IIT JEE Advanced Answer Key 2026 : उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड व आपत्ति दर्ज, पूरी जानकारी यहाँ

Last Updated on 26/05/2026 5:18 PM by Prashant Shahi

IIT JEE Advanced Answer Key 2026 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी और उत्तर पुस्तिकाएं जारी कर दी गई है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपनी आंसर की पीडीऍफ़ और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं। अब उम्मीदवार उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। और यदि किसी प्रश्न को लेकर संदेह है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2026 : प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी

आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 की प्रोविजनल आंसर की 25 मई 2026 को जारी की हैं। 17 मई 2026 को आयोजित जेईई एडवांस्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी पेपर 01 और पेपर 02 दोनों के लिए पीडीऍफ़ फॉर्मेट में आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं। और दोनों पेपर के उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि होने पर 26 मई 2026 तक अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। आपत्ति की समीक्षा करने के बाद आईआईटी परिणाम जारी करेगा।

JEE Advanced Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की
परीक्षा का नामजेईई एडवांस्ड परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि17 मई 2026
रिस्पांस शीट जारी की तिथि21 मई 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि25 मई 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि26 मई 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in

IIT JEE Advanced Answer Key 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए “JEE Advanced 2026 Answer Key” लिंक को खोजें।
  3. अब पेपर 01 या पेपर 02 प्रोविजनल आंसर की विकल्प पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर आंसर की PDF खुल जाएगी, जिसमें सभी प्रश्नों के उत्तर दिखाई देंगे।
  5. अपनी परीक्षा व पेपर के अनुसार उत्तर कुंजी को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  6. भविष्य में उपयोग के लिए PDF डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी निकाल लें।

उत्तर पुस्तिकाएँ और आंसर की से स्कोर कैसे कैलकुलेट करें ?

JEE Advanced 2026 में संभावित स्कोर निकालने के लिए उम्मीदवार अपनी उत्तर पुस्तिकाएँ और अधिकारिक उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले उत्तर पुस्तिका में दिए गए अपने उत्तरों का आंसर की से मिलान करें और अब सही एवं गलत उत्तरों की संख्या गिनें। अब मार्किंग स्कीम के अनुसार सभी प्रश्नों के अंक जोड़कर अपना संभावित स्कोर निकाल लें।

मार्किंग स्कीम के अनुसार स्कोर :

  • एक सही विकल्प : सही उत्तर +3 अंक, गलत उत्तर -1 अंक।
  • एक से अधिक सही विकल्प : सभी सही विकल्प +4 अंक, गलत विकल्प चुनने पर -2 अंक।
  • संख्यात्मक उत्तर : सही उत्तर +3 अंक, गलत उत्तर 0 अंक।
  • मैट्रिक्स मैच : सही उत्तर +3 अंक, गलत उत्तर -1 अंक।

JEE Advanced Answer Key 2026 : आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो आईआईटी रुड़की चैलेंज या फीडबैक विंडो के माध्यम से आपत्ति दर्ज करने की सुविधा देता है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

  1. सबसे पहले आधिकारिक JEE Advanced पोर्टल पर Login करें।
  2. कैंडिडेट डैशबोर्ड में जाकर उत्तर कुंजी ऑब्जेक्शन विकल्प चुनें।
  3. आवेदन संख्या, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर के से लॉगिन करें।
  4. अब आंसर की में जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसे चयन करें।
  5. अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
  6. यदि निर्धारित शुल्क लागू हो, तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  7. सभी जानकारी जांचने के बाद सबमिट करें और कन्फर्मेशनसुरक्षित रखें।

JEE Advanced 2026 Result कब आएगा ?

JEE Advanced 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद आईआईटी रुड़की फाइनल आंसर की जारी करेगा। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2026 की फाइनल उत्तर कुंजी 01 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे जारी की जाएगी। इसी के साथ उम्मीदवारों का रिजल्ट भी ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोर, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकेंगे।

JEE Advanced 2026 के बाद आगे क्या ?

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2026 के बाद सबसे पहले रिजल्ट और फाइनल रैंक आने के बाद JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। उम्मीदवारों को अपनी रैंक के अनुसार आईआईटी, ब्रांच और कॉलेज परेफरेंस तैयार करनी चाहिए।

इसके अलावा संभावित सीट अल्लोत्मेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन फीस से जुड़ी जानकारी भी पहले से समझ लेनी चाहिए। जिन छात्रों को मनचाहा आईआईटी या ब्रांच नहीं मिले, वे बैकअप ऑप्शन जैसे NIT, IIIT या अन्य संस्थानों पर भी विचार कर सकते हैं। सही प्लानिंग और समय पर निर्णय आगे की प्रवेश प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं।

IIT JEE Advanced Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडपेपर 01पेपर 02
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top