HSSC CET Group C Vacancy 2026 : अधिसूचना जारी, 24 जून से आवेदन शुरू, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

Last Updated on 23/06/2026 4:12 PM by Prashant Shahi

HSSC CET Group C Vacancy 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET Group C Phase-II भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1238 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती मुख्य रूप से हरियाणा कारागार विभाग में असिस्टेंट सुपरिन्टेन्डेन्ट जेल और वार्डर पदों के लिए आयोजित की जा रही है। केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने HSSC CET Group C परीक्षा क्वालिफाई की है।

एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 : अधिसूचना जारी

HSSC द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 06/2026 के अनुसार कुल 1238 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन लिंक 24 जून 2026 से सक्रिय होगा जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window) का अवसर 01 जुलाई से 02 जुलाई 2026 तक दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत असिस्टेंट सुपरिन्टेन्डेन्ट जेल (Male/Female) तथा वार्डर (Male/Female) पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा अन्य निर्धारित चरण शामिल हो सकते हैं।

HSSC CET Group C Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा का नामहरियाणा सीईटी ग्रुप सी भर्ती परीक्षा 2026
पद का नामसहायक अधीक्षक, जेल वार्डर
कुल पद1238
आयु सीमा18 से 42 वर्ष
योग्यता10वीं पास
आवेदन प्रारंभ की तिथि24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 जून 2026
अधिकारिक वेबसाईटhssc.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी22 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 जून 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि30 जून 2026
आवेदन सुधार विंडो01-02 जुलाई 2026
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले
परीक्षा तिथिजल्द घोषित होगी

पद का विवरण

पद का नामपद संख्या
सहायक जेल अधीक्षक (पुरुष)30
सहायक जेल अधीक्षक (महिला)03
जेल वार्डर (पुरुष)1093
जेल वार्डर (महिला)112
कुल पद1238

शैक्षणिक योग्यता

सहायक जेल अधीक्षक :

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)।
  • HSSC CET Group C क्वालिफाई होना आवश्यक।

जेल वार्डर :

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास।
  • HSSC CET Group C क्वालिफाई होना अनिवार्य।

आयु सीमा

पद के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है।

जेल वार्डर :

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 25 वर्ष

सहायक जेल अधीक्षक :

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 27 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीहरयाणा रेजिडेंटनॉन हरयाणा रेजिडेंट
सामान्य (पुरुष)₹500/- रुपये₹1000/- रुपये
सामान्य (महिला)₹250/- रुपये₹500/- रुपये
पूर्व सैनिक के बच्चे (पुरुष)₹500/- रुपये₹500/- रुपये
एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग/पूर्व सैनिक₹250/- रुपये₹500/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

  • शॉर्टलिस्टिंग : सबसे पहले HSSC CET Group C परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल योग्य अभ्यर्थियों को आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
  • मेन्स लिखित परीक्षा : शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पद से संबंधित विषयों, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और हरियाणा सामान्य अध्ययन पर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी।
  • Physical Standards Test : Warder एवं अन्य शारीरिक पात्रता वाले पदों के लिए उम्मीदवारों की ऊंचाई, छाती तथा अन्य निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी। निर्धारित मानक पूरा करना अनिवार्य होगा।
  • Physical Efficiency Test : PST में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी, जिसमें दौड़ एवं अन्य फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : लिखित परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षण में सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, CET स्कोर, पहचान पत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • मेडिकल टेस्ट एवं फाइनल मेरिट : अंतिम चरण में मेडिकल फिटनेस जांच होगी। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

HSSC CET Group C Online Form 2026 : कैसे भरें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  1. HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. CET Group C Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन अथवा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  8. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज ?

अभ्यार्थी आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें।

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड/अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभ्यर्थी का हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्लूएस प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर & ईमेल आईडी

यह भर्ती क्यों महत्वपूर्ण है ?

यह भर्ती हरियाणा के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। 1238 पदों पर भर्ती होने से हजारों उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी प्राप्त करने का मौका मिलेगा। विशेष रूप से वॉर्डर पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां होने के कारण 10+2 पास उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं स्नातक पास उम्मीदवार सहायक जेल अधीक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने CET Group C क्वालिफाई किया है तो यह भर्ती आपके सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

HSSC CET Group C Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top