Last Updated on 18/06/2026 5:30 PM by Prashant Shahi
DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Answer Key 2026 : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 15 जून 2026 को आयोजित CEPTAM 11 टियर 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब लॉगिन विवरण की सहायता से उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट डाउनलोड करके अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। DRDO ने उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी के साथ मूल प्रश्न पत्र भी अपलोड किया है। इसके साथ ही उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया गया है।
डीआरडीओ CEPTAM-11 टियर-2 उत्तर कुंजी 2026 : लिंक एक्टिव
DRDO CEPTAM 11 भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 18 जून 2026 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से उत्तर कुंजी देख सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने सही एवं गलत उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है तो उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (STA-B) एवं तकनीशियन-ए के 764 पदों को भरा जाएगा।
DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन |
| परीक्षा का नाम | डीआरडीओ सीईपीटीएएम टियर 02 परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 764 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| परीक्षा की तिथि | 15 जून 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 18 जून 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की तिथि | जून 2026 तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | drdo.gov.in |
DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
- डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर “आंसर-की” सेक्शन पर क्लिक करें।
- DRDO CEPTAM-11 Tier-II Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज में रेजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिए “कैप्चा कोड” भरने के बाद “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
- आपकी आंसर की और रिस्पांस शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- उत्तर कुंजी को डाउनलोड करके उसका PDF सेव करें व प्रिंट निकाल लें।
प्रोविजनल उत्तर कुंजी में उपलब्ध जानकारी
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण जांचे।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि
- प्रश्न संख्या
- उम्मीदवार द्वारा चुना गया उत्तर
- सही उत्तर
- विषयवार प्रश्न
- आपत्ति दर्ज करने की जानकारी
उतर कुंजी से अपने अंक कैसे निकालें ?
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अधिकांश उम्मीदवार अपना संभावित स्कोर जानना चाहते हैं। इसके लिए :
- सभी सही उत्तरों की संख्या गिनें।
- गलत उत्तरों की संख्या अलग नोट करें।
- आधिकारिक मार्किंग स्कीम देखें।
- सही उत्तरों के अंक जोड़ें।
- यदि नेगेटिव मार्किंग लागू हो तो उसे घटाएं।
- अब अंतिम स्कोर तैयार करें।
- अनुमानित कटऑफ से तुलना करें।
इस प्रक्रिया से उम्मीदवार परिणाम जारी होने से पहले अपनी संभावित स्थिति का अनुमान लगा सकते हैं।
प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।
- सबसे पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें।
- होमपेज पर उपलब्ध Answer Key/Objection लिंक पर क्लिक करें।
- जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे सावधानीपूर्वक चुने।
- निर्धारित बॉक्स में आपत्ति का स्पष्ट कारण और संबंधित विवरण दर्ज करें।
- अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज, पुस्तक या अन्य प्रमाण अपलोड करें।
- प्रति प्रश्न निर्धारित आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- सभी विवरणों की जांच करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन रसीद पेज का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट कब आएगा ?
DRDO CEPTAM 11 Tier 02 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी प्रकाशित होने के बाद उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञ द्वारा की जाएगी। आमतौर पर आपत्ति विंडो बंद होने के 1 से 2 सप्ताह के भीतर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद Tier 2 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। पिछले रुझानों को देखते हुए उम्मीदवार जुलाई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, सटीक तिथि की पुष्टि DRDO द्वारा आधिकारिक नोटिस के माध्यम से की जाएगी।
DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| उत्तर कुंजी डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।