Bihar Home Guard Vacancy 2026 : कंपनी कमांडर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन

Last Updated on 27/06/2026 1:57 PM by Prashant Shahi

Bihar Home Guard Vacancy 2026 : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने होम गार्ड कंपनी कमांडर भर्ती 2026 का अधिसूचना जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 65 कंपनी कमांडर के पदों पर चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होकर 30 जुलाई 2026 तक चलेगी। स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए यह बिहार सरकार के गृह विभाग में अधिकारी पद पर नियुक्ति पाने का सुनहरा अवसर है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी अवश्य जाँच लें।

बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर भर्ती 2026 : अधिसूचना जारी

बीपीएसएससी द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 08/2026 के अंतर्गत बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे और इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत 65 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन तथा मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। सफल उम्मीदवारों को बिहार सरकार के पे लेवल-6 के अनुसार वेतन और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा।

Bihar Home Guard Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती संस्था बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)
पद का नामहोम गार्ड कंपनी कमांडर
विज्ञापन संख्या08/2026
कुल पद65
आवेदन प्रारंभ30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 जुलाई 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
नौकरी का स्थानबिहार
अधिकारिक वेबसाईटbpssc.bihar.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी26 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 जुलाई 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि30 जुलाई 2026
परीक्षा तिथिबाद में घोषित होगी

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या राज्य सरकार द्वारा समकक्ष मान्य डिग्री होना आवश्यक है।

मुख्य बिंदु

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
  • समकक्ष डिग्री भी मान्य।
  • निर्धारित कटऑफ तिथि तक योग्यता पूर्ण होना आवश्यक।
  • अंतिम वर्ष के ऐसे अभ्यर्थी जिनका परिणाम निर्धारित तिथि तक घोषित नहीं हुआ है, पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

आयु की गणना आयोग द्वारा निर्धारित कटऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी।

सामान्य दिशा-निर्देश

  • न्यूनतम आयु – 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा :
    • सामान्य (पुरुष) : 37 वर्ष
    • सामान्य (महिला) : 40 वर्ष
    • BC/EBC (पुरुष & महिला) : 40 वर्ष
    • एससी/एसटी एवं ट्रांसजेंडर : 42 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रुपये
महिला/अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति₹100/- रुपये
दिव्यांग अभ्यार्थी₹100/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

Bihar Home Guard Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पेज पर “विज्ञापन संख्या 08/2026” लिंक खोलें।
  3. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करके लॉगिन आईडी बनाएं।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर एवं जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  7. भरी गई सभी जानकारी को अच्छी तरह जांचकर फाइनल सबमिट करें।
  8. आवेदन पत्र का प्रिंट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन करते समय किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?

  • स्नातक की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
  • 10वीं का जन्मतिथि प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र
  • पहचान पत्र
  • अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा : उम्मीदवारों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • मुख्य लिखित परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके अंक मेरिट में महत्वपूर्ण होंगे।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा : दौड़ एवं अन्य निर्धारित शारीरिक परीक्षणों के माध्यम से उम्मीदवार की फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • शारीरिक माप परीक्षण : निर्धारित ऊंचाई, सीना (पुरुष) तथा अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।
  • दस्तावेज़ सत्यापन : शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच होगी।
  • मेडिकल परीक्षण : उम्मीदवार के शारीरिक एवं चिकित्सीय रूप से फिट होने की पुष्टि की जाएगी।
  • अंतिम मेरिट सूची : सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची आयोग द्वारा जारी की जाएगी।
  • नियुक्ति : अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को बिहार होमगार्ड विभाग में कंपनी कमांडर पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Bihar Home Guard Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर भर्ती में चयन के लिए प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी, जबकि मुख्य परीक्षा के पेपर-II के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण का परीक्षा पैटर्न पहले से समझकर तैयारी करनी चाहिए, क्योंकि प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू है।

प्रारंभिक परीक्षा :

विवरणजानकारी
कुल प्रश्न100
कुल अंक200
परीक्षा अवधि2 घंटे
विषयसामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक30%
निगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक

मुख्य परीक्षा :

पेपरविषयप्रश्नअंकविशेष जानकारी
पेपर-Iसामान्य हिन्दी100200केवल क्वालिफाइंग, 30% अंक आवश्यक
पेपर-IIसामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता100200अंतिम मेरिट इसी पेपर के आधार पर बनेगी

मुख्य बिंदु:

  • प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
  • प्रारंभिक परीक्षा में 0.2 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • मुख्य परीक्षा का पेपर-I केवल क्वालिफाइंग होगा।
  • अंतिम चयन के लिए पेपर-II का प्रदर्शन सबसे महत्वपूर्ण माना जाएगा।

शारीरिक मानदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा

बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को Physical Standard Test (PST) और Physical Efficiency Test (PET) से गुजरना होगा। PST में ऊंचाई, सीने की माप (पुरुष) और वजन (महिला) की जांच की जाएगी, जबकि PET में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक के माध्यम से शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन होगा। PET केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, अर्थात इसमें केवल निर्धारित मानक पूरा करना आवश्यक है।

शारीरिक मानदंड परीक्षा :

श्रेणीनिर्धारित मानक
पुरुष (UR/BC)न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी
पुरुष (EBC/SC/ST)न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी
सीना (UR/BC/EBC)81–86 सेमी (कम-से-कम 5 सेमी फुलाव)
सीना (SC/ST)79–84 सेमी (कम-से-कम 5 सेमी फुलाव)
महिलान्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी, वजन 48 किलोग्राम
थर्ड जेंडरबैकवॉर्ड क्लास के समान शारीरिक मानदंड

शारीरिक दक्षता परीक्षा :

परीक्षापुरुषमहिला
दौड़1.6 किमी – 6 मिनट 30 सेकंड1 किमी – 6 मिनट
ऊंची कूद4 फीट3 फीट
लंबी कूद12 फीट9 फीट
गोला फेंक16 पाउंड – 16 फीट12 पाउंड – 10 फीट

परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?

यदि आप पहली बार इस भर्ती में आवेदन कर रहे हैं, तो निम्न रणनीति अपनाएं।

  • बिहार सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दें।
  • Current Affairs प्रतिदिन पढ़ें।
  • भारतीय संविधान एवं इतिहास का नियमित अध्ययन करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
  • रोज Mock Test दें।
  • PET की तैयारी अभी से शुरू करें।

किन उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सबसे बेहतर है ?

बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर भर्ती 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और बिहार सरकार के अधीन अधिकारी स्तर की नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त है जो लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तैयारी कर रहे हैं, नेतृत्व क्षमता रखते हैं और पुलिस, होमगार्ड या वर्दीधारी सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं।

Bihar Home Guard Vacancy 2026 :  महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top