SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026 : लिंक एक्टिव, यहां जानें डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और जरूरी निर्देश

Last Updated on 17/06/2026 5:12 PM by Prashant Shahi

SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026 : संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, लखनऊ द्वारा नर्शिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1200 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अब परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र में दिए सभी विवरणों की जांच करना आवश्यक है।

नर्शिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड हुआ जारी

एसजीपीजीआई नर्शिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 17 जून 2026 से उपलब्ध हो गए हैं। जिन अभ्यर्थियों नें आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 जून 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा शिफ्ट तथा परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सत्यापित कर लें।

SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संस्थासंजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, लखनऊ
परीक्षा का नामएसजीपीजीआई नर्शिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026
पद का नामनर्शिंग ऑफिसर
कुल पद1200
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी17 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि19 जून – 23 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटsgpgims.org.in

SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले एसजीपीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “रिक्रूटमेंट या एडमिट कार्ड” सेक्शन खोलें।
  3. अब “SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026” लिंक क्लिक करें।
  4. लॉगिन पेज में पद का नाम, आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके “लॉगिन” पर क्लिक करें।
  6. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, अब सभी विवरण जांचें।
  7. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरणों की जांच अवश्य करें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • लिंग और जन्म तिथि
  • आवेदन संख्या
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा दिवस निर्देश
  • श्रेणी एवं अन्य व्यक्तिगत विवरण

यदि किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत SGPGIMS हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।

SGPGI Nursing Officer Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

एसजीपीजीआई नर्शिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों के नर्सिंग विषय ज्ञान, तार्किक क्षमता और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन करना है। उपलब्ध परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं। अभ्यर्थियों को पूरे प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन के लिए उम्मीदवारों को समय प्रबंधन और सटीकता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

विषयविवरण
परीक्षा का माध्यमCBT (ऑनलाइन)
प्रश्नों की संख्या100
कुल अंक100
प्रश्नों का प्रकारवस्तुनिष्ठ (MCQ)
परीक्षा अवधि02 घंटे
प्रति प्रश्न अंक01 अंक
नकारात्मक अंकनआधिकारिक सूचना अनुसार

परीक्षा दिवस पर जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड की कॉपी
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति
  • परीक्षा संबंधी अन्य आवश्यक दस्तावेज

बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी परीक्षा हॉल में निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें।

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर केंद्र में न ले जाएं।
  • परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि का प्रयास न करें।
  • बायोमेट्रिक सत्यापन एवं सुरक्षा जांच के लिए समय का ध्यान रखें।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र पर निरीक्षकों के निर्देशों का पालन करें।

SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top