Bihar Student Credit Card yojana 2026 : पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़, ब्याज दर और शिक्षा ऋण की पूरी जानकारी

Last Updated on 13/07/2026 4:41 PM by Prashant Shahi

Bihar Student Credit Card 2026 : उच्च शिक्षा आज के समय में बेहतर करियर और उज्ज्वल भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर या मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कॉलेज, विश्वविद्यालय और प्रोफेशनल कोर्स की फीस का खर्च उठाना आसान नहीं होता। कई छात्र आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं, या मनचाहा कोर्स नहीं कर पाते।

इसी समस्या को दूर करने के लिए बिहार सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की। इस योजना के अंतर्गत बिहार के पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई बिना आर्थिक दबाव के पूरी कर सकें।

यदि आप 12वीं पास कर चुके हैं और स्नातक, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, लॉ, नर्सिंग, आईटी, पॉलिटेक्निक या अन्य मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है।

Bihar Student Credit Card yojana 2026 : मुख्य जानकारी

विषयविवरण
योजना का नामबिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (BSCC) 2026
योजना का उद्देश्यआर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना
योजना का लाभअधिकतम ₹4 लाख तक शिक्षा ऋण
लाभार्थीबिहार के स्थायी निवासी योग्य विद्यार्थी
पात्रता मानदंड12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश प्राप्त छात्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन आवेदन + DRCC में दस्तावेज़ सत्यापन
आधिकारिक पोर्टल7 Nischay Yuva Upmission Portal

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2026 क्या है ?

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी शिक्षा सहायता योजना है। जो बिहार राज्य सरकार के मुख्यमंत्री निश्चय योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आसान शर्तों पर शिक्षा ऋण उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को अधिकतम ₹4,00,000 तक का एजुकेशन लोन दिया जाता है।

इस राशि का उपयोग कॉलेज फीस, हॉस्टल शुल्क, किताबें, लैपटॉप, अध्ययन सामग्री तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक खर्चों के लिए किया जा सकता है। इस योजना का संचालन बिहार सरकार द्वारा जिला स्तर पर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) के माध्यम से किया जाता है।

योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार के कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं। जिससे –

  • विद्यार्थियों का आर्थिक कारणों से पढ़ाई न छूटे।
  • हर छात्र को उच्च शिक्षा का अवसर मिले।
  • रोजगार योग्य कौशल को विकसित करना।
  • बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
  • प्रोफेशनल एवं टेक्निकल शिक्षा को बढ़ावा देना।
  • शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक असमानता को कम करना।

योजना की मुख्य विशेषताएँ

इस योजना की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं —

  • अधिकतम ₹4 लाख तक शिक्षा ऋण।
  • उच्च शिक्षा के विभिन्न कोर्सों के लिए उपलब्ध।
  • बिहार के स्थायी निवासियों के लिए।
  • आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन।
  • परिवार पर आर्थिक दबाव कम
  • DRCC के माध्यम से दस्तावेज़ सत्यापन।
  • सरकार द्वारा समर्थित शिक्षा ऋण।
  • कई प्रकार के शैक्षणिक खर्च शामिल।
  • पढ़ाई पूरी होने के बाद निर्धारित शर्तों के अनुसार पुनर्भुगतान।

यह योजना क्यों महत्वपूर्ण है ?

बिहार के अनेक छात्र प्रतिभाशाली होने के बावजूद आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते थे। निजी संस्थानों की बढ़ती फीस, हॉस्टल खर्च और अध्ययन सामग्री का खर्च परिवारों के लिए चुनौती बन जाता हैं। और प्रोफेशनल कोर्सों की फीस कई परिवारों की क्षमता से बाहर होती है।

इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने एक ऐसी व्यवस्था विकसित की, जिसके माध्यम से विद्यार्थी आवश्यक शिक्षा ऋण लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और भविष्य में रोजगार प्राप्त कर उसका पुनर्भुगतान कर सकें। इससे प्रतिभाशाली छात्रों को केवल पैसों की कमी के कारण पढ़ाई छोड़ने की नौबत नहीं आती।

किन पाठ्यक्रमों के लिए योजना उपयोगी हो सकती है ?

