Haryana Police PST Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड जारी, 15 से 20 जून तक होगा फिजिकल टेस्ट, पूरी डिटेल जानें

Last Updated on 11/06/2026 5:08 PM by Prashant Shahi

Haryana Police PST Admit Card 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग नें विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत पुलिस विभाग में श्रेणी 01 और 03 के पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल (रेलवे पुलिस) पदों के लिए पीएसटी एडमिट कार्ड जारी करने के साथ-साथ पीएमटी में क्वालीफाई तथा नॉन क्वालीफाई उम्मीदवारों की सूची भी प्रकाशित कर दी है। उम्मीदवार पीडीऍफ़ सूची में अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनका रोल नंबर क्वालिफाइड सूची में शामिल है।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 : पीएसटी प्रवेश पत्र जारी

एचएसएससी ने 11 जून 2026 को Haryana Police PST Admit Card 2026 आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया है। यह एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने पीएमटी क्वालिफाई किया है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। PST परीक्षा 15 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग समय, परीक्षा स्थल तथा परीक्षा दिवस से संबंधित निर्देश दिए गए हैं। अभ्यार्थी अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।

HSSC Constable PST Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा का नामहरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी 2026
विज्ञापन संख्या01/2026
कुल पद5,500
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी11 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि15 – 20 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटhssc.gov.in

पीएसटी एडमिट कार्ड में क्या-क्या विवरण होंगे ?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निम्नलिखित विवरण अवश्य जांच लें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • पद का नाम
  • परीक्षा तिथि
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार की फोटो एवं हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

Haryana Police PST Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब “Haryana Police PST Admit Card 2026” लिंक खोजें।
  3. होमपेज पर संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. लॉगिन क्रेडेंशियल व आवश्यक विवरण भरकर सबमिट बटन दबाएं।
  6. अब आपका पीएसटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  7. एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा से जुडी सभी जानकारी की जांच लें।
  8. अब प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Haryana Police Constable PST Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति का परीक्षण करने के लिए आयोजित किया जाता है। PST में लिखित परीक्षा नहीं होती, बल्कि निर्धारित दूरी की दौड़ तय समय सीमा के भीतर पूरी करनी होती है। यह केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का टेस्ट है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अंदर दौड़ पूरी करनी अनिवार्य होता है, अन्यथा वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।

  • पुरुष अभ्यर्थी (Male) : 2.5 किलोमीटर दौड़
  • समय सीमा : 12 मिनट
  • महिला अभ्यर्थी (Female) : 1 किलोमीटर दौड़
  • समय सीमा : 06 मिनट
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman) : 1 किलोमीटर दौड़
  • समय सीमा : 05 मिनट

परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार निम्न दस्तावेज अपने साथ रखें।

  • पीएसटी एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट
  • मूल फोटो पहचान पत्र
  • पहचान पत्र की एक स्व-सत्यापित फोटोकॉपी।
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • आयोग द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज

पीएसटी परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

पीएसटी परीक्षा में उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निम्न निर्देशों का विशेष ध्यान रखें।

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • पीएसटी एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ लेकर जाएं।
  • एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करें।
  • दौड़ एवं शारीरिक परीक्षण के लिए उपयुक्त पोशाक पहनें।
  • मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
  • स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में पहले से जानकारी दें।
  • अभ्यार्थी सभी जरुरी दस्तावेज मूल रूप में उपलब्ध रखें।

Haryana Police PST Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
पीएमटी शॉर्टलिस्टेड सूचीयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top