BNMU UG Admission 2026 : आवेदन प्रक्रिया शुरू, 05 जून तक भरें फॉर्म, जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 26/05/2026 6:16 AM by Prashant Shahi

BNMU UG Admission 2026 : भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) में स्नातक (UG) सत्र 2026-30 में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे छात्र जो BA, BSc, BCom समेत विभिन्न स्नातक कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 जून 2026 तक निर्धारित की गई हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन पूरा करें ताकि तकनीकी समस्या या सर्वर संबंधी परेशानी से बचा जा सके।

लेटेस्ट अपडेट : ऑनलाइन आवेदन शुरू

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंडरग्रेजुएट सेशन 2026-30 में प्रवेश के लिए आवेदन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। एडमिशन की प्रक्रिया मेरिट आधारित होगी, जिसमें 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट जारी करेगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। छात्रों को आवेदन के दौरान सभी जानकारी सही भरने और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की सलाह दी जाती हैं।

BNMU UG Admission 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विश्वविद्यालय का नामभूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय
कोर्सयूजी एडमिशन (BA, BSc, BCom)
शैक्षणिक वर्ष2026-30
कॉलेजगवर्नमेंट & प्राइवेट कॉलेज
आवेदन मोड़ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ की तिथि22 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटbnmuadm.samarth.edu.in

किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन ?

BNMU के UG Admission 2026 के तहत मुख्य रूप से निम्न स्नातक कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा :

  • Bachelor of Arts (BA)
  • Bachelor of Science (BSc)
  • Bachelor of Commerce (BCom)
  • अन्य उपलब्ध UG Programs (विश्वविद्यालय नियम अनुसार)

BNMU UG Admission 2026 : पात्रता मानदंड

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी।

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं / इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
  • संबंधित कोर्स के अनुसार आवश्यक विषय होना चाहिए।
  • विश्वविद्यालय द्वारा जारी अन्य नियम लागू होंगे।
  • मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया लागू की जा सकती है।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹150/- रूपये
अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति₹150/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

जरुरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन भरने के दौरान छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने पड़ सकते हैं :

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

BNMU UG Admission 2026 : प्रवेश प्रक्रिया

BNMU UG Courses में प्रवेश मुख्य रूप से मेरिट आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकता है। कई विश्वविद्यालयों की तरह इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी होने की संभावना रहती है। हालांकि अंतिम चयन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार होगी।

संभावित चयन चरण :

  • ऑनलाइन आवेदन
  • आवेदन सत्यापन
  • मेरिट सूची जारी
  • दस्तावेज सत्यापन
  • फीस जमा
  • अंतिम नामांकन प्रक्रिया

BNMU UG Admission 2026 : आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरण फॉलो करें :

  1. सबसे पहले आधिकारिक BNMU Admission Portal पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर दिए New Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. अब लॉगिन करके UG Admission Application Form खोलें।
  5. अभ्यार्थी अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज फोटो, हस्ताक्षर और मार्कशीट अपलोड करें।
  7. निर्धारित आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  8. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करते समय छोटी गलतियां भी भविष्य में समस्या बन सकती हैं। इसलिए छात्रों को कुछ जरूरी सावधानियां रखनी चाहिए।

  • नाम और जन्मतिथि सही दर्ज करें।
  • मार्कशीट के अनुसार जानकारी भरें।
  • दस्तावेज स्पष्ट स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद प्रिंट सुरक्षित रखें।
  • आवेदन के लिए मोबाइल नंबर सक्रिय रखें।

बीएनएमयू में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट कब आएगी ?

फिलहाल विश्वविद्यालय ने केवल आवेदन प्रक्रिया की तिथि जारी की है। आवेदन समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन और कॉलेज आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय पोर्टल चेक करते रहना चाहिए।

बीएनएमयू स्नातक प्रवेश क्यों है महत्वपूर्ण ?

BNMU बिहार के प्रमुख राज्य विश्वविद्यालयों में शामिल है। यहां हर वर्ष हजारों छात्र स्नातक कोर्स में प्रवेश लेते हैं। UG Admission 2026 उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो BA, BSc या BCom जैसे कोर्स में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। समय पर आवेदन करना जरूरी है क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकते।

BNMU UG Admission 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top