UP Polytechnic JEECUP Admit Card 2026 : जारी, ऐसे करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि, एग्जाम पैटर्न और डाउनलोड लिंक देखें

Last Updated on 30/05/2026 9:11 AM by Prashant Shahi

UP Polytechnic JEECUP Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

JEECUP 2026 परीक्षा 02 जून से 09 जून 2026 तक विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, अभ्यार्थी समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारियों का सत्यापन कर लें।

लेटेस्ट अपडेट : यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड हुआ जारी

उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड को 27 मई 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा दिवस से पहले परीक्षा केंद्र की लोकेशन और रिपोर्टिंग समय की जानकारी अवश्य जांच लें।

UP Polytechnic JEECUP Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाउत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद
एडमिट कार्ड जारी27 मई 2026
परीक्षा तिथि02 जून से 09 जून 2026
परीक्षा मोडCBT (Computer Based Test)
राज्यउत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटjeecup.admissions.nic.in

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण की आवश्यकता होगी :

  • Application Number
  • Password
  • Date of Birth (यदि आवश्यक हो)
  • Registered Login Credentials

यदि किसी उम्मीदवार को लॉगिन करने में समस्या आती है तो वह आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध Forgot Password विकल्प का उपयोग कर सकता है।

UP Polytechnic JEECUP Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. यूपी JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “JEECUP Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब Application Number और Password दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर दिए Security Code भरकर Login करें।
  5. स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड की सभी जानकारी जांचें।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में उपलब्ध महत्वपूर्ण विवरण

JEECUP Hall Ticket 2026 में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होंगी :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा समूह (Group)
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार का फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश

यदि किसी भी विवरण में त्रुटि दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ रखने होंगे :

  • JEECUP Admit Card 2026 की प्रिंटेड कॉपी
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)

ध्यान रखें कि पहचान पत्र और Admit Card में दर्ज जानकारी मेल खानी चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर क्या नहीं ले जा सकते ?

उम्मीदवार निम्न वस्तुएं परीक्षा केंद्र में न ले जाएं :

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • कैलकुलेटर
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
  • नोट्स या अध्ययन सामग्री

इन वस्तुओं के साथ पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

JEECUP 2026 Exam Pattern : परीक्षा पैटर्न

JEECUP 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट निर्धारित की गई है, जिसमें अभ्यर्थियों को 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) हल करने होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवार सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास कर सकते हैं।

  • परीक्षा का माध्यम : ऑनलाइन
  • परीक्षा अवधि: 150 मिनट
  • प्रश्नों का प्रकार : बहुविकल्पीय प्रश्न
  • कुल प्रश्न : 100
  • भाषा : हिंदी एवं अंग्रेजी
  • प्रत्येक सही उत्तर : 04 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग : नहीं
  • परीक्षा विभिन्न ग्रुप के अनुसार निर्धारित सिलेबस पर आधारित होगी।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न कार्य अवश्य करने चाहिए :

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण पहले से जांच लें।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न ले जाएं।
  • परीक्षा कक्ष में अनुमत दस्तावेज और आवश्यक सामग्री ही लेकर जाएं।
  • परीक्षा के दौरान सभी निर्देशों और पर्यवेक्षक के आदेशों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल से दूर रहें।
  • परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र न छोड़ें और शांतिपूर्वक परीक्षा प्रक्रिया पूरी करें।

UP Polytechnic JEECUP Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top