योजना के अंतर्गत पात्रता के अनुसार विभिन्न प्रकार के उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम शामिल हो सकते हैं, जैसे—

  • बीए
  • बीएससी
  • बीकॉम
  • बीटेक
  • एमबीबीएस
  • बीडीएस
  • बीएएमएस
  • बीयूएमएस
  • बीएचएमएस
  • बीसीए
  • एमसीए
  • बीबीए
  • एमबीए
  • एलएलबी
  • बीएड
  • नर्सिंग
  • फार्मेसी
  • पॉलिटेक्निक
  • पैरामेडिकल
  • होटल मैनेजमेंट
  • फैशन डिजाइन
  • एग्रीकल्चर
  • कंप्यूटर एवं आईटी से जुड़े विभिन्न कोर्स

(अंतिम पात्रता संबंधित विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित होती है।)

Bihar Student Credit Card 2026 के लिए पात्रता

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। आवेदन करने से पहले इन शर्तों को ध्यान से समझ लें।

पात्रताविवरण
निवासबिहार का स्थायी निवासी
शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आयुसामान्यतः 25 वर्ष तक (विशेष मामलों में छूट संभव)
प्रवेशकिसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लिया हो

आवश्यक दस्तावेज़

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ सकती है —

  • आधार कार्ड/अन्य पहचान पत्र
  • पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज का प्रवेश पत्र
  • कॉलेज की फीस संरचना
  • पासपोर्ट साइज फोटो & हस्ताक्षर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर & ईमेल आईडी
  • माता-पिता का पहचान पत्र

Bihar Student Credit Card apply 2026 : आवेदन कैसे करें ?

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा लोन लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले 7 निश्चय युवा उपमिशन के आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  2. “नए पंजीकरण” पर क्लिक करके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से पंजीकरण करें।
  3. प्राप्त यूज़र आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
  4. Bihar Student Credit Card Scheme 2026 का चयन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संस्थान संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  6. अब अपना आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  7. सभी विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और आवेदन आईडी सुरक्षित रखें।
  8. निर्धारित तिथि पर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में दस्तावेज़ सत्यापन कराएँ।
  9. सत्यापन व पात्रता जांच पूरी होने के बाद आवेदन स्वीकृति के लिए आगे बढ़ाई जाती है।
  10. आवेदन स्वीकृत होने पर शिक्षा ऋण की राशि योजना के नियमों के अनुसार जारी की जाती है।

आवेदन के बाद आगे की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद सबसे पहले आवेदन और अपलोड किए गए दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच की जाती है। इसके बाद आवेदक को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) में दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। सत्यापन सफल होने पर पात्रता की पुष्टि की जाती है, और आवेदन स्वीकृति के लिए आगे भेजा जाता है। स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षा ऋण को मंजूर किया जाता है, तथा निर्धारित नियमों के अनुसार राशि संबंधित शिक्षण संस्थान या लाभार्थी के लिए जारी की जाती है।

DRCC क्या है ?

DRCC, जिसे जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र कहा जाता है, बिहार सरकार द्वारा स्थापित जिला स्तर पर कार्य करने वाला एक केंद्र है। यह Bihar Student Credit Card योजना सहित विभिन्न युवा कल्याण योजनाओं के लिए आवेदनकर्ताओं के दस्तावेज़ों का सत्यापन, पात्रता की जांच और परामर्श प्रदान करता है। आवेदन की आगे की प्रक्रिया भी DRCC के माध्यम से पूरी की जाती है।

DRCC वेरिफिकेशन के समय क्या लेकर जाएँ ?

