UP ITI Admission 2026 : आवेदन शुरू, 04 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन और पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें

Last Updated on 14/07/2026 12:56 PM by Prashant Shahi

UP ITI Admission 2026 : राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा उतर प्रदेश राज्य के सभी सरकारी और निजी आईटीआई (ITI) संस्थानों में विभिन्न इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यदि आप 8वीं/10वीं पास हैं, और स्किल आधारित तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार या स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, ट्रेड, दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और समय-सीमा की जानकारी होना आवश्यक है। जिससे आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रवेश उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट के अनुसार की जाएगी, जिसके बाद काउंसलिंग और सीट आवंटन होगा।

लेटेस्ट अपडेट : उत्तर प्रदेश आईटीआई प्रवेश 2026 के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश एससीवीटी नें UP ITI Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 से शुरू कर दी हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 04 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का पंजीकरण या आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में अभ्यार्थी अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

UP ITI Admission 2026 : मुख्य जानकारी

संचालक संस्थाराज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद लखनऊ 
कोर्सविभिन्न इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड
शैक्षणिक वर्ष2026 – 27
कुल सीटें
आवेदन मोडऑनलाइन
पात्रता8वीं/10वीं पास (ट्रेड के अनुसार)
न्यूनतम आयु14 वर्ष
आवेदन प्रारंभ की तिथि11 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि04 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.scvtup.in

शैक्षणिक योग्यता

UP ITI Admission 2026 में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता ट्रेड के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार जिस ट्रेड में प्रवेश लेना चाहते हैं, उसके अनुरूप न्यूनतम योग्यता पूरी करना अनिवार्य है। अभ्यार्थी जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी योग्यता पहले अवश्य जांच लें।

  • कई ट्रेडों के लिए 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • COPA सहित अधिकांश ट्रेडों के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • कुछ विशेष ट्रेडों के लिए 12वीं में भौतिक विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी 10वीं और 12वीं में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित आयु सीमा का पालन करना होगा। आयु की गणना प्रवेश अधिसूचना में दिए गए कट-ऑफ डेट के अनुसार की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 14 वर्ष
  • अधिकतम आयु : निर्धारित नहीं (कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं)
  • सभी वर्गों के अभ्यर्थी पात्रता शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु से संबंधित अंतिम निर्णय आधिकारिक प्रवेश सूचना में दिए गए नियमों के अनुसार मान्य होगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया जाता है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹250/- रुपये
अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति₹150/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

UP ITI Admission 2026 में उपलब्ध प्रमुख ट्रेड

उम्मीदवार अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार विभिन्न इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेडों का चयन कर सकते हैं। प्रमुख ट्रेड निम्न प्रकार हैं —

  • कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)
  • इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट
  • फिटर, वेल्डर, टर्नर
  • डीजल मैकेनिक
  • मोटर मैकेनिक व्हीकल (MMV)
  • प्लंबर, वायरमैन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
  • रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग (RAC)
  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल)
  • ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल)
  • स्टेनोग्राफी (हिंदी/अंग्रेजी)
  • सिलाई तकनीक (Sewing Technology)
  • फैशन डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर
  • फूड प्रोडक्शन
  • पेंटर (जनरल)
  • कारपेंटर
  • मेसन (भवन निर्माण)
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
  • अन्य इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड

नोट : सभी ट्रेड प्रत्येक आईटीआई संस्थान में उपलब्ध नहीं होते। ट्रेड और सीटों की उपलब्धता संबंधित संस्थान एवं आधिकारिक प्रवेश विवरण के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन भरने से पहले अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। आवेदन के दौरान सही और स्पष्ट दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।

  • 10वीं/हाईस्कूल की मार्कशीट
  • 8वीं की मार्कशीट (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक)
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • सक्रिय मोबाइल नंबर & ईमेल आईडी

UP ITI Admission 2026 : प्रवेश प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश आईटीआई एडमिशन 2026 में प्रवेश पूरी तरह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सभी चरण समय पर पूरे करने होंगे।

  • ऑनलाइन पंजीकरण : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • मेरिट सूची : आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता व निर्धारित नियमों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी।
  • काउंसलिंग प्रक्रिया : मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेना होगा और अपनी पसंद के संस्थान एवं ट्रेड का चयन करना होगा।
  • सीट आवंटन : ऑनलाइन काउंसलिंग पूरा होने के बाद मेरिट रैंक, अभ्यर्थी की प्राथमिकता और उपलब्ध सीटों के आधार पर आईटीआई संस्थान एवं ट्रेड आवंटित किए जाएंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन : सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान में मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सत्यापन कराना होगा। दस्तावेज सही पाए जाने पर ही प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
  • प्रवेश की पुष्टि : दस्तावेज सत्यापन और निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार का संबंधित आईटीआई संस्थान में प्रवेश अंतिम रूप से सुनिश्चित कर दिया जाएगा।

UP ITI Admission 2026 Online Apply : आवेदन कैसे करें ?

यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना आवेदन प्रक्रिया पूरा करें —

  1. पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  2. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से पंजीकरण सत्यापित करें।
  3. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  4. अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान का चयन करें।
  5. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर एवं दस्तावेज अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. सभी विवरण की जांच कर Final Submit पर क्लिक करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित रखें।

मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी ?

UP ITI Admission 2026 में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। विभिन्न ट्रेडों के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार 08वीं या 10वीं एवं संबंधित शैक्षणिक परीक्षा के अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेरिट तैयार होने के बाद इसे आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग, ट्रेड एवं संस्थान चयन, सीट आवंटन तथा दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ITI करने के क्या फायदे हैं ?

आज के समय में ITI कोर्स युवाओं के लिए रोजगार का एक मजबूत विकल्प बन चुका है।

ITI करने के प्रमुख लाभ —

  • कम समय में तकनीकी शिक्षा
  • सरकारी एवं निजी नौकरी के अवसर
  • अप्रेंटिसशिप का मौका
  • स्वरोजगार शुरू करने की सुविधा
  • रेलवे, बिजली विभाग, PSU और विभिन्न सरकारी भर्तियों में लाभ
  • स्किल आधारित करियर

आवेदन करते समय ध्यान रखें

  • आवेदन फॉर्म में केवल सही जानकारी भरें।
  • सभी दस्तावेज स्पष्ट एवं निर्धारित आकार में अपलोड करें।
  • आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
  • आवेदन में उपयोग मोबाइल नंबर हमेशा चालू रखें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

UP ITI Admission 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top