NCL Various Post Admit Card 2026 : हॉल टिकट हुआ जारी। यहां से तुरंत करें डाउनलोड, परीक्षा से जुडी जानकारी जानें

Last Updated on 27/06/2026 3:21 PM by Prashant Shahi

NCL Various Post Admit Card 2026 : नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने एचईएमएम ऑपरेटर (ट्रेनी), पैरामेडिकल स्टाफ नर्स व ओवरसियर (सिविल) भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र आधिकारिक रूप से को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एनसीएल भर्ती 2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 577 पदों पर नियुक्तियां के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 06 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच अवश्य कर लें।

एनसीएल एडमिट कार्ड 2026 : हुआ जारी

एनसीएल ने ऑपरेटर (ट्रेनी), पैरामेडिकल स्टाफ नर्स और ओवरसियर (सिविल) पदों के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड आज 26 जून 2026 को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है, उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट में परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बिना वैध एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

NCL Various Post Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
संगठनNorthern Coalfields Limited (NCL)
भर्तीVarious Post Recruitment 2026
कुल पद577
एडमिट कार्ड जारी26 जून 2026
परीक्षा तिथि06 जुलाई 2026
परीक्षा मोडCBT (Computer Based Test)
चयन प्रक्रियाCBT, Skill Test (जहां लागू), Document Verification, Medical Examination
एडमिट कार्ड मोडऑनलाइन

NCL Admit Card 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरण अवश्य जांचें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का समय एवं शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • उम्मीदवार का फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो परीक्षा से पहले संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

NCL Various Post Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रोसेस

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. सबसे पहले NCL की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. Recruitment या Admit Card सेक्शन पर जाएं।
  3. NCL Various Post Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. अब “कैप्चा कोड” भरकर “लॉगिन” करें।
  6. स्क्रीन पर आपजक एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  7. ऐड्मिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांचें।
  8. भविष्य के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

उम्मीदवार निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

  • NCL Admit Card 2026 की प्रिंट कॉपी
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • पारदर्शी बॉल पेन (यदि निर्देश में उल्लेख हो)

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

CBT परीक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए इन निर्देशों का पालन करें।

  • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देश पहले से पढ़ लें।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस आदि साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा सकता है।
  • पहचान पत्र और एडमिट कार्ड हर समय अपने पास रखें।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें।
  • परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र न छोड़ें।
  • अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

यदि ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो सबसे पहले इंटरनेट कनेक्शन और लॉगिन विवरण की जांच करें। ब्राउज़र का Cache साफ करके दोबारा प्रयास करें या किसी दूसरे ब्राउज़र का उपयोग करें। यदि फिर भी समस्या बनी रहती है, तो NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पडेस्क या भर्ती प्राधिकरण से संपर्क करें। अंतिम समय तक प्रतीक्षा करने के बजाय एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लेना बेहतर रहेगा।

NCL Various Post Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top