UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026 : जारी, उत्तर कुंजी अभी करें डाउनलोड, ऑफलाइन आपत्ति करें दर्ज

Last Updated on 05/06/2026 3:37 PM by Prashant Shahi

UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब ऑफिसियल वेबसाइट से विषयवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान और संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। इसके साथ ही यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो आयोग ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया है।

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर उत्तर कुंजी 2026

यूपीपीएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 03 जून 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यार्थी अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी के किसी भी प्रश्नोत्तरों में संदेह होने पर निर्धारित प्रारूप में डाक/काउंटर के माध्यम से 09 जून 2026 शाम 05 बजे तक ऑफलाइन आपत्ति जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति के समर्थन में प्रमाणिक पुस्तक, शोध सामग्री या अन्य वैध दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामयूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2026
कुल पद1253
परीक्षा मोडऑफलाइन
परीक्षा की तिथि 31 मई 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि03 जून 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि09 जून 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.in

UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “अधिसूचना या उत्तर कुंजी” सेक्शन खोलें।
  3. “Assistant Professor Answer Key 2026 ” लिंक क्लिक करें।
  4. आपकी स्क्रीन पर विषयवार उत्तर कुंजी की सूची दिखाई देगी।
  5. अपने विषय से संबंधित उत्तर कुंजी पीडीऍफ़ डाउनलोड करें।
  6. प्रोविजनल आंसर की PDF खुलने के बाद उत्तरों का मिलान करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड और सेव कर लें।
  8. यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित प्रारूप में आपत्ति भेजें।

उत्तर कुंजी में उपलब्ध जानकारी

प्रोविजनल आंसर-की में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध रहते हैं :

  • परीक्षा का नाम
  • विषय का नाम
  • प्रश्न संख्या
  • आधिकारिक उत्तर विकल्प
  • बुकलेट/सीरीज कोड
  • परीक्षा तिथि
  • विज्ञापन संख्या
  • आयोग का नाम
  • आपत्ति दर्ज करने संबंधी निर्देश

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर उत्तर कुंजी 2026 पर यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके आधिकारिक उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल डाक/काउंटर के माध्यम से 9 जून 2026 शाम 05:00 बजे तक ऑफलाइन स्वीकार की जाएंगी। अभ्यर्थियों को अपने दावे के समर्थन में प्रमाणिक पुस्तक, शोध सामग्री या अन्य वैध दस्तावेज संलग्न करने होंगे। बिना साक्ष्य वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

  1. UPPSC की वेबसाइट पर जाकर नोटिस डाउनलोड करें।
  2. आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आपत्ति प्रपत्र प्राप्त करें।
  3. नाम, रोल नंबर, विषय, प्रश्न संख्या व अन्य विवरण भरें।
  4. प्रपत्र में प्रश्न संख्या और विवादित उत्तर का उल्लेख करें।
  5. जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसके सही उत्तर का दावा लिखें।
  6. अपने दावे के समर्थन में मानक पुस्तक का संदर्भ दें।
  7. अब संबंधित पृष्ठों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी संलग्न करें।
  8. सभी दस्तावेज लिफाफे में निर्धारित पते पर डाक से भेजें।

संभावित अंक कैसे निकालें ?

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आयोग द्वारा निर्धारित मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर पर 1.25 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।

  • प्रत्येक सही उत्तर पर निर्धारित अंक जोड़ें।
  • गलत उत्तर होने पर लागू नकारात्मक अंकन घटाएं।
  • अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा।
  • कुल प्राप्त अंक जोड़कर संभावित स्कोर निकालें।

कुल स्कोर = (सही उत्तर × 1.25) – (गलत उत्तर × 0.25)

अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट कब जारी होगी ?

प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग विषय विशेषज्ञों की सहायता से सभी दावों का परीक्षण करेगा। यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो आवश्यक संशोधन करते हुए फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उसी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। हालांकि आयोग ने अभी रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के कुछ सप्ताह बाद इन्हें जारी किए जाने की संभावना है।

UPPSC Assistant Professor Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top