Indian Air Force Agniveer Vayu Vacancy 2026 : आवेदन शुरू, 12वीं पास अभ्यार्थी करें अप्लाई, जानें पूरी डिटेल यहाँ

Last Updated on 08/07/2026 12:42 PM by Prashant Shahi

Indian Air Force Agniveer Vayu Vacancy 2026 : भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु Intake 02/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 22 एवं 23 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है।

यदि आपका सपना भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का है, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस लेख में आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।

Indian Air Force Agniveer Vayu Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनभारतीय वायु सेना (Indian Air Force)
भर्ती का नामAgniveer Vayu Intake 02/2027
आवेदन प्रारंभ06 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 जुलाई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा तिथि22 एवं 23 सितंबर 2026
सेवा अवधि4 वर्ष (अग्निपथ योजना के तहत)

कौन कर सकता है आवेदन ?

Indian Air Force Agniveer Vayu Vacancy Intake 02/2027 के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार निम्न में से किसी एक योग्यता को पूरा करते हों :

  • 12वीं (Physics, Mathematics एवं English) में न्यूनतम 50% कुल अंक तथा English में कम से कम 50% अंक।
  • या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 50% अंकों के साथ।
  • या दो वर्षीय Vocational Course जिसमें Physics एवं Mathematics शामिल हों तथा न्यूनतम 50% अंक प्राप्त हों।
  • Other than Science : 12वीं या 2 वर्षीय Vocational Course में न्यूनतम 50% कुल अंक तथा English में 50% अंक।

आयु सीमा

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जनवरी 2010 के बीच होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों के नामांकन की तिथि पर अधिकतम आयु निर्धारित सीमा के अनुसार मान्य होगी।

  • न्यूनतम आयु : 17.5 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 22 वर्ष
  • जन्म तिथि : 01 जुलाई 2005 से 01 जनवरी 2010 (दोनों तिथियां शामिल)
  • आयु में छूट : आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹550/- रुपये + 18% GST
महिला/अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति₹550/- रुपये + 18% GST
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

Indian Air Force Agniveer Vayu Intake 02/2027 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य है।

  • ऑनलाइन परीक्षा : सबसे पहले अभ्यर्थियों की सीबीटी परीक्षा होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान और रीजनिंग/जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट : सीबीटी पास होने के बाद पीएफटी आयोजित होगी। इस चरण में निर्धारित समय में दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स के माध्यम से शारीरिक क्षमता की जांच होगी।
  • Adaptability Test-I : उम्मीदवार की सैन्य वातावरण में कार्य करने की क्षमता और अनुकूलन कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • Adaptability Test-II टीमवर्क, व्यवहार, संचार कौशल और विभिन्न परिस्थितियों में कार्य करने की योग्यता का परीक्षण किया जाएगा।
  • मेडिकल परीक्षण : सीबीटी, फिजिकल परिक्षण और अडाप्टेबिलिटी टेस्ट को पूरा करके के बाद भारतीय वायु सेना के निर्धारित मेडिकल मानकों के अनुसार विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन एवं मेरिट सूची : सभी प्रमाणपत्रों की जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

ऑनलाइन CBT परीक्षा पैटर्न

Indian Air Force Agniveer Vayu भर्ती के Phase-I में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी और प्रश्न हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे (अंग्रेजी विषय को छोड़कर)। उम्मीदवारों को अपने चुने गए विषय के अनुसार अलग-अलग अवधि और विषयों की परीक्षा देनी होगी।

परीक्षा पैटर्न

विषय समूहपरीक्षा अवधिपूछे जाने वाले विषय
Science Subjects60 मिनटPhysics, Mathematics एवं English
Other than Science Subjects45 मिनटEnglish, Reasoning एवं General Awareness (RAGA)
Science + Other than Science85 मिनटPhysics, Mathematics, English, Reasoning एवं General Awareness (RAGA)

मार्किंग स्कीम

  • सही उत्तर : प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर : प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • अनुत्तरित प्रश्न : बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
  • मेरिट सूची : Phase-I के अंक Normalisation Process के आधार पर तैयार किए जाएंगे और उसी के अनुसार Phase-II के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • अनिवार्य योग्यता : उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में निर्धारित कटऑफ अंक अलग-अलग प्राप्त करना आवश्यक होगा।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट

Indian Air Force Agniveer Vayu भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है। इस चरण में शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और फिटनेस का मूल्यांकन किया जाता है। निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र नहीं होंगे।

इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी निर्धारित है (कुछ क्षेत्रों के लिए छूट लागू)। वजन ऊंचाई और आयु के अनुसार होना चाहिए। पुरुषों के लिए छाती 77 सेमी तथा 5 सेमी का विस्तार अनिवार्य है, जबकि महिलाओं के लिए भी न्यूनतम 5 सेमी चेस्ट एक्सपेंशन आवश्यक है।

  • दौड़ : पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किमी 7 मिनट में तथा महिला उम्मीदवारों को 1.6 किमी 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • पुश-अप्स : पुरुष उम्मीदवारों को 1 मिनट में 10 पुश-अप्स लगाने होंगे।
  • सिट-अप्स : पुरुषों के लिए 1 मिनट में 10 सिट-अप्स तथा महिलाओं के लिए 1 मिनट 30 सेकंड में 10 सिट-अप्स पूरे करने होंगे।
  • स्क्वाट्स : पुरुष उम्मीदवारों को 1 मिनट में 20 स्क्वाट्स और महिला उम्मीदवारों को 1 मिनट में 15 स्क्वाट्स पूरे करने होंगे।
  • वजन : उम्मीदवारों का वजन उनकी आयु सीमा और लंबाई के अनुसार अनुपातिक होना चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार निम्न दस्तावेज तैयार रखें।

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं या डिप्लोमा की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • ईमेल आईडी
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

Indian Air Force Agniveer Vayu Intake 02/2027 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं।

  1. भारतीय वायु सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  2. Agniveer Vayu Intake 02/2027 लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पंजीकरण (Registration) करें।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. आवेदन फॉर्म को Final Submit करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

वेतन और फायदे

Agniveer Vayu के रूप में चयनित उम्मीदवारों को प्रत्येक वर्ष बढ़ते हुए आकर्षक मासिक वेतन, विभिन्न भत्ते, बीमा सुविधा, आधुनिक सैन्य प्रशिक्षण का लाभ मिलता है। साथ ही वेतन का 30% हिस्सा Agniveer Corpus Fund में जमा किया जाता है, जबकि शेष राशि उम्मीदवार को इन-हैंड सैलरी के रूप में मिलती है। चार वर्ष की सेवा पूरी होने पर लगभग ₹10.04 लाख का सेवा निधि पैकेज भी प्रदान किया जाता है। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 25 प्रतिशत अग्निवीरों को भारतीय वायु सेना में नियमित सेवा का अवसर भी मिल सकता है।

सेवा वर्षमासिक वेतनइन-हैंड सैलरी30% कॉर्पस फंड
प्रथम वर्ष₹30,000₹21,000₹9,000
द्वितीय वर्ष₹33,000₹23,100₹9,900
तृतीय वर्ष₹36,500₹25,550₹10,950
चतुर्थ वर्ष₹40,000₹28,000₹12,000

अग्निवीर वायु के प्रमुख फायदे :

  • सेवा अवधि : 04 वर्ष।
  • सेवा निधि पैकेज : सेवा पूरी होने पर लगभग ₹10.04 लाख
  • स्किल सर्टिफिकेट : प्रशिक्षण एवं सेवा के दौरान अर्जित कौशल का प्रमाणपत्र।
  • ₹48 लाख का जीवन बीमा कवर : सेवा अवधि के दौरान।
  • मुफ्त सैन्य प्रशिक्षण : भारतीय वायु सेना के मानकों के अनुसार।
  • छुट्टी की सुविधा : प्रति वर्ष 30 दिन की वार्षिक छुट्टी तथा मेडिकल सलाह के अनुसार सिक लीव।

अग्निवीर वायु बनने के क्या हैं फायदे ?

यह केवल एक सरकारी नौकरी नहीं बल्कि भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनने का अवसर है।अग्निवीर वायु के रूप में चयनित उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना में आधुनिक सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त होता है। सेवा अवधि के दौरान आकर्षक वेतन, विभिन्न भत्ते, बीमा सुविधा तथा कौशल विकास का अवसर मिलता है।

चार वर्ष की सेवा पूरी होने पर निर्धारित नियमों के अनुसार सेवा निधि पैकेज और भविष्य के रोजगार के लिए कौशल प्रमाणन भी प्रदान किया जाता है। योजना के प्रावधानों के अनुसार एक निश्चित प्रतिशत योग्य अग्निवीरों को नियमित सेवा के लिए भी चुना जा सकता है।

Indian Air Force Agniveer Vayu Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top