RPSC School Lecturer PGT Admit Card 2026 : जारी, तुरंत करें डाउनलोड, परीक्षा 31 मई से, जानें डाउनलोड लिंक व निर्देश

Last Updated on 31/05/2026 5:07 PM by Prashant Shahi

RPSC School Lecturer PGT Admit Card 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर (PGT/1st Grade Teacher) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि और महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों का सत्यापन अवश्य कर लें।

लेटेस्ट अपडेट : आरपीएससी स्कूल लेक्चरर पीजीटी एडमिट कार्ड 2026

आरपीएससी द्वारा स्कूल लेक्चरर/1st ग्रेड टीचर पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 को 28 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 31 मई से 11 जून 2026 तक विभिन्न विषयों के लिए किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार SSO ID या आवेदन संख्या के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने तथा एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाने का निर्देश दिया गया है।

RPSC School Lecturer PGT Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानराजस्थान लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामआरपीएससी स्कूल लेक्चरर पीजीटी परीक्षा 2026
कुल पद3225
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी की तिथि28 मई 2026
परीक्षा की तिथि31 मई – 11 जून 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

RPSC School Lecturer Admit Card 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

यदि आपने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर दिए एडमिट कार्ड सेक्शन को खोलें।
  3. अब RPSC PGT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. SSO ID, आवेदन सख्या या आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन करें।
  6. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  7. एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी

उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। सामान्यतः हॉल टिकट में निम्न विवरण दर्ज होते हैं :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • जन्म तिथि
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश

यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या अन्य विवरण में त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत RPSC हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

RPSC School Lecturer PGT Exam Date 2026 : परीक्षा तिथि की जानकारी

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर पीजीटी भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 से 11 जून 2026 तक विभिन्न विषयों के लिए किया जाएगा। परीक्षा अलग-अलग ग्रुप और विषयों के अनुसार दो शिफ्टों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में उल्लिखित विषय, परीक्षा समय और परीक्षा केंद्र को ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना आवश्यक होगा क्योंकि रिपोर्टिंग समय के बाद प्रवेश बंद किया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा ?

RPSC School Lecturer परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उम्मीदवार निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाएं:

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट (यदि उपलब्ध हो)

ध्यान रहे कि पहचान पत्र मूल (Original) होना चाहिए।

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को निम्न निर्देशों का पालन करना चाहिए :

  • अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैलिड आईडी प्रूफ साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर निर्देशित नियमों का पालन करें।
  • अभ्यार्थी ओएमआर शीट भरते समय सावधानी बरतें।
  • उम्मीदवार किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।

RPSC School Lecturer PGT Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top