CSBC Constable Operator Admit Card 2026 : एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहाँ से देखें परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि व अन्य डिटेल जानें

Last Updated on 15/06/2026 5:16 PM by Prashant Shahi

CSBC Constable Operator Admit Card 2026 : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार (CSBC) ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। वहीं भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 जून 2026 को जारी किया जाएगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा 28 जून 2026 को ऑफलाइन आयोजित होगी।

Bihar Police Constable Operator City Intimation Slip 2026

सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 15 जून 2026 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में कब आयोजित की जाएगी। वहीं भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र 22 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें।

CSBC Constable Operator Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाकेंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार
परीक्षा का नामबिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या02/2026
कुल पद933
परीक्षा मोडऑफलाइन
परीक्षा शहर की जानकारी 15 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी22 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि28 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bihar.gov.in

Bihar Police Constable Operator City Intimation Slip 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

अभ्यार्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करने परीक्षा शहर की जानकारी देखें।

  1. सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर Advt. No. 02/2026 से संबंधित लिंक को खोजें।
  3. अब “City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें,
  6. जिससे City Intimation Slip स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  7. स्लिप में दिए गए परीक्षा शहर विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें
  8. भविष्य की आवश्यकता के लिए सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लें।

सिटी इंटिमेशन स्लिप में दर्ज विवरण

City Intimation Slip जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं :

  • उम्मीदवार का नाम
  • पंजीकरण संख्या / आवेदन संख्या
  • परीक्षा शहर का नाम
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा पाली / शिफ्ट
  • भर्ती बोर्ड का नाम
  • उम्मीदवार की श्रेणी संबंधी विवरण
  • परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश
  • ऐड्मिट कार्ड जारी होने की तिथि
  • आधिकारिक वेबसाइट संबंधी जानकारी

Bihar Police Constable Operator Exam Date 2026 : परीक्षा तिथि व समय

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए लिखित परीक्षा 28 जून 2026 (रविवार) को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षा की शिफ्ट और समय से जुड़ी जानकारी निम्नलिखित है।

  • परीक्षा तिथि : 28 जून 2026 (रविवार)
  • परीक्षा मोड : लिखित परीक्षा (ऑफलाइन)
  • परीक्षा समय : दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक
  • कुल अवधि : 02 घंटे (120 मिनट)

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना होगा ?

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लेकर जाना अनिवार्य होगा।

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
  • आधार कार्ड / कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • पारदर्शी बॉल पेन (यदि लागू हो)

बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी भी अभ्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी निम्नलिखित निर्देशों का पालन अवश्य करें।

  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
  • अभ्यार्थी रिपोर्टिंग समय से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
  • एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा-निर्देशों को परीक्षा से पहले पढ़ लें।
  • मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
  • परीक्षा केंद्र पर अनुशासन के साथ परीक्षक के निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी अनुचित साधनों का उपयोग करने पर करवाई हो सकती हैं।
  • परीक्षा कक्ष में अनुमत दस्तावेज और आवश्यक सामग्री ही लेकर जाएं।
  • परीक्षा समाप्त होने के तक अभ्यार्थी बिना अनुमति परीक्षा कक्ष न छोड़ें।

CSBC Constable Operator Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top