Last Updated on 08/06/2026 1:14 PM by Prashant Shahi
RBI Grade B Admit Card 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 60 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक नें RBI Grade B Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 05 जून 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। फेज 01 परीक्षा 13 जून 2026 (जनरल स्ट्रीम) तथा 14 जून 2026 (डीईपीआर और डीएसआईएम) को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करें।
RBI Grade B Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती संस्था | भारतीय रिजर्व बैंक |
| परीक्षा का नाम | आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 60 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 05 जून 2026 |
| परीक्षा प्रारंभ की तिथि | 13 और 14 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.rbi.org.in/ |
एडमिट कार्ड में उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारी
उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में निम्न विवरण अवश्य जांचना चाहिए :
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा शिफ्ट
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- फोटो एवं हस्ताक्षर
- परीक्षा दिवस निर्देश
- पहचान पत्र संबंधी दिशा-निर्देश
यदि किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।
RBI Grade B Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :
- आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “RBI Grade B Admit Card 2026” लिंक खोलें।
- Registration Number/Roll Number दर्ज करें।
- अब Password या Date of Birth भरें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित Captcha Code दर्ज करें।
- लॉगिन विवरण भरके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देखें और विवरण जांचें।
- भविष्य के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना होगा ?
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ रखने होंगे :
- RBI Grade B Admit Card 2026 का प्रिंट आउट
- आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
- यदि लागू हो तो श्रेणी संबंधित प्रमाण पत्र
इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा में शामिल होने में कठिनाई हो सकती है।
RBI Grade B Phase 1 Exam Pattern 2026
Phase 1 परीक्षा प्रारंभिक स्तर की स्क्रीनिंग परीक्षा होती है। इसमें सामान्यतः निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:
- General Awareness
- Quantitative Aptitude
- English Language
- Reasoning Ability
उम्मीदवारों को समय प्रबंधन के साथ तैयारी करनी चाहिए क्योंकि प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा माना जाता है।
परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
RBI Grade B परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें:
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को अवश्य पढ़ें।
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
- परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करें।
- अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र का स्थान पहले से देख लें।
RBI Grade B Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
