UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026 : यूपी में 708 पदों पर बंपर भर्ती, PET स्कोर वालों के लिए बड़ा मौका

Last Updated on 30/06/2026 5:05 PM by Prashant Shahi

UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026 : उतर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 30 जून 2026 से शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 708 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो वन विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। चयन प्रक्रिया में PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा।

यूपीएसएससी वन रक्षक भर्ती 2026 : आवेदन शुरू

UPSSSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती के लिए आवेदन विंडो आज 30 जून 2026 से लाइव हो गई है। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए UP PET 2025 स्कोरकार्ड अनिवार्य रूप से चाहिए।

आयोग ने आवेदन के बाद 27 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध कराई है, ताकि फॉर्म में हुई त्रुटियों को सुधारा जा सके। परीक्षा तिथि फिलहाल घोषित नहीं हुई है, जिसे बाद में जारी किया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, शारीरिक मानक और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझ लेना चाहिए।

UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाउतर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामवन रक्षक/वन जीव रक्षक
कुल पद708
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ30 जून 2026
अंतिम तिथि20 जुलाई 2026
करेक्शन अंतिम तिथि27 जुलाई 2026
योग्यता12वीं पास + PET 2025
चयन प्रक्रियाPET, लिखित परीक्षा, PST/PET, DV
नौकरी स्थानउत्तर प्रदेश

UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026 : पद का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 708 रिक्तियां जारी की गई हैं।

  • Forest Guard (वन रक्षक) – 647 पद
  • Wildlife Guard (वन्य जीव रक्षक) – 61 पद

यह भर्ती सामान्य एवं विशेष आरक्षण श्रेणियों में विभाजित है। श्रेणीवार सीटों की विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न शैक्षणिक पात्रता पूरी करनी होगी:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Intermediate) पास होना आवश्यक
  • उम्मीदवार के पास UP PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए
  • अन्य योग्यता नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होगी

यदि उम्मीदवार ने PET 2025 नहीं दिया है, तो वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹25/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹25/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

चयन प्रक्रिया

  • शॉर्टलिस्टिंग : UP PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उच्च PET स्कोर वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा : शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • शारीरिक माप परीक्षण : इस चरण में उम्मीदवार की ऊंचाई, छाती (पुरुष) और अन्य निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा : PST पास करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित दूरी दौड़ या अन्य फिजिकल एक्टिविटी तय समय सीमा में पूरी करनी होगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • मेडिकल टेस्ट : अंतिम चरण में उम्मीदवार की शारीरिक एवं चिकित्सीय फिटनेस की जांच होगी, जिसके बाद फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

UPSSSC Forest Guard भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा में मुख्य रूप से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को बेहतर स्कोर के लिए समय प्रबंधन और नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी चाहिए।

  • प्रश्न प्रकार : Multiple Choice Questions (MCQ)
  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • प्रत्येक प्रश्न : 01 अंक
  • परीक्षा अवधि : 02 घंटे (संभावित)
  • नेगेटिव मार्किंग : प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक कट सकते हैं
विषयप्रश्न
सामान्य हिंदी / सामान्य ज्ञान25
सामान्य बुद्धिमत्ता / रीजनिंग25
गणित25
वन एवं पर्यावरण / संबंधित विषय25
कुल100

किन उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती अच्छा अवसर है?

यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए शानदार है:

  • जो 12वीं पास हैं
  • जिनके पास PET 2025 स्कोर है
  • जो फिजिकली फिट हैं
  • जो उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी चाहते हैं

वन विभाग की नौकरी स्थिर करियर, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा प्रदान करती है।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें:

  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • PET Score Card
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • पासपोर्ट फोटो
  • हस्ताक्षर

UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके अपना आवेदन फॉर्म पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले यूपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
  • होमपेज पर Forest Guard Vacancy 2026 लिंक क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण और आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब नाम, पता, योग्यता सहित जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र/दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से एआवेदन शुल्क/फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
  • आवेदन जमा करके उसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रखें लें।

शारीरिक मानक परीक्षण

UPSSSC Forest Guard भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में अभ्यर्थियों की ऊंचाई, छाती (पुरुष उम्मीदवारों के लिए) और वजन जैसे निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाती है। तय मानक पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र नहीं होंगे।

पुरुष उम्मीदवार :

  • सामान्य / OBC / SC वर्ग : न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी
  • ST वर्ग : न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी
  • छाती (Chest) : निर्धारित मानकों के अनुसार मापी जाएगी (फुलाव सहित)

महिला उम्मीदवार :

  • सामान्य / OBC / SC वर्ग : न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी
  • ST वर्ग : न्यूनतम ऊंचाई 147 सेमी
  • वजन : न्यूनतम निर्धारित मानक के अनुसार होना चाहिए

शारीरिक दक्षता परीक्षण

फिजिकल सस्टैंडर्ड परीक्षण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) देना होगा। इस चरण में उम्मीदवार की दौड़ने की क्षमता, सहनशक्ति और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण किया जाता है। निर्धारित दूरी को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य होता है।

  • पुरुष उम्मीदवार : 25 किलोमीटर दौड़, निर्धारित दूरी 4 घंटे के भीतर पूरी करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवार : 14 किलोमीटर दौड़, निर्धारित दूरी 4 घंटे के भीतर पूरी करनी होगी

नोट : PST और PET दोनों चरण क्वालिफाइंग प्रकृति के होते हैं। किसी भी चरण में असफल होने पर उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकता है।

वेतनमान और करियर अवसर

UPSSSC Forest Guard पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक सैलरी और सरकारी भत्तों का लाभ मिलता है। यह नौकरी आर्थिक स्थिरता के साथ लंबी अवधि का सुरक्षित करियर प्रदान करती है।

  • वेतनमान : लगभग ₹21,700 – ₹69,100 (Pay Level-3)
  • अतिरिक्त लाभ : महंगाई भत्ता (DA), HRA, मेडिकल एवं अन्य सरकारी सुविधाएं
  • करियर ग्रोथ : अनुभव और विभागीय प्रमोशन के आधार पर उच्च पदों पर पदोन्नति के अवसर
  • जॉब सिक्योरिटी : स्थायी सरकारी नौकरी के साथ भविष्य में पेंशन/अन्य लाभ की संभावना

UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top