यदि आपको डिआरसीसी ऑफिस बुलाया जाता है तो सामान्यतः निम्न दस्तावेज़ साथ रखें।

  • आवेदन की प्रति
  • आधार कार्ड
  • मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • प्रवेश पत्र
  • फीस संरचना
  • पासपोर्ट फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य मांगे गए दस्तावेज़

आवेदन की स्थिति कैसे देखें ?

आवेदन जमा करने के बाद आवेदन की स्थिति देखने के लिए 7 निश्चय युवा उपमिशन के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन स्तिथि या Track Application विकल्प चुनें। अपनी Application ID या अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके सबमिट करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति, सत्यापन, स्वीकृति या लंबित प्रक्रिया की जानकारी दिखाई देगी।

आवेदन करते समय होने वाली सामान्य गलतियाँ

कई छात्रों का आवेदन छोटी-छोटी गलतियों के कारण लंबित हो जाता है। इन गलतियों से बचें —

  • गलत मोबाइल नंबर
  • गलत ईमेल
  • अधूरे दस्तावेज़
  • धुंधले स्कैन
  • गलत कॉलेज का नाम
  • गलत कोर्स
  • फीस विवरण में त्रुटि
  • अलग-अलग दस्तावेज़ों में अलग नाम

आवेदन अस्वीकार होने के सामान्य कारण

निम्न कारणों से Bihar Student Credit Card Yojana 2026 का आवेदन अस्वीकार हो सकता है —

  • आवेदन फॉर्म में गलत या अधूरी जानकारी भरना।
  • दस्तावेज़ अपलोड न करना या गलत दस्तावेज़ जमा करना।
  • बिहार का स्थायी निवासी न होना।
  • योजना की पात्रता शर्तों को पूरा न करना।
  • मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में प्रवेश न होना।
  • दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान जानकारी गलत पाई जाना।
  • निर्धारित समय पर DRCC में उपस्थित न होना।
  • आवेदन में दी गई जानकारी और दस्तावेज़ों में अंतर होना।

इस योजना के अंतर्गत कितनी राशि का लोन मिलता है ?

Bihar Student Credit Card के तहत पात्र विद्यार्थियों को अधिकतम ₹4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। ऋण की स्वीकृत राशि छात्र के कोर्स, शिक्षण संस्थान की फीस और योजना के प्रचलित नियमों तथा अन्य स्वीकृत शैक्षणिक खर्चों के आधार पर निर्धारित की जाती है। यह राशि एकमुश्त देने के बजाय आवश्यकता और संस्थान की फीस संरचना के अनुसार इन्स्टॉल्मेन्ट में जारी की जा सकती है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ब्याज दर राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित की जाती है। कुछ विशेष श्रेणियों जैसे महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के लिए रियायती ब्याज दर का प्रावधान भी हो सकता है। नवीनतम ब्याज दर और नियमों की जानकारी आवेदन के समय आधिकारिक पोर्टल या संबंधित DRCC से अवश्य प्राप्त करें।

  • महिला विद्यार्थियों के लिए 1% वार्षिक ब्याज दर।
  • ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के लिए 1% वार्षिक ब्याज दर।
  • दिव्यांग (PwD) विद्यार्थियों के लिए 1% वार्षिक ब्याज दर।
  • सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए 4% वार्षिक ब्याज दर।

किन-किन खर्चों के लिए लोन का उपयोग किया जा सकता है ?

योजना के तहत स्वीकृत ऋण राशि का उपयोग निम्नलिखित शैक्षणिक खर्चों के लिए किया जा सकता है —

  • कॉलेज या विश्वविद्यालय की ट्यूशन फीस
  • प्रवेश (Admission) शुल्क
  • परीक्षा शुल्क
  • लाइब्रेरी एवं लैब शुल्क
  • हॉस्टल शुल्क
  • किताबें एवं अध्ययन सामग्री
  • स्टेशनरी
  • लैपटॉप (यदि पाठ्यक्रम के लिए आवश्यक हो)
  • प्रोजेक्ट कार्य से संबंधित खर्च
  • अन्य स्वीकृत शैक्षणिक व्यय

