UGC NET June Admit Card 2026 : जारी, यहाँ दिए लिंक से अभी करें डाउनलोड देखें परीक्षा तिथि, पैटर्न व शिफ्ट टाइमिंग

Last Updated on 17/06/2026 3:19 PM by Prashant Shahi

UGC NET June Admit Card 2026 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश पात्रता निर्धारित करने के लिए 22 से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होती है।

एनटीए यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड 2026 : डाउनलोड लिंक सक्रिय

एंटीए ने आज 17 जून 2026 को UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। परीक्षा ऑनलाइन CBT मोड में 22 जून से 30 जून 2026 तक विभिन्न विषयों के लिए आयोजित होगी। उम्मीदवार अब अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड की सहायता से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यार्थी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों का सत्यापन कर और परीक्षा केंद्र से संबंधित आवश्यक जानकारी पहले से जांच लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड तथा वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

NTA UGC NET June Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण

आयोजन संस्थानराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी
परीक्षा का नामविश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2026
उद्देश्यजेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर, पीएचडी प्रवेश पात्रता
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी की तिथि17 जून 2026
परीक्षा की तिथि22 – 30 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटugcnet.nta.nic.in

UGC NET June Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रोसेस

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की सहायता से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UGC NET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज खुलने पर अपना आवेदन संख्या दर्ज करें।
  4. अब जन्मतिथि या पासवर्ड भरकर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
  5. स्क्रीन पर दिखाया गया सुरक्षा पिन दर्ज करके सबमिट बटन दबाए।
  6. क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  7. एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण जांचें, फिर प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण अवश्य जाँचे।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • विषय का नाम
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • केंद्र का पता
  • उम्मीदवार का फोटो एवं हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण निर्देश

यदि ऐड्मिट कार्ड में दर्ज जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो तुरंत NTA से संपर्क करें।

UGC NET June 2026 : परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग

NTA द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार UGC NET June 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभिन्न विषयों के लिए निर्धारित तिथियों पर दो शिफ्टों में संपन्न होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में उल्लिखित परीक्षा तिथि, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय की जांच अवश्य करनी चाहिए।

  • परीक्षा तिथि : 22 जून 2026 से 30 जून 2026
  • पहली शिफ्ट : सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट : दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
  • पेपर 01 और पेपर 02 एक ही सत्र में आयोजित होंगे

UGC NET June 2026 Exam Pattern : परीक्षा पैटर्न

UGC NET June 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 शामिल होंगे, पेपर-1 सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य होगा, जबकि पेपर-2 संबंधित विषय पर आधारित होगा, जिन्हें एक ही सत्र में पूरा करना होगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे तथा परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है। ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा में कुल 150 प्रश्नों के लिए 300 अंक निर्धारित किए गए हैं।

पेपरप्रश्नअंक
पेपर 150100
पेपर 2100200
कुल150300
  • परीक्षा मोड : कंप्यूटर आधारित टेस्ट
  • पेपर-1 : 50 प्रश्न, 100 अंक
  • पेपर-2 : 100 प्रश्न, 200 अंक
  • कुल प्रश्न : 150
  • कुल अंक : 300
  • परीक्षा अवधि : 03 घंटे (180 मिनट)
  • गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं

UGC NET परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होंगे।

  • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी/कोई एक वैध फोटो आईडी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र (लागू होने पर)

अभ्यर्थियों को बिना वैध दस्तावेज के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से लगभग 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न ले जाएं।
  • परीक्षा शुरू होने से पहले अपना निर्धारित सीट ग्रहण करें।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए, निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित या नकल संबंधी गतिविधि से बचें।
  • परीक्षा समाप्त होने और अनुमति मिलने तक परीक्षा केंद्र न छोड़ें।

UGC NET June Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top