Last Updated on 14/06/2026 9:25 AM by Prashant Shahi
AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। देशभर के योग्य उम्मीदवार 13 जून से 03 जुलाई 2026 तक सक्रीय ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग लेकर प्रतिष्ठित AIIMS संस्थानों में नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1484 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती से पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया एवं परीक्षा तिथि की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
AIIMS CRE 5 भर्ती 2026 : ऑनलाइन आवेदन शुरू
AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती अभियान के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक, पैरामेडिकल, लैब, क्लर्कीय एवं अन्य ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन विंडो 13 जून 2026 से सक्रिय हो चुकी है, उम्मीदवार 03 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। एम्स सीआरई-05 भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा। ऐसे में अभ्यार्थी भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती संगठन | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान |
| नोटिस संख्या | 93/2026 |
| परीक्षा का नाम | कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) |
| पद का नाम | ग्रुप बी और ग्रुप सी |
| कुल पद | 1484 |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 13 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 03 जुलाई 2026 |
| अधिकारिक वेबसाईट | aiimsexams.ac.in |
AIIMS CRE 5 Eligibility Criteria 2026 : शैक्षणिक योग्यता
AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 के अंतर्गत विभिन्न ग्रुप बी एवं ग्रुप सी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस भर्ती में 10वीं पास, 12वीं पास, डिप्लोमा, स्नातक, बी.एससी., इंजीनियरिंग तथा पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता आवश्यक हैं। उम्मीदवार विभिन्न पद सम्बंधित शैक्षणिक योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में अवश्य जांचे।
- 10वीं पास + संबंधित ट्रेड/अनुभव
- 12वीं पास + टाइपिंग/स्टेनोग्राफी कौशल
- 10+2 साइंस + डिप्लोमा
- स्नातक डिग्री + कंप्यूटर ज्ञान
- बीएससी नर्शिंग / पोस्ट बेसिक नर्शिंग
- बी.टेक / इंजीनियरिंग डिग्री
- बीएससी एमएलटी / ऑडियोलॉजी / स्पीच & हियरिंग
- ऍम.एससी एवं स्नातकोर डिप्लोमा योग्यता भी आवश्यक
आयु सीमा
AIIMS CRE 5 भर्ती में आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से 36 वर्ष तक निर्धारित की गई है। साथ ही आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। पद अनुसार आयु सीमा की जानकारी अधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें।
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष – 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 25 वर्ष – 26 वर्ष
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी | ₹3000/- रुपये |
| अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति//ईडब्लूएस | ₹2400/- रुपये |
| दिव्यांग अभ्यार्थी | निःशुल्क |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI |
AIIMS CRE 5 Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पूरा करना आवश्यक होगा।
- सीबीटी : चयन प्रक्रिया का सबसे पहला चरण CBT परीक्षा होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी, कंप्यूटर एवं पद से संबंधित विषयों के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
- स्किल टेस्ट : कुछ पदों जैसे स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पर्सनल असिस्टेंट आदि के लिए कौशल परीक्षा आयोजित की जा सकती है। यह क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है।
- दस्तावेज सत्यापन : CBT एवं अन्य आवश्यक चरणों में सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सभी प्रमाण पत्र सही एवं वैध होना आवश्यक है।
- चिकित्सा परीक्षण : चयनित उम्मीदवारों की मेडिकल फिटनेस जांच की जा सकती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे संबंधित पद के लिए शारीरिक रूप से सक्षम हैं।
- फाइनल मेरिट लिस्ट : CBT प्रदर्शन, स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
- अंतिम नियुक्ति : मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित AIIMS संस्थान में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
AIIMS CRE 5 Online Apply Process : आवेदन प्रोसेस
उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :
- AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जाएं।
- AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- नई पंजीकरण (New Registration) प्रक्रिया पूरी करें।
- लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें।
- व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म की जांच कर अंतिम रूप से सबमिट करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाती है।
आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखना बेहतर रहेगा।
- 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- स्नातक, डिप्लोमा, बी.एससी., बी.टेक या संबंधित शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
- हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS अभ्यर्थियों के लिए)
- PwBD प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)
- अनुभव प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
- पंजीकरण/लाइसेंस प्रमाण पत्र (नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं तकनीकी पदों के लिए)
- सक्रिय मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 क्यों है खास ?
AIIMS भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों में से एक है। यहां नौकरी प्राप्त करना लाखों अभ्यर्थियों का सपना होता है। इस भर्ती में 1484 पदों पर नियुक्ति की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा चयन प्रक्रिया पारदर्शी है, वेतनमान आकर्षक है तथा नौकरी की स्थिरता भी बेहतर मानी जाती है। यदि आप मेडिकल, पैरामेडिकल, तकनीकी या प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।
AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।