Last Updated on 11/06/2026 1:39 PM by Prashant Shahi
Allahabad University PGAT Admit Card 2026 : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट (PGAT) 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी सक्रिय कर दिया है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी, बीएड, एमएड, एमबीए सहित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने PGAT 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सभी विवरणों की जांच कर लें।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी एडमिट कार्ड 2026 : लिंक सक्रीय
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी द्वारा PGAT 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार PGAT 2026 परीक्षा 15 जून से 18 जून 2026 तक विभिन्न चरणों और शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यार्थी अपने एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा दिवस पर निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
Allahabad University PGAT Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण
| आयोजन संस्थान | इलाहाबाद विश्वविद्यालय |
| परीक्षा का नाम | इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी परीक्षा 2026 |
| कोर्स | स्नातकोत्तर |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी की तिथि | 11 जून 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 15 जून – 18 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | allduniv.ac.in |
Allahabad University PGAT Admit Card 2026 : ऐसे डाउनलोड करें
जो उम्मीदवार अपना हॉल टिकट डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :
- सबसे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर उपलब्ध “PGAT Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अब लॉगिन पेज पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन जानकारी भरने के बाद “सबमिट या लॉगिन” बटन पर क्लिक करें
- अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड पीडीऍफ़ दिखाई देगा।
- उसमें नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि एवं अन्य विवरणों की जांच करें।
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें
एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण
इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी एडमिट कार्ड 2026 में सामान्यतः निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा केंद्र का पता
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा दिवस निर्देश
ऐड्मिट कार्ड में दर्ज किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क करें।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी परीक्षा कार्यक्रम 2026 : रिलीज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय PGAT 2026 परीक्षा का आयोजन 15 जून से 18 जून 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। प्रथम शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक तथा द्वितीय शिफ्ट दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:40 बजे तक निर्धारित है। अधिकांश PGAT-II परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगी, जबकि PGAT-I, LLB (Hons.), LLM और M.Com की परीक्षाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएंगी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी 2026 : 15 जून 2026 परीक्षा कार्यक्रम
| कोर्स | विषय | समय |
|---|---|---|
| PGAT-II | कृषि विज्ञान में स्नातकोत्तर | 10:00 AM – 12:10 PM |
| IPS | कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर | 10:00 AM – 12:10 PM |
| IPS | एम. वोक मीडिया स्टडीज | 10:00 AM – 12:10 PM |
| PGAT-II | सामग्री विज्ञान | 10:00 AM – 12:10 PM |
| PGAT-II | कृषि कीट विज्ञान | 10:00 AM – 12:10 PM |
| PGAT-II | मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स | 10:00 AM – 12:10 PM |
| PGAT-II | एमए महिला अध्ययन | 10:00 AM – 12:10 PM |
| PGAT-II | एम.एड. | 10:00 AM – 12:10 PM |
| IPS | खाद्य प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर | 02:30 PM – 04:40 PM |
| PGAT-II | एमडीएस (विकास अध्ययन) | 02:30 PM – 04:40 PM |
| PGAT-II | गांधीवादी विचार एवं शांति अध्ययन | 02:30 PM – 04:40 PM |
| PGAT-II | एमए थिएटर एवं फिल्म | 02:30 PM – 04:40 PM |
| PGAT-II | एम.एससी. कृषि रसायन विज्ञान एवं मृदा विज्ञान | 02:30 PM – 04:40 PM |
| PGAT-II | बिस्तर (B.Ed.) | 02:30 PM – 04:40 PM |
| PGAT-II | एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान | 02:30 PM – 04:40 PM |
इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी 2026 : 16 जून 2026 परीक्षा कार्यक्रम
| कोर्स | विषय | समय |
|---|---|---|
| PGAT-II | एम.एससी. जैव रसायन विज्ञान | 10:00 AM – 12:10 PM |
| PGAT-II | एमबीए / एमबीए-आरडी | 10:00 AM – 12:10 PM |
| PGAT-II | एम.एससी. वस्त्र एवं परिधान डिजाइनिंग | 10:00 AM – 12:10 PM |
| PGAT-II | एम.एससी. जैव प्रौद्योगिकी | 02:30 PM – 04:40 PM |
| PGAT-II | एमए मास कम्युनिकेशन | 02:30 PM – 04:40 PM |
| PGAT-II | ग्रामीण प्रौद्योगिकी में डिजाइन एवं नवाचार | 02:30 PM – 04:40 PM |
इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी 2026 : 17 जून 2026 परीक्षा कार्यक्रम
| कोर्स | विषय | समय |
|---|---|---|
| LLB (Hons.) 3 Year | एलएलबी (ऑनर्स) | 10:00 AM – 12:10 PM |
| PGAT-I | LLM | 2:30 PM – 4:40 PM |
| PGAT-II | एम.टेक पृथ्वी प्रणाली विज्ञान | 2:30 PM – 4:40 PM |
| PGAT-II | एम.एससी. अनुप्रयुक्त भूविज्ञान | 2:30 PM – 4:40 PM |
| PGAT-II | खाद्य एवं पोषण में स्नातकोत्तर | 2:30 PM – 4:40 PM |
| PGAT-II | एमपीएड (शारीरिक शिक्षा) | 2:30 PM – 4:40 PM |
| PGAT-II | एम.एससी. बायोइन्फॉर्मेटिक्स | 2:30 PM – 4:40 PM |
इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी 2026 : 18 जून 2026 परीक्षा कार्यक्रम
| कोर्स | विषय | समय |
|---|---|---|
| PGAT-I | पीजीएटी-I | 10:00 AM – 12:10 PM |
| PGAT-I | एम.कॉम. | 2:30 PM – 4:40 PM |
PGAT 2026 परीक्षा पैटर्न का विवरण
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी PGAT 2026 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, भाषा एवं तार्किक क्षमता के साथ-साथ उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
- परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा का कुल पूर्णाक 300 अंक का होगा।
- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी।
- खंड-1 में निम्न विषय शामिल होंगे :
- सामान्य जागरूकता
- अंग्रेजी
- हिंदी
- तार्किक तर्क
- मानसिक क्षमता
- खंड-1 में 50 प्रश्न शामिल होंगे।
- यह खंड LLM, B.Ed., M.Ed. और MBA को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों के लिए अनिवार्य है।
- खंड-2 में उम्मीदवार द्वारा चुने गए अध्ययन क्षेत्र से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
| अनुभाग | विषय/विवरण | प्रश्न |
|---|---|---|
| खंड-1 | सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, हिंदी, तार्किक तर्क, मानसिक क्षमता | 50 |
| खंड-2 | विषय-विशिष्ट प्रश्न | 100 |
| कुल | संपूर्ण परीक्षा | 150 |
परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं ?
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
- PGAT Admit Card 2026 की प्रिंट कॉपी
- आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
- विश्वविद्यालय द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज
परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा दिन से जुड़े दिशा निर्देश
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्न निर्देशों का पालन करना चाहिए।
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
- प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड व वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं।
- परीक्षा शुरू होने के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
- मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं।
- परीक्षा केंद्र में अनुशासन के साथ पर्यवेक्षक के निर्देशों का पालन करें।
- ऑनलाइन परीक्षा के दौरान सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उत्तर दें।
- किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग करने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।
Allahabad University PGAT Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।