SSC GD Constable Answer Key 2026 : जारी, ऐसे निकालें अपने अंक, डायरेक्ट लिंक, रिस्पांस शीट और रिजल्ट अपडेट जानें

Last Updated on 16/06/2026 7:34 AM by Prashant Shahi

SSC GD Constable Answer Key 2026 : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कांस्टेबल (जिडी) परीक्षा का प्रोविजनल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी का दिया हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। SSC GD भर्ती से जुड़ी आंसर की डाउनलोड लिंक, आपत्ति प्रक्रिया, संभावित कटऑफ और रिजल्ट अपडेट की जानकारी इस लेख में उपलब्ध है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 : हुआ जारी

एसएससी ने 15 जून 2026 को SSC GD Constable Answer Key 2026 जारी कर दी है। आयोग द्वारा उत्तर कुंजी के साथ रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर उम्मीदवारों को आपत्ति है, तो वे आयोग द्वारा निर्धारित अवधि 20 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे जल्द से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड करके संभावित अंक और मेरिट में अपनी स्थिति का अनुमान लगाएं।

SSC GD Constable Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानकर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा का नामएसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026
कुल पद25,487
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि27 अप्रैल – 30 मई 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि15 जून 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि20 जून 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC GD Constable Answer Key 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध Login विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना “रजिस्ट्रेशन नंबर” और “पासवर्ड’ दर्ज करें।
  4. आवश्यक कैप्चा कोड भरकर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
  5. लॉगिन होने के बाद उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आपकी रिस्पांस शीट, प्रश्न पत्र प्रदर्शित होगी।
  7. उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगाएं।
  8. उत्तर कुंजी एवं रिस्पांस शीट का PDF डाउनलोड कर लें।

उत्तर कुंजी से अपने अंक कैसे निकालें ?

SSC GD परीक्षा में उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। SSC द्वारा निर्धारित मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर पर 02 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाती है। यदि कोई प्रश्न अनुत्तरित छोड़ दिया गया है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं जोड़ा या काटा जाता है।

अंक निकालने की प्रक्रिया :

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक जोड़ें।
  • गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन लागू करें।
  • सभी प्रश्नों का कुल योग निकालें।
  • अंतिम प्राप्तांक का अनुमान तैयार करें।

हालांकि अभ्यर्थियों का वास्तविक परिणाम केवल आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर ही मान्य होगा।

SSC GD Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए निम्न चरणों का उपयोग कर आयोग के निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते है।

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार लॉगिन करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • “SSC GD Constable Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रिस्पांस शीट में प्रश्न का चयन करें जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।
  • अब प्रश्न के लिए रिस्पांस शीट में सही उत्तर विकल्प का चयन करें।
  • अपने दावे के समर्थन में संबंधित दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
  • अब निर्धारित प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद सबमिट करें और रसीद सुरक्षित रख लें।

आयोग विशेषज्ञों की सहायता से सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा। सही पाए जाने पर उत्तर में संशोधन किया जा सकता है।

SSC GD Final Answer Key 2026 और Result कब जारी होगा ?

SSC GD Constable 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आयोग दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। सभी आपत्तियों का निस्तारण पूरा होने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी होगी। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए फाइनल आंसर की जुलाई 2026 में जारी की जा सकती है। वहीं, SSC GD Result 2026 भी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जुलाई या अगस्त 2026 में घोषित होने की संभावना है। हालांकि, फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषणा की सटीक तिथि आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित किए जाने के बाद ही सुनिश्चित होगी।

उत्तर कुंजी के बाद आगे क्या होगा ?

SSC GD Answer Key 2026 जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। आयोग उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा करेगा और उसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी करेगा। परिणाम घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परिक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। अंततः दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

  • शारीरिक दक्षता परिक्षण
  • शारीरिक मानक परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

अभ्यर्थियों का अंतिम चयन सभी चरणों में उनके प्रदर्शन और निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।

SSC GD Constable Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top