ध्यान दें कि व्यक्तिगत या गैर-शैक्षणिक खर्चों के लिए इस ऋण का उपयोग नहीं किया जा सकता।

शिक्षा ऋण पुनर्भुगतान

इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के बाद आर्थिक रूप से सक्षम बनने का अवसर देना है। Bihar Student Credit Card स्कीम के तहत विद्यार्थियों को प्राप्त शिक्षा ऋण का पुनर्भुगतान निर्धारित नियमों के अनुसार करना होता है। सामान्यतः छात्रों को पढ़ाई पूरी होने व रोजगार मिलने के बाद विभिन्न किस्तों में ऋण चुकाने की सुविधा दी जाती है। पुनर्भुगतान की अवधि और अन्य शर्तें सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित होती हैं।

पुनर्भुगतान से जुड़े नियमों में शामिल हो सकते हैं —

  • पढ़ाई या कोर्स पूरा होने के बाद पुनर्भुगतान शुरू होना।
  • निर्धारित मासिक किस्तों (EMI) में ऋण चुकाना।
  • समय पर भुगतान करने से अतिरिक्त दंड से बचाव।
  • विलंब होने पर अतिरिक्त शुल्क या ब्याज लागू हो सकता है।

लोन स्वीकृत होने के बाद विद्यार्थियों की जिम्मेदारियाँ

ऋण स्वीकृत होने के बाद छात्र की कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ होती हैं —

  • छात्र कॉलेज में नियमित रूप से अध्ययन जारी रखें।
  • पढ़ाई बीच में छोड़ने की स्थिति में विभाग को सूचित करना।
  • ऋण राशि का उपयोग केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए करें।
  • पढ़ाई से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें।
  • मोबाइल नंबर और पते में बदलाव होने पर विभाग को सूचित करें।
  • योजना के नियमों एवं शर्तों का पालन करें।
  • पढ़ाई पूरी होने के बाद समय पर ऋण की किस्तों का भुगतान करें।

क्या राज्य के बाहर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं ?

यदि विद्यार्थी ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया है और वह योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करता है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर सकता है। हालांकि संस्थान और पाठ्यक्रम का योजना के मानदंडों के अनुरूप होना आवश्यक है।

क्या बीच में कोर्स बदल सकते हैं ?

Bihar Student Credit Card योजना के तहत पढ़ाई कर रहे छात्र को कोर्स बदलने की अनुमति स्वतः नहीं होती। यदि किसी छात्र को कोर्स बदलना हो, तो उसे संबंधित प्राधिकरण से अनुमति लेनी पड़ सकती है और योजना के नियमों का पालन करना होगा। यदि छात्र किसी कारणवश कोर्स या पढ़ाई पूरा नहीं कर पाता है, तो ऋण से संबंधित नियम लागू होंगे। ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग या DRCC को तुरंत सूचित करना चाहिए। अंतिम निर्णय योजना के लागू नियमों और शर्तों के अनुसार लिया जाता है।

योजना के महत्वपूर्ण नियम

छात्रों को इस योजना का लाभ लेने से पहले इन नियमों को समझना आवश्यक है —

  1. केवल पात्र बिहार निवासी विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
  2. मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में प्रवेश होना आवश्यक है।
  3. ऋण राशि का उपयोग केवल शैक्षणिक खर्चों के लिए करें।
  4. विद्यार्थियों के सभी दस्तावेज़ सही एवं सत्य होने चाहिए।
  5. डीआरसीसी कार्यालय में दस्तावेज़ सत्यापन अनिवार्य है।
  6. छात्रों को योजना के सभी नियम एवं शर्तों का पालन करना होगा।
  7. गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  8. पढ़ाई पूरी होने के बाद नियम अनुसार ऋण का पुनर्भुगतान करना होगा।

Bihar Student Credit Card Scheme 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top