RSSB Computer Instructor Vacancy 2026 : 3951 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता, फीस और चयन प्रक्रिया

Last Updated on 26/05/2026 2:13 PM by Prashant Shahi

RSSB Computer Instructor Vacancy 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षा विभाग में विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 3951 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार आज 25 मई से 23 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो कंप्यूटर विषय संबंधित क्षेत्रों से पढ़ाई कर चुके हैं। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी नीचे देखें।

आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 : आवेदन शुरू

आरएसएसबी द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 25 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। कंप्यूटर संबधित उच्चतम योग्यता रखने वाले अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत बेसिक और सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक कुल 3951 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन से पहले अभ्यार्थी पात्रता, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

RSSB Computer Instructor Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
पद का नामकंप्यूटर अनुदेशक
कुल पद3951
आयु सीमा18 – 40 वर्ष
योग्यतास्नातक या स्नातकोत्तर
आवेदन प्रारंभ की तिथि25 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2026
अधिकारिक वेबसाईटrssb.rajasthan.gov.in

पद का विवरण

RSSB Computer Instructor Vacancy 2026 में माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। पदों का विवरण निम्न प्रकार है, पद सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।

पद का नामकुल रिक्तियाँ
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर3629
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर322
कुल पद3951

शैक्षणिक योग्यता

बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए। आवेदन से पहले पात्रता से जुडी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक :

  • M.E./M.Tech (Computer Science, IT, ECE, EE, EEE, ETE, EIE)
  • M.Sc Computer Science / Information Technology
  • MCA / DOEACC ‘B’ Level / ‘C’ Level
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष या उच्च योग्यता
  • देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान संस्कृति की जानकारी आवश्यक

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक :

  • Graduation + ‘A’ Level / PGDCA (कम से कम 1 वर्ष)
  • B.E./B.Tech (CS, IT, ECE, EE, EEE आदि)
  • B.Sc Computer Science / IT
  • BCA या समकक्ष योग्यता
  • हिंदी और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान आवश्यक।

आयु सीमा

आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। विभागीय नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

श्रेणीआयु में छूट
राजस्थान के ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्लूएस पुरुष उम्मीदवार05 वर्ष
सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार05 वर्ष
राजस्थान के ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्लूएस महिला उम्मीदवार10 वर्ष

आवेदन शुल्क

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर)₹600/- रूपये
ईडब्लूएस/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/एससी/एसटी₹400/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

RSSB Computer Instructor Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया

RSSB Computer Instructor Bharti 2026 में आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट या SSO Portal खोलें।
  2. होमपेज पर भर्ती सेक्शन में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 लिंक चुनें।
  3. नए उम्मीदवार सबसे पहले वन टाइम पंजीकरण (OTR) पूरा करें।
  4. अब अपने आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर व आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अभ्यर्थी श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  7. सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचकर फॉर्म फाइनल सबमिट करें।
  8. अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन फॉर्म भरने के दौरान उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए :

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट/प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • स्नातक/डिप्लोमा या संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर और सक्रिय ईमेल आईडी
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट और साइज में तैयार रखना बेहतर रहेगा।

RSSB Computer Instructor Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

RSSB Computer Instructor Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची में स्थान बनाने के लिए सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने होंगे।

  • लिखित परीक्षा : पहले चरण में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में कंप्यूटर विषय, सामान्य ज्ञान, राजस्थान सामान्य ज्ञान और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे
  • दस्तावेज सत्यापन : लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • मेरिट सूची : लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में शामिल हुए उम्मीदवारों का परीक्षा प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • अंतिम नियुक्ति : सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरे करने वाले उम्मीदवारों को विभाग द्वारा सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

RSSB Computer Instructor Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल दो पेपर (Paper-I और Paper-II) शामिल होंगे। दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न और 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक पेपर के लिए 02 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक तथा एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

पेपरप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय अवधि
Paper-I100100 अंक02 घंटे
Paper-II100100 अंक02 घंटे
कुल200200 अंक04 घंटे

RSSB Computer Instructor Salary 2026 : वेतनमान

RSSB Computer Instructor भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को 07वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। पद के अनुसार अलग-अलग वेतन मैट्रिक्स स्तर निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्राप्त होंगे।

  • बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षक :
    • वेतन मैट्रिक्स लेवल-08
    • अनुमानित वेतन ₹35,000 – ₹40,000 प्रतिमाह
  • वरिष्ठ कंप्यूटर प्रशिक्षक :
    • वेतन मैट्रिक्स लेवल-10
    • अनुमानित वेतन ₹55,000 – ₹60,000 प्रतिमाह

RSSB Computer Instructor Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक यहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top