HP Police Constable Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया शुरू, 734 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए बड़ा मौका, जानें पूरी डिटेल

Last Updated on 11/07/2026 4:53 PM by Prashant Shahi

HP Police Constable Vacancy 2026 : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का अधिसूचना जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया से हिमांचल पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के कुल 734 रिक्त पदों पर पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएंगी। पुलिस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 से 06 अगस्त 2026 तक अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप पुलिस विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी समझना बेहद आवश्यक है, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी गलती के पूरी की जा सके।

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : आवेदन शुरू

लेटेस्ट अपडेट (10 जुलाई 2026) : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, और 12वीं पास उम्मीदवार 06 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले सर्वर पर अधिक लोड की संभावना को देखते हुए समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा।

HP Police Constable Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संगठनहिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग
पद का नामकॉन्स्टेबल (पुरुष एवं महिला)
विज्ञापन संख्या57/7-2026
कुल पद734
आयु सीमा21 – 42 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता10वीं और 10+2 उत्तीर्ण
आवेदन प्रारंभ की तिथि10 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अगस्त 2026
अधिकारिक वेबसाईटhppsc.hp.gov.in

HP Police Constable Vacancy 2026 : पदों का विवरण

हिमांचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत कुल 734 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। वर्गवार आरक्षण और कैटेगरी-वार रिक्तियों का विस्तृत विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

पद का नामपदों की संख्या
पुरुष कॉन्स्टेबल491
महिला कॉन्स्टेबल243
कुल पद734

एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी09 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि06 अगस्त 2026
आवेदन पत्र में सुधार (यदि लागू हो)आधिकारिक सूचना अनुसार
लिखित परीक्षा की तिथिजल्द घोषित की जाएगी
फिज़िकल परीक्षा की तिथिलिखित परीक्षा के बाद

शैक्षणिक योग्यता

HP Police Constable Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कट-ऑफ तिथि तक पूरी होनी चाहिए।

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य।
  • निर्धारित कट-ऑफ तिथि तक योग्यता पूर्ण होना आवश्यक।
  • आरक्षित वर्ग के लिए नियमों के अनुसार पात्रता लागू होगी।

आयु सीमा

HP Police Constable Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन में निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी।

श्रेणीन्यूनतम आयु सीमाअधिकतम आयु सीमा
सामान्य/ईडब्लूएस18 वर्ष25 वर्ष
ओबीसी/एससी/एसटी18 वर्ष27 वर्ष
होम गार्ड18 वर्ष28 वर्ष

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹600/- रुपये
अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति₹600/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

HP Police Constable Selection Process : चयन प्रक्रिया

एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य होगा।

  • लिखित परीक्षा : सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • शारीरिक मानक परीक्षण : लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की ऊंचाई, छाती (पुरुष उम्मीदवारों के लिए) और अन्य निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा : शारीरिक मानक परीक्षण पास करने वाले अभ्यर्थियों को दौड़ एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से उनकी फिटनेस परीक्षण की जांच की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : पीएसटी और पीईटी में सफल हुए उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, वैध पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • मेडिकल परीक्षण : अंतिम चरण में उम्मीदवारों का स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे पुलिस सेवा के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट हैं।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट : सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर उन्हे अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

HP Police Constable Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव (बहुविकल्पीय) होगी। परीक्षा में कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 90 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। बेहतर स्कोर के लिए उम्मीदवारों को केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जिनके बारे में वे निश्चित हों।

परीक्षा पैटर्नविवरण
परीक्षा का प्रकारवस्तुनिष्ठ (Objective/MCQ)
कुल प्रश्न90
अधिकतम अंक90
परीक्षा अवधि02 घंटे
नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक

शारीरिक मानक परीक्षण

पीएसटी के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक माप (मुख्य रूप से ऊंचाई) की जांच की जाएगी। सभी माप मेडिकल ऑफिसर की उपस्थिति में लिए जाएंगे। ऊंचाई के आधार पर उम्मीदवारों को अंक दिए जाएंगे, जो मेरिट में शामिल होंगे।

ऊंचाई (पुरुष उम्मीदवार)अंकऊंचाई (महिला उम्मीदवार)अंक
5’7″ से 6’0″ या उससे अधिक0 – 65’3″ से 5’8″ या उससे अधिक0 – 6

शारीरिक दक्षता परीक्षण

PET केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। किसी भी इवेंट में निर्धारित मानक पूरा नहीं करने पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए PET की वीडियोग्राफी की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर डोप टेस्ट भी कराया जा सकता है।

इवेंटपुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
दौड़1500 मीटर – 5 मिनट 30 सेकंड800 मीटर – 3 मिनट 45 सेकंड
हाई जंप1.35 मीटर (अधिकतम 3 प्रयास)1.10 मीटर (अधिकतम 3 प्रयास)
100 मीटर दौड़14 सेकंड17 सेकंड
ब्रॉड जंप4 मीटर (अधिकतम 3 प्रयास)3 मीटर (अधिकतम 3 प्रयास)

वेतनमान

HPSC Police Constable Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश सरकार के पे लेवल-3 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। प्रारंभिक मासिक वेतन ₹20,200 से ₹64,000 तक निर्धारित है। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा सुविधा, यात्रा भत्ता तथा अन्य अनुमन्य भत्तों का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

  • पे लेवल : लेवल-3
  • वेतनमान : ₹20,200 – ₹64,000 प्रति माह
  • महंगाई भत्ता (DA) : नियमानुसार देय
  • मकान किराया भत्ता (HRA) : नियमानुसार देय
  • अन्य सुविधाएं : चिकित्सा भत्ता, यात्रा भत्ता एवं अन्य सरकारी भत्ते

HP Police Constable Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

HP Police Constable Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं—

  1. सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. HP Police Constable Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उम्मीदवार “पंजीकरण” करके लॉगिन आईडी बनाएं।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  5. पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अब श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने से पहले भरे गए विवरणों की जांच करें।
  8. आवेदन जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

  • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • आधार कार्ड/कोई एक वैध पहचान पत्र)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • हिमाचली डोमिसाइल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • होम गार्ड प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • वैध ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर

HP Police Constable Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन पुरुषमहिला
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top