IBPS SO Vacancy 2026 : कुल 745 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Last Updated on 04/07/2026 3:23 PM by Prashant Shahi

IBPS SO Vacancy 2026 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 745 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे उम्मीदवार जो बैंकिंग सेक्टर में स्थाई करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक शानदार अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

IBPS SO Vacancy 2026 : आवेदन शुरू

ताजा अपडेट के अनुसार IBPS SO Recruitment 2026 के लिए आवेदन विंडो आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दी गई है और उम्मीदवार अब सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार भर्ती प्रक्रिया में कुल 745 रिक्तियां जारी की गई हैं, जिनमें अलग-अलग स्पेशल ऑफिसर पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, और अन्य जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित की जा सकती है, इसलिए आवेदन के साथ-साथ तैयारी शुरू करना भी जरूरी है।

IBPS SO Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाबैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान
परीक्षा नामIBPS SO 2026
पोस्ट स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Scale-I)
कुल पद745
आवेदन मोडअनलाइन
आवेदन शुरू01 जुलाई 2026
अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
प्रारंभिक परीक्षा29 अगस्त 2026
मुख्य परीक्षा01 नवंबर 2026
चयन प्रक्रियाPrelims + Mains + Interview

IBPS SO Vacancy 2026 : पद का विवरण

IBPS SO Vacancy 2026 के तहत कुल 745 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिनमें विभिन्न पद शामिल हैं। इस भर्ती में मुख्य रूप से ऑफिसर लेवल के पद शामिल किए गए हैं। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है जो अपने विशेषज्ञता वाले क्षेत्र में बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।

पदकुल पद
IT Officer301
Agriculture Field Officer190
Law Officer105
HR/Personnel Officer60
Rajbhasha Adhikari89
Marketing Officer0
कुल745

कौन कर सकता है आवेदन ?

IBPS SO भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पोस्ट अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

Educational Qualification

  • IT Officer — Computer Science / IT / Electronics संबंधित डिग्री
  • Agriculture Field Officer — Agriculture / Horticulture / Animal Husbandry में डिग्री
  • Law Officer — LLB डिग्री
  • HR Officer — MBA / PGDM (HR)
  • Rajbhasha Adhikari — Hindi/Sanskrit/English संबंधित मास्टर्स

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा

IBPS SO 2026 के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
    • एससी/एसटी : 05 वर्ष की छूट
    • अन्य पिछड़ा वर्ग : 03 वर्ष की छूट
    • दिव्यांग : 10 वर्ष की छूट
    • पूर्व सैनिक : नियमानुसार आयु में छूट उपलब्ध
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹850/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹175/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

IBPS SO Salary 2026 : वेतनमान

आईबीपीएस स्पेसलिस्ट ऑफिसर 2026 में चयनित उम्मीदवारों को Officer Scale-I के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाता है। शुरुआती बेसिक पे लगभग ₹48,480 प्रति माह से शुरू होती है। इसके अलावा कई भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे कुल मासिक इन-हैंड सैलरी काफी बेहतर हो जाती है। पोस्टिंग लोकेशन, बैंक और अन्य भत्तों के आधार पर कुल पैकेज अलग-अलग हो सकता है।

अनुमानित वेतन संरचना

  • बेसिक पे : लगभग ₹48,480 प्रति माह
  • डीए : महंगाई के अनुसार अतिरिक्त भत्ता
  • एचआरए : शहर/पोस्टिंग के आधार पर
  • बैंकिंग कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त लाभ
  • मेडिकल खर्चों के लिए सहायता

इन सभी लाभों को मिलाकर IBPS SO की कुल मासिक सैलरी लगभग ₹75,000 से ₹95,000+ तक पहुंच सकती है, जो इसे बैंकिंग सेक्टर की आकर्षक सरकारी नौकरियों में शामिल करती है।

चयन प्रक्रिया

IBPS SO Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पास करने के बाद ही उम्मीदवार अंतिम चयन सूची में शामिल हो पाएंगे।

  • प्रारंभिक परीक्षा : यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की प्रारंभिक योग्यता और एप्टीटुड की जांच करना होता है। यह परीक्षा सामान्यतः क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है।
  • मुख्य परीक्षा : प्रारंभिक पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं। इस चरण में संबंधित पद के अनुसार प्रोफेशनल ज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। यह चरण फाइनल मेरिट के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • साक्षात्कार : मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इस चरण में उम्मीदवार की कम्युनिकेशन स्किल, विषय ज्ञान, कॉन्फिडेंस और ओवरआल पर्सनालिटी का मूल्यांकन किया जाता है।
  • दस्तावेज़ सत्यापन : साक्षात्कार के बाद उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाती है, ताकि सभी जानकारी सही पाई जा सके।
  • अंतिम मेरिट सूची : अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई merit list के अनुसार किया जाता है। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित बैंकों में नियुक्ति दी जाती है।

IBPS SO 2026 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

इवेंटमहत्वपूर्ण तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि01 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू01 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारीअगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षाअगस्त 2026 / संभावित
मुख्य परीक्षानवंबर 2026 / संभावित
इंटरव्यूबाद में सूचित किया जाएगा
फाइनल रिजल्ट2027 / संभावित

IBPS SO Vacancy 2026 : अप्लाई कैसे करें ?

अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “सीआरपी एसपीएल XVI भर्ती” लिंक को खोलें।
  3. नए पंजीकरण पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करें।
  4. अब अभ्यार्थी अपना नाम, पता और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज की कॉपी अपलोड करें।
  6. आवेदन फॉर्म में भरे गए सभी जानकारी को ध्यान से जांचें।
  7. अब ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. आवेदन फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

IBPS SO क्यों है अच्छा करियर ऑप्शन ?

आईबीपीएस स्पेसलिस्ट ऑफिसर बैंकिंग सेक्टर में ऑफिसर लेवल प पर करियर शुरू करने का बेहतरीन अवसर देता है। इसमें उम्मीदवार अपनी विशेषज्ञता (IT, Law, Agriculture, HR आदि) के अनुसार नौकरी पा सकते हैं। इस पद पर आकर्षक वेतन, सरकारी सुविधाएं, जॉब सिक्योरिटी और प्रमोशन के अच्छे अवसर मिलते हैं। साथ ही बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस और लंबे समय तक स्थिर करियर ग्रोथ इसे एक मजबूत करियर विकल्प बनाती है।

IBPS SO Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top