UP CNET Result 2026 : रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव, ऐसे करें चेक, यहां देखें आगे की प्रोसेस

Last Updated on 14/06/2026 6:54 PM by Prashant Shahi

UP CNET Result 2026 : अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (ABVMU), लखनऊ द्वारा आयोजित कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (CNET) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल abvmucet26 पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड के माध्यम से प्राप्त अंक, रैंक और योग्यता स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

UP CNET Result 2026 Latest Update

यूपी सीनेट 2026 का रिजल्ट अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने 13 जून 2026 को आधिकारिक रूप से उपलब्ध करा दिया हैं। परीक्षा का आयोजन 06 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं। अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण काउंसलिंग और सीट आवंटन होगा, जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण करना होगा।

UP CNET Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानअटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
कोर्स का नामबीएससी नर्शिंग
परीक्षा की तिथि06 जून 2026
रिजल्ट जारी की तिथि13 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटpredeledraj2026.com

UP CNET Result 2026 : ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड ?

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले CNET की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध Result/Login लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Application Number या Roll Number दर्ज करें।
  4. पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका UP CNET Scorecard दिखाई देगा।
  6. अब अपने स्कोरकार्ड में दर्ज सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें।
  7. भविष्य के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड करें।
  8. स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

UP CNET 2026 Scorecard में उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण विवरण देखने को मिलेंगे। डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों को ध्यान से सत्यापित करना जरूरी है।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्मतिथि
  • श्रेणी (Category)
  • लिंग (Gender)
  • कुल प्राप्त अंक
  • ओपन रैंक
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • परीक्षा का नाम
  • विषय कोड
  • अन्य व्यक्तिगत विवरण

UP CNET Result 2026 के बाद क्या होगा ?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार करना होगा। CNET स्कोर के आधार पर विभिन्न सरकारी एवं निजी नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करना होगा। इसके बाद सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग हेतु निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए :

  • UP CNET 2026 स्कोरकार्ड
  • यूपी सीनेट 2026 प्रवेश पत्र
  • कक्षा 10वीं की प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12वीं की प्रमाण पत्र
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • आधार कार्ड/वैध पहचान पत्र

काउंसलिंग के दौरान दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, इसलिए सभी मूल दस्तावेज सुरक्षित रखें।

नर्शिंग एडमिशन में CNET स्कोर का महत्व

UP CNET राज्य स्तर की प्रमुख नर्सिंग प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से B.Sc Nursing, Post Basic B.Sc Nursing और M.Sc Nursing जैसे विभिन्न कोर्सों में प्रवेश दिया जाता है। इस परीक्षा में प्राप्त रैंक और स्कोर ही उम्मीदवार के कॉलेज आवंटन को निर्धारित करते हैं। बेहतर रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों में सीट मिलने की संभावना अधिक रहती है।

UP CNET Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोड लिंकयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top