HP Home Guard Admit Card 2026 : ड्राइविंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, यहां टेस्ट डेट व डाउनलोड लिंक देखें

Last Updated on 24/05/2026 5:49 PM by Prashant Shahi

HP Home Guard Admit Card 2026 : हिमाचल प्रदेश होम गार्ड विभाग ने ड्राइविंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, वे उम्मीदवार अब लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा या टेस्ट से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लेटेस्ट अपडेट : एचपी होम गार्ड ड्राइविंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी

हिमाचल प्रदेश होम गार्ड विभाग ने 22 मई 2026 को HP Home Guard Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। केवल वही उम्मीदवार इस चरण में शामिल होंगे जिन्होंने PST और PET प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा या भर्ती चरण में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

HP Home Guard Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानहिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स
परीक्षा का नामएचपी होम गार्ड ड्राइविंग टेस्ट 2026
विज्ञापन संख्या01/2026
कुल पद700
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी22 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://himachal.nic.in/

HP Home Guard Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले HP Home Guard की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर HP Home Guard Admit Card 2026 लिंक को खोलें।
  3. अब लॉगिन पेज पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. लॉगिन डिटेल के बाद स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  5. अब सभी जानकारी जांचने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

HP Home Guard Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी ?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को नीचे दी गई जानकारी अवश्य चेक करनी चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रॉल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • पिता / माता का नाम
  • जन्म तिथि & श्रेणी
  • परीक्षा या भर्ती चरण का नाम
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई दे तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।

भर्ती प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं ?

हिमांचल प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों के माध्यम से पूरी की जाएगी, ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा सके। भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले शारीरिक मानक परीक्षण आयोजित किया जाता है, जिसमें उम्मीदवारों के शारीरिक मापदंडों की जांच होती है।

इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। PST और PET सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों को ड्राइविंग टेस्ट में शामिल होना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के दौरान जरूरी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। अंतिम चरण में विभागीय नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • ड्राइविंग टेस्ट (पद के अनुसार)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परिक्षण

अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इन बातों का रखें ध्यान

कई बार उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय तकनीकी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में नीचे दिए गए सुझाव मददगार हो सकते हैं—

  • अभ्यार्थी अपना सही लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • मोबाइल या डेक्सटॉप इंटरनेट कनेक्शन स्थिर रखें।
  • वेबसाइट अधिक व्यस्त होने पर कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद PDF सुरक्षित रखें।

परीक्षा या भर्ती चरण के दिन क्या साथ ले जाएं ?

भर्ती केंद्र पर उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ रखने चाहिए—

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • विभाग द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज

बिना आवश्यक दस्तावेजों के उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता है।

अभ्यर्थियों के लिए जरुरी निर्देश

  • ड्राइविंग टेस्ट के लिए निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • अपना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अपने साथ रखें।
  • ड्राइविंग लाइसेंस की मूल प्रति और आवश्यक दस्तावेज लेकर जाएं।
  • विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के दौरान अनुशासन बनाए रखें।
  • वाहन चलाते निर्देशित समय सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें।

HP Home Guard Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top