RBI Bank Assistant Pre Result 2026 : प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित। अभी करें डाउनलोड, मुख्य परीक्षा तिथि और अन्य डिटेल देखें

Last Updated on 26/05/2026 6:10 PM by Prashant Shahi

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 25 मई 2026 को RBI Assistant Prelims Examination 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अप्रैल 2026 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 650 Assistant पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इस आर्टिकल में रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया, कटऑफ, अगले चरण की पूरी जानकारी दी गई है।

Latest Update : RBI Bank Assistant Pre Result 2026

आरबीआई ने असिस्टेंट भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 25 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 11, 13 और 30 अप्रैल 2026 को आयोजित आरबीआई ने असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, वे अब रिजल्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 8,171 अभ्यार्थी चयनित हुए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 650 सहायक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

RBI Bank Assistant Pre Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामआरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2026
आयोजन संस्था रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
कुल पद650
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि11, 13 व 30 अप्रैल 2026
रिजल्ट जारी की तिथि25 मई 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.rbi.org.in

RBI Bank Assistant Pre Result 2026 : कैसे चेक करें ?

जो उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “Current Vacancies” सेक्शन को खोलें।
  3. इसके बाद “Results” विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अब “RBI Assistant Pre Result 2026” या संबंधित रिजल्ट लिंक खोलें।
  5. स्क्रीन पर रिजल्ट PDF खुल जाएगी, जहां Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  6. भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित सेव कर लें।

रिजल्ट PDF में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

RBI Assistant Result PDF में उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज रहती है।

  • उम्मीदवार का रॉल नंबर
  • परीक्षा तिथि की जानकरी
  • केटेगरी इनफार्मेशन
  • शॉर्टलिस्टिंग डिटेल
  • भर्ती परीक्षा की जानकरी

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

RBI Assistant Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाती है। उम्मीदवारों को अंतिम चयन प्राप्त करने के लिए सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है, जबकि मुख्य परीक्षा और अन्य पात्रता चरण अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • प्रारंभिक परीक्ष
  • मुख्य परीक्षा
  • भाषा दक्षता परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम मेरिट सूची

आरबीआई प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद क्या होगा ?

आरबीआई सहायक प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने के बाद प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड, मुख्य परीक्षा तिथि और नई अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहें। अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और मजबूत करने पर फोकस करना चाहिए।

RBI Assistant Mains Exam 2026 कब होगा ?

आरबीआई सहायक प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों के लिए अगला चरण मुख्य परीक्षा होगा। भर्ती शेड्यूल के अनुसार आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 07 जून 2026 को किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। मुख्य परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।

RBI Bank Assistant Pre Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
प्री रिजल्ट नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top