Last Updated on 29/06/2026 1:28 PM by Prashant Shahi
UP Home Guard Result 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट अधिकारिक रूप से घोषित कर दिया हैं। यह भर्ती अभियान होम गार्ड के कुल 41,424 रिक्त पदों के लिए आयोजित किया गया था, जिसके तहत लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित हुई थी। अब परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है और उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अब शारीरिक मापदंड और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड रिजल्ट 2026 : 1.07 लाख अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट
यूपीपीआरपीबी द्वारा आज 28 जून 2026 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया हैं। अभ्यार्थी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना परिणाम अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट PDF में लगभग 1,07,221 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह संख्या कुल रिक्तियों की लगभग 2.6 गुना है। जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं, उन्हें आधिकारिक नोटिस के माध्यम से आगे की दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की सूचना दी जाएगी
UP Home Guard Result 2026 : संक्षिप्त विवरण
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 |
| आयोजन संस्था | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
| विज्ञापन संख्या | 02/2025 |
| कुल पद | 41,424 |
| शॉर्टलिस्टेड अभ्यार्थी | 1,07,221 |
| परीक्षा की तिथि | 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 |
| फाइनल रिजल्ट जारी की तिथि | 28 जून 2026 |
| अधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Home Guard Result 2026 : कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नोटिस सेक्शन में “UP Home Guard Result 2026” लिंक खोजें।
- अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
- अभ्यार्थी अब अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका यूपी होमगार्ड मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?
उत्तर प्रदेश होमगार्ड रिजल्ट PDF या स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध रहती है।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
- अभ्यर्थियों की श्रेणी
- कुल प्राप्त अंक
- क्वालिफाई स्टेटस
- अगला चयन चरण
- कटऑफ संबंधित जानकारी
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
UP Home Guard Cut Off 2026 : संभावित कटऑफ
इस वर्ष प्रतियोगिता अधिक रहने के कारण कटऑफ अपेक्षाकृत ऊंची रहने की संभावना है। अनुमानित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है।
| Category | Expected Cut Off |
|---|---|
| General | 72–78 |
| OBC | 68–74 |
| EWS | 67–73 |
| SC | 58–65 |
| ST | 52–60 |
ध्यान दें कि यह केवल संभावित कटऑफ है। अंतिम कटऑफ बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।
पीएसटी एवं डिवी प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखें।
- ऐड्मिट कार्ड की कॉपी
- परिणाम PDF की कॉपी
- 10वीं / 12वीं मार्कशीट
- वैध फोटो पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें।
- फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया लिंक से सावधान रहें।
- PST की तैयारी अभी से शुरू करें।
- सभी मूल दस्तावेज सुरक्षित रखें।
- बोर्ड की नई नोटिस नियमित रूप से चेक करते रहें।
UP Home Guard Result 2026 जारी होने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है, तो यह अगले चरण की तैयारी का सही समय है। PST और DV में अच्छा प्रदर्शन ही आपकी अंतिम चयन संभावना को मजबूत करेगा। इसलिए किसी भी अपडेट को मिस न करें और आधिकारिक नोटिस पर लगातार नजर बनाए रखें।
UP Home Guard Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| रिजल्ट सूचना PDF | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।