RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Admit Card 2026 : जारी, 10 जुलाई को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा निर्देश

Last Updated on 08/07/2026 1:45 PM by Prashant Shahi

रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Admit Card 2026 आधिकारिक रूप से 06 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने CBT 1 परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी, वे अब अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। CBT 2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच अवश्य करें। साथ ही परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना और आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना बेहद जरूरी होगा।

RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाRailway Recruitment Board (RRB)
परीक्षाRRB NTPC Graduate Level CBT 2
विज्ञापन संख्याCEN 06/2025
एडमिट कार्ड जारी06 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि10 जुलाई 2026
परीक्षा मोडComputer Based Test (CBT)
एडमिट कार्ड मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटसंबंधित Regional RRB Website

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. पहले अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर विज्ञापन स. CEN 06/2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब Registration Number एवं Date of Birth दर्ज करें।
  4. लॉगिन विवरण दर्ज करके Captcha कोड भरकर Login करें।
  5. स्क्रीन पर आपका NTPC CBT 02 ऐड्मिट कार्ड दिखाई देगा।
  6. अभ्यार्थी अब अपना ऐड्मिट कार्ड का पीडीएफ़ डाउनलोड करें।
  7. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का कम से कम दो प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

अभ्यार्थी अपना ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरण अवश्य जांचें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार की फोटो
  • हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित RRB से संपर्क करें।

RRB NTPC CBT 2 परीक्षा तिथि एवं समय सारिणी 2026

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल CBT 2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र की पुष्टि अवश्य कर लें।

शिफ्टरिपोर्टिंग समयपरीक्षा समयपरीक्षा समाप्त
शिफ्ट 01सुबह 07:30 बजेसुबह 09:30 – 11:00 बजेसुबह 11:00 बजे
शिफ्ट 02दोपहर 12:30 बजेदोपहर 02:30 – 4:00 बजेशाम 04:00 बजे

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं ?

उम्मीदवार CBT 02 परीक्षा के दिन निम्न दस्तावेज अपने साथ अवश्य रखें।

  • RRB NTPC CBT 2 Admit Card का प्रिंट आउट
  • मूल फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, PAN, अन्य आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • आधार सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज (जहां लागू हो)

बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आए तो क्या करें ?

यदि वेबसाइट पर लॉगिन नहीं हो रहा है या एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो :

  • Registration Number सही दर्ज करें।
  • Date of Birth सही प्रारूप में भरें।
  • Browser Cache Clear करें।
  • दूसरे Browser का उपयोग करें।
  • संबंधित Regional RRB वेबसाइट से पुनः प्रयास करें।
  • आवश्यकता पड़ने पर RRB Help Desk से संपर्क करें।

परीक्षा दिन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा में किसी भी परेशानी से बचने के लिए इन निर्देशों का पालन करें।

  • उम्मीदवार रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
  • परीक्षा केंद्र पर परीक्षक के दिशा नियमों का पालन करें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश पहले से पढ़ लें।
  • अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान सहयोग करें।
  • अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए परीक्षा केंद्र का स्थान पहले ही देख लें।

RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top