छा वेतन, प्रमोशन, जॉब सिक्योरिटी और विभिन्न सरकारी भत्तों के कारण युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में शामिल है।
तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
SSC CGL देश की सबसे प्रतिस्पर्धी सरकारी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों को :
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने चाहिए।
- Mock Test नियमित देना चाहिए।
- Current Affairs पर मजबूत पकड़ बनानी चाहिए।
- Quant और Reasoning में Speed Practice करनी चाहिए।
- परीक्षा पैटर्न के अनुसार समय प्रबंधन करना चाहिए।
SSC CGL Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
